
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- एस.बी.एस.कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (चाचा नेहरू) पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस, बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में बाल मेंले एवं साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। विद्यालय संचालक भोलू सिंह ठाकुर सह संचालक जीवन सिंह ठाकुर प्राचार्य रीना ठाकुर द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया।

जिसमें प्रथम स्थान कक्षा 11 से प्रियंका वर्मा दूसरा स्थान कक्षा दसवीं हर्षवर्धन ठाकुर एवं तृतीय स्थान कक्षा 9 नम्रता और रुचि ग्रुप ने प्राप्त किया। साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए (दही बड़ा,भेलपुरी, पानी पुरी, आइसक्रीम) आदि स्वादिष्ट व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया। जिसमें बाहर से पधारे अभिभावकों छात्र- छात्राओं सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने बच्चों द्वारा सजाए गए स्टॉल से स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

*मेंष:-* आज बौद्धिकता से अपनी प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे। आर्थिक रूप से समय लाभकारी होगा। नियमित के अलावा अतिरिक्त आय करने के आपके प्रयास कारगर सिद्ध होंगे।
उपाय:तिल से बनी मिठाई भगवान विष्णु को अर्पण करें
*वृष:-* आज आपका दिन प्रसन्नता में बीतेगा। व्यवसाय से जुड़े कामों में व्यस्त रहेंगे और उससे लाभ भी होगा। लोगों से मुलाकात होगी और विचारों का आदान-प्रदान होगा। दांपत्य जीवन में आनंद रहेगा।
उपाय:- 11 गेहूं के दाने पीपल के वृक्ष पर अर्पण करें

*मिथुन:-* आज शारीरिक व्याधि हो सकती है, चोट आदि से हानि संभव है। फालतू खर्च अधिक होगा। विवाद से क्लेश होगा। विश्वासघात संभव है।ऋणभार बढ़ सकता है।
उपाय:- सिंदूर श्रीगणेश को अर्पण करे
*कर्क:-* आज पेशेवर या अकादमिक स्तर पर कुछ नया सीखने की उम्मीद है । किसी करीबी के साथ दिन बिताने का मौका मिलने वाला है ।स्वास्थ अनुकूल रहेगा।
उपाय:-पीला वस्त्र ब्राह्मण को दे

*सिंह:-* आज आर्थिक सुख-समृद्धि कई रूप से बनेगी और उसे आगे बढाने के रास्ते भी खुलेंगे। अच्छे निवेश के ज़रिये बनते चले जायेंगे जो आपको ज़िन्दगी में और फायदा पहुँचा सकें।वाहन खरीदी हो सकती है।
उपाय:- वृद्ध जनों की सेवा करें
*कन्या:-* आज रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें।आंखों का ध्यान रखे।
उपाय:- पीली सरसों शनिदेव पर अर्पण करें

*तुला:-* आज खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी।लोगो से मिला धोखा मनोबल को तोड़ेगा।जल्दी जल्दी भोजन करने से बचे पेट मे तकलीफ़ हो सकती है।
उपाय:- मोर पंख अपने पॉकेट में रखें
*वृश्चिक* आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। लोगों की मदद करने में जरा भी संकोच न करें। मांगलिक कार्यक्रमों में जाने के योग बन रहे हैं।कार्यसिद्धि की पूरी संभावना है।
उपाय:- श्री हनुमान मंदिर में गुड अर्पण करें

*धनु:-* आज उच्च अधिकारी से सहयोग लेने मे सफल होंगे। मांगलिक या धार्मिक उत्सव मे हिस्सेदारी रहेगी। व्यवसायिक सफलता मिलेगी।पारिवारिक माहौल उत्साह व उमंग से भरा होगा।घर मे नया कार्य हो सकता है।
उपाय:- पान का बीड़ा देवी मंदिर में अर्पण करें
*मकर:-* आज निजी संबंध परस्पर विश्वास व संवादों के चलते अच्छे रहेंगे। कुछ पसंद की वस्तुओं को देने के विचार में रहेंगे। धन के लिहाज से समय अच्छा रहेंगा। शिक्षा में अच्छे परिणाम रहेंगे।
उपाय:- भगवान शिव को भांग अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज निकट सम्बन्धियों से विवाद की स्तिथिया आयेंगी। कार्य व्यवसाय में परेशानियाँ हो सकती है। वाहन से कष्ट हो सकता है। बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेना हितकर नहीं होगा।
उपाय:-श्री हनुमान जी को सिंदूर का चोला अर्पण करें
*मीन:-* आज किसी कार्य के सम्पन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक और व्यवसायिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। धन,सम्मान में वृद्धि होगी।नवीन प्रतिष्ठान की कार्ययोजना सफल रहेगी।
उपाय:- शमी पत्र शनिदेव पर अर्पण करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
