

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस उल्लास, जोश और देशभक्ति के रंगों में मनाया गया। तिरंगे की शोभा से सजे विद्यालय परिसर में “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारे गूँजते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुआ। विद्यार्थियों ने मनमोहक देशभक्ति नृत्य, प्रेरणादायक भाषण और भावपूर्ण कविताओं से समा बाँध दिया। मुख्य अतिथि श्री बहादुर सिंह सेंधव, श्री ज्ञानसिंह ठाकुर, विद्यालय निदेशक श्री ध्रुव कुमार तिवारी,

सैय्यद परवेज़ अली, श्रीमती पायल अली, डॉ. संगीता सिन्हा तथा सैयद आदिल अली की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या श्रीमती पूनम पुरोहित ने की। साथ ही प्राचार्या श्रीमती पूनम पुरोहित ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के साथ राष्ट्रप्रेम व संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में अकादमिक कॉर्डिनेटर श्री रामकृष्ण शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा —”ऐसे अवसर हमारे नौनिहालों में देश के प्रति कर्तव्य, जिम्मेदारी और गर्व की भावना को और प्रबल करते हैं।”

*मेंष:-* आज भाईयों के साथ प्रेम सौहार्द्र में बढोत्तरी होगी, धार्मिक कार्य संपन्न होने के भी योग बनते हैं।विनियोग में वृद्धि होगी।
उपाय- तिल का दान करें
*वृष:-* आज फालतू के कार्यों में शक्ति ह्रॉस होगा। परिवार से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नए कार्यों के प्रति उदासीनता रहेगी।
उपाय-पीपल के वृक्ष में दूध अर्पण करें

*मिथुन:-* आज अतिउत्साही ऊर्जावान रहेंगे। कार्य में नया दृष्टिकोण रहेगा। संपर्कों के जरिए व्यवसायिक संभावनाओं की तलाश होगी।
उपाय-अखंड चावल ब्राह्मण को दे
*कर्क:-* आज भाग्य प्रबल रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। धनार्जन होगा।शेयर बाजार से लाभ बनेगा।धातु खरीदी हो सकती है।
उपाय- अखंड श्रीफल श्री हनुमान मंदिर में अर्पण करें

*सिंह:-* आज विरोधी पराभूत होंगे। मां से धन मिलेगा। क़र्ज़ से बाहर निकलने की योजना बनाना अनिवार्य है। सट्टेबाज़ी से दूर रहें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय-पितृ के नाम का दीपक जल स्थान पर लगाएं
*कन्या:-* आज सेहत के लिए दिन कमजोर है। दोस्तों से सोच समझकर व्यवहार करें।गरिष्ठ भोजन से परहेज करें।सन्तान पक्ष से प्रतिकूल परिणाम मन को दुखी करेगा।
उपाय-श्री यंत्र की पूजा करें

*तुला:-* आज नौकरी-कारोबार में आपके काम की तारीफ होगी। व्यापारियों की प्रशंसा से आप अधिक प्रोत्साहित होंगे। सामाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
उपाय-काला वस्त्र पॉकेट में रखें
*वृश्चिक:-* आज नौकरीं व व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी।आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगा।
उपाय-माता रानी को काजल अर्पण करें

*धनु:-* आज सफलता के साफ़ संकेत मिल रहे हैं। अभीष्ट सिद्धि हो सकती है। मामूली प्रयास से बक़ाया धन मिल सकता है। पैरों के निचले भाग में दर्द संभव है।मन चाहा काम होगा।
उपाय-श्री कृष्ण को बांसुरी अर्पण करें
*मकर:-* आज मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं।इससे आपथोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं।वाहन से चोट बन सकती है।
उपाय-केसर से भगवान विष्णु का अभिषेक करें

*कुम्भ:-* आज व्यवहार कुशलता से आपको अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा। कुछ नया करने की इच्छा भी होगी।
उपाय-चंदन का तिलक लगाए
*मीन:-* आज नए संपर्क विकसित होने की संभावना है और आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में भी शामिल होंगे। यात्रा फलदायी साबित होगी। आप परिवार और प्रियजनों के साथ समय का आनंद लेंगे।
उपाय-मोर पंख अपने पॉकेट में रखें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539**नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

