मकर संक्रांति पर अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा द्वारा हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का भव्य आयोजन

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा के सौजन्य से शास्त्री स्कूल परसराम कांप्लेक्स, परिसर में हल्दी-कुमकुम एवं सुहाग उपहार वितरण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित मातृशक्ति ने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम का तिलक लगाकर मकर संक्रांति पर्व की मंगलकामनाएं दीं तथा सुहागिन महिलाओं ने

पारंपरिक रीति के अनुसार हल्दी-कुमकुम, चूड़ियां एवं सुहाग सामग्री एक-दूसरे को उपहारस्वरूप भेंट की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा ने मकर संक्रांति के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द और मातृशक्ति के सम्मान को बढ़ाने का प्रतीक है। उन्होंने महिलाओं को जागरूकता, धर्म, संस्कृति एवं समाज उत्थान की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती पार्वती परसराम कुशवाहा, हेमलता मनोज कुशवाहा, पूजा सुशील कुशवाहा,

गायत्री रवि कुशवाहा, शारदा अजय कुशवाहा, पूजा प्रशांत कुशवाहा, आशा प्रकाश कुशवाहा, अनीता बबनराव महाडीक, पूजा सोनू कुशवाह, लाजवंती लड्डूराम कुशवाहा, अश्वनी राजा महाडीक, सोनू राहुल कुशवाहा, कृष्णा घनश्याम कुशवाहा, आशा अमर कुशवाह,नीता प्रतीक महाडीक सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं। मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन स्वयं श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं ने एक दूसरे के प्रति प्रेम, सम्मान, सौहार्द और सुख समृद्धि की कामना करते हुए पर्व का उल्लासपूर्वक आनंद लिया।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के मध्य स्थित माँ पार्वती धाम गो शाला मे सुबह से ही गो माताओ क़ो हरा चारा, गुड, हरी सब्जी, पशु आहार, खली, सुदाना खिलाने के लिए गो भक्तो का आना प्राम्भ हो गया था गो शाला के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा कोशाध्यक्ष संजय सुराणा गो शाला के विशेष सहियोगी विपिन सिंघवी ने गौशाला में गुड हरी सब्जी हरा चारे की व्यवस्था की थी चारा डालने वालो मे श्री ओमप्रकाश जी मेहुल जीश्री मति शिखा जी दुबे इंदौर वालो ने 200 पुले हरी चरी के खिलाये श्री नथ मल जी ताराचंद जी रांका ने 20 किलो गुड 100पुले हरा चारा गो माताओ को खिलाया श्री हुकम जी अनुराग जी बोहरा ने 100पुले गो माताओ को

खिलाये श्री राजेश जी सिंगी विश्वास एजेंसी वालो ने 100पुले गो माताओ को खिलाये श्री रमेश जी कु शवाह पप्पू भैयाने 100 पुले गो माताओ को खिलाये 20 kg गुड मनोरमा बाई चोरडीया, प्रियांश सुराणा, अभिषेक चोरडिया, भविष्य चोरडीया, हर्षल चोरडी या मोहिनी रेस्टोरेंट वाले इनके आलावा भी बहुत से मेम्बरो ने गो शाला पहुंचकर गो माता की पूजन की और अपने हाथों से गो माताओ को आहार करवाया गया सभी उपस्थित महानुभावो का गो शाला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कु शवाह ने दिए गए दान के प्रति आभार वियक्त किया और आगे भी आप सभी का सहयोग गो शाला मे ऐसे ही मिलता रहे उसके लिए सभी से निवेदन किया।

