
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- एक बार फिर सीहोर जिले के आष्टा एवं इछावर के तीन उन्नतशील किसानों ने दिल्ली में में कृषि अवार्ड प्राप्त कर सीहोर जिले को गौरान्वित किया है । निश्चित ये अवार्ड प्राप्त होना पूरे सीहोर जिले के अन्नदाता किसान भाइयों के लिए गौरव के साथ एक बड़ी सौगात है । सीहोर जिले के आष्टा अनुविभाग के ग्राम ढाकनी, खामखेड़ा जत्रा, एवं इछावर के ग्राम गाजी खेड़ी के कृषको को दिल्ली में सम्मानित होने पर किसान भाईयों में खुशी छाई है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के युवा उन्नतशील किसान अनिल वर्मा ग्राम वफापुर ढाकनी को प्रथम ग्लोबल फार्मिंग इंटरनेशनल कृषि अवार्ड,कृषक राजेंद्र सिंह ठाकुर खामखेड़ा जत्रा,कृषक गोविंद वर्मा गाजी खेड़ी इछावर,

अनार सिंह वर्मा इछावर क्षेत्र को जिला स्तरीय कृषि अवार्ड खेती किसानी कार्य मे नवाचार के साथ अच्छा कार्य करने पर दिया गया । निश्चित रूप से जब अच्छा कार्य किया जाता है तो सम्मान भी मिलता है कृषि अवार्ड जैसे सम्मान से सम्मनित किया जाता है । हमारे जिले के किसानों के लिए यह बड़े गौरव और गर्व की बात है कि जिले के उक्त किसानों को पूरे भारत के किसानों के साथ दिल्ली बुलाया गया । सीहोर जिले के उक्त अवार्ड प्राप्त किसानों ने कृषि क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर सोयाबीन, गेहूं , लहसुन, प्याज हो या कोई भी फसल हो उसका पूरा नवाचार के साथ भरपूर उत्पादन किया है और लाभ प्राप्त कर खेती को लाभ का धंधा कैसे बनाया जा सकता है,उसकी प्रेरणा अन्य किसान भाईयों को दी है।

*मेंष:-* आज किस्मत अब फिर से साथ देने वाली है। कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। वाद-विवाद खत्म हो जाएगा।शरीर चोट हो सकती है।संतान विवाह की चिंता से मन दुःखी बन सकता है।
*उपाय:- सफेद चंदन भगवान शिव को अर्पण करें*
*वृष:-* आज आपको किसी की जमानत लेने तथा आर्थिक लेन-देन करने से बचना चाहिए। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।दोपहर बाद पारिवारिक यात्रा बन सकती है।भूमि भवन से लाभ होगा।
*उपाय:- भगवान शिव को शहद अर्पण करें*
*मिथुन:-* आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आनंद देगा।प्रवास पर जाना पड़ सकता है जो शुभ होगा।
*उपाय:- घर में माता अन्नपूर्णा की पूजा करें*

*कर्क:-* आज निकटतम लोगो से धोखा मिलेगा।धनहानि सम्भव है।दोपहर बाद मन प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। पत्नी पक्ष से प्रसन्नता का समाचार मिलेगा। कारोबार में लाभ, यश, प्रतिष्ठा में बढोत्तरी, राजकाज में सफलता मिलेगी।
*उपाय:- इत्र भगवान विष्णु को अर्पण करें*
*सिंह:-* आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। आज आपकों व्यवसाय में लाभ होंने के संयोग हैं।दोपहर बाद ज़िम्मेदारी बढ़ने से मानसिक तनाव हो सकता है।
*उपाय:- किन्नर को मिष्ठान दान करें*
*कन्या:-* आज आप परिवारजनों के साथ मिलकर घरेलू मामलों में महत्त्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगे। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगे। माता तथा स्त्री वर्ग की तरफ से लाभ होने की संभावना है।
*उपाय:- आँवले का पौधा ब्राह्मण को दें*

*तुला:-* आज आपका मूड अच्छा हो रहेगा।आपके पास अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी।अपरिचित व्यक्ति से व्यापारिक लाभ हो सकता है।
*उपाय:- गुलाब का फूल भैरव मंदिर में अर्पण करें*
*वृश्चिक:-* आज घर मे उत्सव का वातावरण होगा।मनोरंज में समय व्यतीत होगा।माध्यन्ह बाद आप अपने काम से परेशान रहेंगे। आपको महसूस होगा कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो कि आपके नियंत्रण में नहीं हैं, पर उनसे आपका काम प्रभावित होता है।
*उपाय:- जरूरतमंद को वस्त्र दान करें*
*धनु:-* आज आपको मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है।
*उपाय:- पीपल के पांच पत्ते पर सिंदूर रखकर मां भगवती को अर्पण करें*

*मकर:-* आज आपकी आर्थिक चिंता हल होने की संभावना है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान संबंधी काम होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतू घर से दूर रहना पड़ेगा।धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
*उपाय:- तुलसी का पौधा मंदिर में दान करें*
*कुम्भ:-* आज महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। आलस्य से बचकर सक्रिय होना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे
*उपाय:- अदरक पितरों के नाम से दक्षिण दिशा में अर्पण करे*
*मीन:-* आज अपने घर के बढ़े हुए खर्चे से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आपकी आय बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। आज आप अपना ध्यान बड़े निवेश पर लगाएं तथा छोटे-मोटे नफा नुकसान पर ध्यान ना दें।
*उपाय:- सिंदूर श्री गणेश जी को अर्पण करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
