
*मेंष:-* आज के ग्रह-नक्षत्र आपको किसी न किसी तरह परेशान कर सकते हैं। अप्रिय स्थितियां बन सकती हैं, इससे आपके कारोबार पर विपरीत असर पड़ेगा। अतिरिक्त्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
उपाय:- हल्दी का स्वास्तिक घर के मुख्य द्वार पर बनाएं
*वृष* :- आज पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। संसाधनों की पूर्णता से कार्य सिद्ध होंगे।
उपाय:- काले तिल भगवान शिव को अर्पण करें

मिथुन* :- आज का दिन उत्साह व उमंग के रूप में दिखाई देगा। मर्यादित रहकर समय का लाभ लें। व्यापारियों के लिए करोबार में लाभ का समय है। नौकरीपेशा में प्रबंधकीय जिम्मेदारी बढऩे से आर्थिक लाभ के भी योग हैं।
उपाय:- किन्नर को मिष्ठान दे
कर्क:-* आज आत्मबल बढ़ेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। विवाह प्रस्ताव आ सकता है। व्यवसाय में अचानक लाभ होगा।धैर्यता से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।भाइयों का सहयोग मजबूती देगा।क्रोध से बचे।
उपाय:- पक्षियों को दाना डालें

*सिंह:-* आज पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें।वस्त्राभूषण की खरीदी हो सकती है।
उपाय:- सिंदूर भैरव मंदिर में अर्पण करें
कन्या* :- आज लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। इच्छा अनुकूल कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज करें। यात्रा पर जाने के योग हैं। नौकरी में अफसरों लाभ मिलेगा।
उपाय:- चांदी की धातु अपने पॉकेट में रखें

*तुला:-* आज का दिन शांति से बीतेगा। आज अपना नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कई योजना बनाएंगे। घरेलू समस्याओं को आज शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल रहेंगें।विलासता वस्तु खरीद सकते है।
उपाय:- सीधे हाथ की कलाई में काला धागा बांधे
*वृश्चिक:-* आज व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नवीन कार्य-योजनाओं में सफल होंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। यह समय परिवार से बनाकर चलने का है।इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदी बन सकती है।
उपाय:- माखन मिश्री भगवान श्री विष्णु को अर्पण करें

*धनु:-* आज आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। नौकरी में कुछ तनाव भरे काम करना पड़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा आशानुकूल सिद्ध नही होगी। आपमें दूसरों से सहायता लेने का भाव जागृत होगा।
उपाय:- काजल छोटी कन्या को लगाएं
*मकर:-* आज आपके जीवन में कुछ फायदेमंद सौदे तय होने की उम्मीद है। अगर आपके साथी मदद के लिए तैयार हैं तो आप भी संकोच न करें। आज मन की बातें अभिव्यक्त करने में सहजता होगी। आज कुछ फैसले न चाहते हुए भी लेने पड़ सकते हैं।
उपाय:- इत्र शिवजी पर अर्पण करें

*कुम्भ* :- आज स्वयं के विवेक से कार्य करना पसंद करेंगे। खानपान में अधिक रुचि रहेगी। किसी से उपहार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि रहेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।वाहन खरीदी का शुभ समय है।
उपाय:-श्री कृष्ण को बांसुरी अर्पण करें
*मीन:-* आज आज आप कुछ नया करेंगे। स्थिर मनोबल आपको कार्य में सफलता प्राप्त कराएगा। रचनात्मक अथवा साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोग नवसृजन करेंगे, जिसकी चारों ओर से प्रसन्नता होगी। आपके स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी
उपाय:- तिल के तेल का दीपक पीपल के सामने लगाएं

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
