मेमदाखेड़ी एवं पटाडा चौहान के सामाजिक बंधुओ ने विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का किया स्वागत सम्मान दोनों ग्रामों के मध्य मांगलिक भवन टीन शेड निर्माण हेतु विधायक ने 11 लख रुपए देने की घोषणा

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आष्टा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर लगातार ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण एवं जनसंपर्क के कार्य में लगे हुए हैं । जनसंपर्क एवं भ्रमण के दौरान आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेमदाखेड़ी एवं पटाडा चौहान पहुंचने । सामाजिक बंधुओ ने विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित कर उनका स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने दोनों ग्रामों के मध्य ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक मांगलिक भवन एवं

टीन सेट निर्माण हेतु 11 लाख रुपए देने की घोषणा की जिसका दोनों ग्रामों के ग्रामीण जनों द्वारा स्वागत कर विधायक का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की में विगत 20 साल से सक्रिय राजनीति में हु लेकिन 2 साल पहले मेरा 18 साल का जो राजनीति का वनवास था उसे भाजपा ने खत्म कराया और मुझे विजय बना कर जनता ने सेवा का अवसर दिया । मेरा सपना है की इस क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में विकास के कार्य पहुचे ओर उसी ध्येय को लेकर कार्य कर रहा हु । अभी हमारी भाजपा की सरकार का एवं हमारा पूरा ध्येय ये है प्रत्येक पंचायत में सुव्यवस्थित शमशान एवं पहुच मार्ग हो,मांगलिक भवन हो ।

अभी 58 मांगलिक भवन हमारी सरकार से स्वीकृत कराये है । मुझे आपने जो आशीर्वाद दिया है । मेरा भी लक्ष्य है आष्टा विधानसभा को स्मार्ट विकसित विधानसभा के रूप में विकसित करूं । आयोजित कार्यक्रम में सरपंच,जनपद सदस्य,सभी ग्रामीणों की मांग पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने दोनों ग्रामो के मध्य मांगलिक भवन टीन शेड निर्माण के लिये 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की जिसका सभी ने स्वागत कर आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर जनपद सदस्य वीरेन्द्रसिंह ठाकुर पटाडा,दिनेश पंवार,जितेन्द्र सोलंकी,शंकरलाल,जयसिंह,विक्रमसिंह, हेमराज,कन्हैयालाल, पूरणसिंह सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु,ग्रामीणजन,मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्तिथ थे ।

*मेंष:-* आज का दिन उत्साह व उमंग के रूप में दिखाई देगा। मर्यादित रहकर समय का लाभ लें। व्यापारियों के लिए करोबार में लाभ का समय है। नौकरीपेशा में प्रबंधकीय जिम्मेदारी बढऩे से आर्थिक लाभ के भी योग हैं।
*उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें*
*वृष:-* आज पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। संसाधनों की पूर्णता से कार्य सिद्ध होंगे।
*उपाय:- मेहंदी छोटी कन्या को दें*
 *मिथुन:-* आज आत्मबल बढ़ेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। विवाह प्रस्ताव आ सकता है। व्यवसाय में अचानक लाभ होगा।धैर्यता से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।भाइयों का सहयोग मजबूती देगा।क्रोध से बचे।
*उपाय:- पक्षियों को दाना डालें*

कर्क:-* आज के ग्रह-नक्षत्र आपको किसी न किसी तरह परेशान कर सकते हैं।  अप्रिय स्थितियां बन सकती हैं,  इससे आपके कारोबार पर विपरीत असर पड़ेगा। अतिरिक्त्त जिम्मेदारी मिल सकती है। 
*उपाय:- सफेद पुष्प घर के मुख्य द्वार की दहलीज पर रखें*
*सिंह:-* आज पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें।वस्त्राभूषण की खरीदी हो सकती है।
*उपाय:- घर के उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा रखें*
*कन्या:-* आज लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। इच्‍छा अनुकूल कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज करें। यात्रा पर जाने के योग हैं। नौकरी में अफसरों लाभ मिलेगा।
*उपाय:- अखंड चावल के 21 दाने श्री विष्णु को अर्पण करें*

*तुला:-* आज आप कुछ नया करेंगे। स्थिर मनोबल आपको कार्य में सफलता प्राप्त कराएगा। रचनात्मक अथवा साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोग नवसृजन करेंगे, जिसकी चारों ओर से प्रसन्नता होगी। आपके स्‍वभाव में भावुकता अधिक रहेगी
*उपाय:-  बरगद के वृक्ष की पूजा करें*
*वृश्चिक:-* आज व्यापार-व्यवसाय में कमी होगी। नवीन कार्य-योजनाओं को लेकर परेशान होंगे। पिता की चिंता रहेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। यह समय परिवार से बनाकर चलने का है।इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदी में नुकसान  हो सकता है।
*उपाय:- पीपल की धातु दान करें*
*धनु:-* आज का दिन शांति से बीतेगा। आज अपना नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कई योजना बनाएंगे। घरेलू समस्याओं को आज शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल रहेंगें।विलासता वस्तु खरीद सकते है।
*उपाय:- बेसन के लड्डू श्री गणेश को अर्पण करें

*मकर:-* आज आपके जीवन में कुछ फायदेमंद सौदे तय होने की उम्मीद है। अगर आपके साथी मदद के लिए तैयार हैं तो आप भी संकोच न करें। आज मन की बातें अभिव्यक्त करने में सहजता होगी। आज कुछ फैसले न चाहते हुए भी लेने पड़ सकते हैं।
*उपाय:- शनि देव को पीली सरसों अर्पण करें
*कुम्भ:-* आज स्‍वयं के विवेक से कार्य करना पसंद करेंगे। खानपान में अधिक रुचि रहेगी। किसी से उपहार प्राप्‍त हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि रहेगी। मान प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी।वाहन खरीदी का शुभ समय है।
*उपाय:- देव स्थल की मिट्टी अपने पॉकेट में रखें*
*मीन:-* आज आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। नौकरी में कुछ तनाव भरे काम करना पड़ सकते हैं। व्‍यावसायिक यात्रा आशानुकूल सिद्ध नही होगी। आपमें दूसरों से सहायता लेने का भाव जागृत होगा।
*उपाय:- पान का बीड़ा ब्राह्मण को दें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top