*मेंष:-* आज दोस्तों से विवाद हो सकता है। आज के दिन किसी क्षेत्र में निवेश ना करें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं।
उपाय:-जायफल भगवान शिव जी को अर्पण करें
*वृष:-* आज दाम्पत्य में खुशहाली बनी रहेगी। रुके हुए काम की दोबारा शुरूआत में समय थोड़ा वक्त लग सकता है। परिवार के प्रति सकारात्मक सोच रखें। पुराना रोग उभरने से कुछ परेशानी आ सकती है।
उपाय:-तिल के तेल का दीपक घर के मुख्य द्वार पर लगाये
*मिथुन:-* आज आपके वरिष्ठ आपके और आपके कार्यस्थल के पूर्ण समर्थन करेंगे और आपकी नई पहल में आपकी सहायता करेंगे।आपके बुजुर्ग आप का सहायक होंगे और परिवार के मोर्चे पर कोई गलतफहमी करेंगे। अपने स्वास्थ्य से सावधानी बरतें।
उपाय:-पान के तीन बीड़े श्रीगणेश मंदिर मे अर्पण करे

*कर्क:-* आज आपका दिन अच्छा होगा। संपत्ति से आपको लाभ मिलेगा। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। मान-सम्मान मिल सकता है। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण करें। मित्रों के साथ खान-पान हो सकता है।
उपाय:-11 काली मिर्च भैरव मंदिर में अर्पण करें
*सिंह:-* आज स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ और प्रोफेशन के मोर्चे पर तनाव मिल सकता है, लेकिन आगे परिस्थतियां सामान्य बन जाएंगी। वैसे अस्वस्थता का दूसरे मोर्चे पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। थकान या सुस्ती  मन को पीड़ा देगी।
उपाय:-आंकड़े की लकड़ी अपने पॉकेट में रखें
*कन्या:-* आज नए विचारों से काम करने के कारण आपका व्यवसाय बहुत ही अच्छा रहेगा। अपने अधिकारियों को अपना उत्साह दिखाने की कोशिश करें। कुछ को इसका प्रतिफल पदोन्नति के रूप में भी मिल सकता है। ये अपनी कार्य क्षमता दिखाने का सबसे अच्छा मौका है।
उपाय:-सूर्य देव को लाल पुष्प अर्पण करें

*तुला:-* आज राजनैतिक प्रभुत्व और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  आप स्वार्थी लोगों से दूर रहें। विरोधी वर्ग पराजित होंगे। विद्यार्थियों को और अधिक कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।
उपाय:-शिवजी पर अर्पण की गई बेलपत्र अपने पॉकेट में रखें
*वृश्चिक:-* आज मेहमानों के आने से रोनक रहेगी। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें। किसी के आगे जरूरत के मुताबिक ही मांग रखें तो, अच्छा है अन्यथा पश्चाताप हाथ लगेगा।
उपाय:-श्री गणेश को सिंदूर अर्पण करें
*धनु:-* आज आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपकी वाणी में कड़वाहट ना आए और उसके कारण किसी को परेशानी ना हो। आपके कुटुंब में किसी प्रकार का विवाद होने की पूरी संभावना बन रही है। आपका विवाद ससुराल पक्ष से भी हो सकता है इसलिए धैर्य से काम लें ताकि इस स्थिति को टाला जा सके।
उपाय:-पंचमेवा 9 साल से छोटी कन्या को खिलाएं

*मकर:-* आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। सभी रूके हुए काम पूरे होने के चांस हैं।  नयी योजनाएं आमदनी का अच्छा जरिया साबित होंगी। बेहतर होगा आज किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करते समय शब्दों को चयन अच्छे से करें।
उपाय:-ब्राह्मण अन्नदान करें
*कुम्भ:-* आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। आज आपकी जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। पिता का स्वास्थ्य ठीक उपाय
उपाय:-हरि सब्जियां मंदिर में दें
*मीन:-* आज  सुख-सुविधाओं के संसाधनों में वृद्धि होगी. व्यापार में अच्छा लाभ व नौकरी में तरक्की के साथ स्थानांतरण के योग हैं. आध्यात्म व धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेंगी।धार्मिक क्षेत्र में नवीन जबाबदारी मिल सकती है।
उपाय:-गौ माता को लाल चंदन लगाये

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top