गिरीराज यात्रा के आराधक परम बोहरा का किया सम्मान

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- देव गुरू धर्म की कृपा से परम तारक दादा आदिनाथ की दिव्य कृपा, शासन माता के दिव्याशीष, तप सम्राट आचार्य भगवंत परम पूज्य नवरत्नसागर सूरिश्वर जी महाराज के उपकार एवं आचार्य भगवंत परम पूज्य विश्वरत्नसागर सुरिश्वर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से बोहरा परिवार के कुल गौरव परम बोहरा ने गिरिराज जी की 108 यात्रा सातापूर्वक पूर्ण की, यह बोहरा परिवार के पुण्योर्जन का संकेत तो हैं, वही नगर के लिए भी गौरव का क्षण हैं कि अपनी यौवनपूर्व अवस्था में इतनी कठिन यात्राऐं सुगमता से सम्पन्न की। यह यात्रा जैन धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अनुष्ठान हैं।

इस तीर्थ स्थल पर जहां करोडो आत्माऐं मोक्ष प्राप्त कर चुंकि हैं। इस यात्रा का महत्व इसलिए भी हैं कि भगवान आदिनाथ के निन्यानवे बार पधारने की स्मृति में होती हैं। परम बोहरा का तप महोत्सव नगर में धूमधाम से मनाया गया। तपस्वी परम बोहरा की शौभायात्रा उनके निवास गंज से निकाली गई। नगर के विभिन्न सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनो ने परम बोहरा का सम्मान किया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने परम बोहरा के इस संकल्प की अनुमोदना करते हुए उनका एवं उनके परिवार का सम्मान किया। इस अवसर पर परम बोहरा के दादाजी सेठ शेखरचंद बोहरा, परम बोहरा के पिता आलोक बोहरा की भी परम बोहरा के यात्रा संकल्प में सहयोग करने के लिए अनुमोदना की। इस अवसर पर पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाह सुभाष नामदेव अनिल भाटी मनोज सोनी काका आदि उपस्थित थे।

*मेंष:-* आज पारिवारिक स्तर पर सुखी व शांत वातावरण रहेगा।भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी।भ्रमण लाभदायक होगा।विवाह रुकावटे दूर होंगी।
उपाय:- लाल धागा घर के मुख्य द्वार पर बांधे
*वृष:-* आज व्यवसायिक इन्वेस्टमेंट में हानि हो सकती है।शेयर बाजार से बचे।नौकरीं में षड्यंत्र के शिकार हो सकते है।स्वस्थ्यय प्रतिकूल हो सकता है।
उपाय:- हरे मुंग गौ माता को खिलाएं
*मिथुन:-* आज पवित्र व सात्विक प्रेम में वृद्धि होगी।प्रतियोगिता परीक्षा में विद्यार्थी सफल रहेंगे।कार्यस्थल पर आपको मत्त्वपूर्ण व्यक्ति समझा जायेगा।स्पॉन्डलाइटिस से पीड़ा हो सकती है।आमदनी बढ़ेगी।
उपाय:- भगवान दत्तात्रेय की पूजन करें

*कर्क:-* आज जमीन मकान क्रय का योग बन रहा है।कार्यस्थल पर शत्रु परास्त होंगे।व्यर्थ के वाद विवाद से बचे।न्यायिक सेवा में सफलता मिलेगी।व्यवसाय के लिये समय अनुकूल है।
उपाय:- मिट्टी के पास में दूध रखकर श्वान को पिलाएं
*सिंह:-* आज रोजगार की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा।सफेद वस्तु व सौंदर्य प्रसादन का कार्य लाभ देगा।कुटुंब में मेल मिलाप बढेगा।किसी से मित्रता करने में सावधानी रखें।
उपाय:- तुलसी के पौधे पर पीला वस्त्र अर्पण करें
*कन्या:-* आज शत्रुपक्ष को लेकर अनावश्यक भय व भ्रम बना रहेगा,जिससे आपका कार्य प्रभावित होगा।नसों में विकार हो सकता है।प्रतिष्ठा में कमी होंगी।आय कम रहेगी।उधार लेना बढ़ सकता है।
उपाय:- शहद शिवा जी पर अर्पण करें

*तुला:-* आज साझेदारी में व्यवसाय करने का अवसर मिलेगा।धन सम्पत्ति में वृद्धि सम्भव है।घर मे साज सज्जा होगी।फैक्ट्री लगाने का अनुकूल समय है।खानपान विशेष ध्यान रहेगा।
उपाय:- शिक्षण सामग्री विद्यार्थियों को वितरित करे
*वृश्चिक:-* आज कार्यक्षेत्र में खोया हुआ पराक्रम आपको वापस मिलेगा।भाग्य लाभ प्राप्त होगा।आमदनी में सुधार आयेगा।रुका धन प्राप्त होगा।पैरों की पीड़ा में सुधार होगा।विद्यार्थियों को समय अच्छा है।
उपाय:- पीले पुष्प भगवान विष्णु को अर्पण करें
*धनु:-* आज  धनागमन से आज दिन अनुकूल है।कम परिश्रम पर भी अधिक परिणाम प्राप्त होगा।प्रेम सम्बन्धो में मजबूती रहेगी।नौकरीं में पदोउन्नति की सम्भवना है।आपके द्वारा।धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे।
उपाय:- मंदिर में भगवान की पोशाक दान करें

*मकर:-* आज आप विभिन्न प्रकार की मानसिक वेदनाओं से पीड़ा महसूस करेंगे।कार्यक्षेत्र पर मन अप्रसन्न रहेगा।बेरोजगार के लिये समय कष्टप्रद है।शरीर मे घाव पीड़ा देगा।सन्तान की चिंता रहेगी।परिश्रम का उचित फल नही मिलेगा।
उपाय:- कुलदेवी को सिंदूर अर्पण करें
*कुम्भ:-* आज पराक्रम में आप बढ़ा चढ़ा हुआ महसूस करेंगे,जिससे आपका मनोबल उच्च होगा।हवन,यज्ञ,दान,धार्मिक क्रियाओं में धन व्यय होगा।दिन प्रतिदिन की आमदानी बढ़ेगी।
उपाय:- संत महात्माओं की सेवा करें
*मीन:-* आज कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी।व्यय की अपेक्षा आय अधिक होने से मन प्रसन्न रहेगा।विद्यार्थी समय का उपयोग कर श्रेष्ठ अवसर प्राप्त करेंगे।डायबिटीज से सावधान रहें।
उपाय:- घर की मुख्य दहलीज पर लाल पुष्प रखे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा, जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top