आष्टा: इनर व्हील क्लब ने सेवा के जज्बे से भरी खुशियाँ- बच्चों को वितरित की शिक्षण सामग्री तथा एक जरूरतमंद बच्चे की भारी फिस

आष्टा- सामाजिक सरोकारों और सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था ‘इनर व्हील क्लब आष्टा’ ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। इसी सेवा श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी के नेतृत्व में सदस्यों ने स्थानीय ‘एक्सीलेंस पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल’ में पहुंचकर जरूरतमंद विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

शिक्षा को संबल: कॉपियों का वितरण और फीस का भुगतान- कार्यक्रम के दौरान इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने एक्सीलेंस पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत बच्चों और देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सैनिक परिवारों के बच्चों को आवश्यक शिक्षण सामग्री के रूप में कॉपियां वितरित कीं। क्लब का मानना है कि शिक्षा ही प्रगति का एकमात्र मार्ग है और आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, क्लब ने एक जरूरतमंद छात्र की स्कूल फीस का पूरा भार उठाते हुए।

उसे आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि वह बिना किसी बाधा के अपनी शिक्षा जारी रख सके। जन्मदिन पर सेवा का अनूठा उपहार- यह आयोजन उस समय और भी विशेष हो गया जब क्लब के सदस्यों ने ‘एक्स मैन वेलफेयर सोसाइटी’ के अध्यक्ष और स्कूल संचालक श्री संतोष जी शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उन्हें बधाई दी। श्री शर्मा जो स्वयं पूर्व सैनिक कल्याण कार्यों से जुड़े हुए हैं, उनके जन्मदिन को सेवा के माध्यम से मनाना समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है।

क्लब की महिलाओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। सेवा के प्रति अटूट समर्पण- इस अवसर पर इनर व्हील क्लब आष्टा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी ने कहा कि, “सेवा ही हमारा धर्म है। समाज के वंचित वर्गों की मदद करना और शहीद परिवारों के बच्चों के भविष्य को संवारने में छोटा सा योगदान देना हमारे लिए गर्व का विषय है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी क्लब इसी प्रकार के मानवीय कार्यों के लिए तत्पर रहेगा।

इस गरिमामय कार्यक्रम में स्कूल का पूरा स्टाफ और इनर व्हील क्लब की पदाधिकारी व सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब की उपाध्यक्ष श्रीमती दीपिका सोनी, एडिटर श्रीमती अर्चना सोनी, श्रीमती हेमलता सोनी, और श्रीमती गीता सोलंकी सहित अन्य सदस्य मौजूद थीं। सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया निवेश ही देश के विकास की असली नींव है।कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन ने इनर व्हील क्लब के इस सहयोगात्मक प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसी ही सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा जताई। इस दौरान पूरा माहौल सेवा भाव और आत्मीयता से भरा रहा।

*मेंष:-* आज बनते हुए कार्यो में रुकावट से आप परेशान होंगे।शासकीय कानूनी कामकाज में समय बर्बाद होगा।अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आसकता है।

उपाय-श्री कृष्ण को ककड़ी अर्पण करें

**वृष:-* आज प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिये पर्यटन की योजना बन सकती है।कोई बड़ा उपहार भी मिल सकता है।रोग संक्रमण से सावधान रहें,शरीर पीड़ा हो सकती है।

उपाय- श्री विष्णु को चंदन अर्पण करें

*मिथुन:-* आज कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति पक्ष में परिणाम देने बाली होगी।लेनदेन का विवाद पूर्व में रखे व्यवस्थित लेखों से हल होगा।आप खानपान व पहने का आनंद लेंगे।

उपाय- घर में गीता जी का पाठ करें

**कर्क:-** आज पूर्व से चले आरहे मतभेदों का निराकरण निकल सकता है।घर के वरिष्ठ लोगो के स्वस्थ्यय में अनुकूलता रहेगी।इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीद हो सकती है।

उपाय- राजगीर के हलवे का नैवेद्य श्री कृष्ण को अर्पण करे

*सिंह:-* आज झूठे आरोपो से आप घिर सकते है।मान सम्मान में मर्यादा का स्तर निम्नतर हो सकता है।धन की धोखाधड़ी हो सकती है।पत्नी का सकारात्मक सहयोग मिलेगा।

उपाय- दूध से बनी मिठाई श्री विष्णु को अर्पण करें

**कन्या:-* आज राजनीति में आपका रुझान अधिक बनेगा।स्वयं या अपने निकटतम किसी व्यक्ति के चुनाव प्रबंधन की रणनीति बनाने में व्यस्त हो सकते है।यात्रा का योग बनता देख रहा है।

उपाय-श्री लक्ष्मी विष्णु को पीला वस्त्र अर्पण करें

**तुला:-* आज जमीन जायदाद को लेकर बैठकों का दौर हो सकता है।पुराने मकान दुकान को रिपेयर करने में धन खर्च होगा।सामाजिक आयोजन में जाना पड़ सकता है।

उपाय- श्री तुलसी शालिग्राम की पूजा करें

**वृश्चिक* आज अतिथि आगमन से घर मे उत्साह का माहौल रहेगा।पुरानी बातों की स्मृतियां ताजी होंगी।जल्दबाजी  से बचे  शरीर सम्बन्धी समस्या बन सकती है।कार्यक्षेत्र की गुप्त बातें किसी से शेयर न करे।

उपाय- सुगंधित पदार्थ श्री कृष्ण मंदिर में अर्पण करें

*धनु:-* आज समस्याओं से दिन प्रारम्भ होगा।पैतृक संपत्ति को लेकर घर मे विवाद बढ़ सकता है।धन प्राप्ति में रुकावटें रहेगी।पत्नी व सन्तान का स्वस्थ्यय चिंता देगा।

उपाय- पंचमेवा श्री राम मंदिर में अर्पण करें

*मकर:-*  आज माता पिता के साथ धार्मिक स्थल या अपनी जन्मभूमि पर जा सकते है।सामाजिक कार्यो में धन खर्च करेंगे।खेती की भूमि खरीद हो सकती है।

उपाय- पंचामृत से भगवान लड्डू गोपाल का अभिषेक करें

*कुम्भ:-*  आज बहुत समय से रुका हुआ शासकीय कार्य आज सफलता की ओर बढ़ सकता है।अचल संपत्ति के बेचने से अच्छा लाभ होने की सम्भवना है।कांच से चोट बन सकती है।

उपाय- भगवान श्री विष्णु के वामन स्वरूप का पूजन करें

**मीन:-* आज सुबहा से ही मिठाई खाने की तीव्र इच्छा होगी।डेरी व्यापार से अच्छा लाभ बनेगा।मामा पक्ष से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा।वाहन खरीदी की योजना बन सकती है।

उपाय- घर में श्री सत्यदेव का पाठ करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top