
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- प्रतिभा सम्मान समारोह एस.बी.एस. कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री नारायण सिंह जी ठाकुर सेवानिवृत प्राचार्य सी.एम.राईज विद्यालय एवं पूर्व विकास खंड शिक्षा अधिकारी आष्टा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर मीना सींगी जी, एवं विशेष अतिथि बीआरसीसी अजब सिंह राजपूत जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुभ शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना कर शुरुआत की गई। इसके पश्चात सभी अतिथियों का संचालक भोलू सिंह ठाकुर,सहसंचालक जीवन सिंह ठाकुर ,प्राचार्य रीना ठाकुर द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कक्षा 12वी के 45 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राएं एवं

कक्षा दसवीं में 55 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले साथ ही कक्षा नर्सरी से 11वीं तक प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को तथा पूरे सत्र में होने वाली विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीयं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र /छात्राओं शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।साथ ही संस्था द्वारा कक्षा 12वीं के उदित कासन्या को बेस्ट डिसिप्लिन स्टूडेंट का अवार्ड से सम्मानित किया गया।सभी विद्यार्थीयों के माता-पिता का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं संस्था संचालक श्री भोलू सिंह ठाकुर,सह संचालक जीवन सिंह ठाकुर एवं प्राचार्य श्रीमती रीना ठाकुर तथा सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी।

*मेंष* :- आज जीवनशैली में बदलाव होगा, जो आपके नवीन व्यक्तिव को दर्शायेगा।रुका धन मिलेगा।दोपहर बाद आप अन्य की भवनाओं को आहत कर सकते है।
*उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें*
*वृष* :- आज परिवारिक एकजुटता का समय रहेगा,पुराने विवाद खत्म होंगे।नये कार्यो की शुरुआत का समय उत्तम है।व्यर्थ की चिंता से बचे।समय अच्छा है।
*उपाय:- काले तिल शनिदेव को अर्पण करें*

*मिथुन* :- आज किसी अनचाही परेशानी से से सामना करना पड़ सकता है।संयम बरते।दोपहर के बाद का समय आय व कार्यक्षेत्र के लिये अनुकूल रहेगा।
*उपाय:- देवी मंदिर में लाल चूड़ियां अर्पण करें*
*कर्क:-* आज दुसरो का सम्मान करें और उनकी बातों को सुनने-समझने का प्रयास करे।किसी पर अतिविश्वास न करे।अचल संपत्ति खरीदने का उत्तम समय है।धैर्यता से कार्य करे।
*उपाय:- पीपल के पत्ते पर पांच बार ॐ लिखकर नदी मे प्रावाहित करे*

*सिंह:-* आज पुराने साथियों का जीवन मे प्रवेश हो सकता है जो लाभप्रद होगा।दोपहर बाद पारिवारिक रिस्तो में दरार हो सकती है।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
*उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें*
*कन्या* :- आज आप अपने को मजबूत अवस्था मे पाएंगे।आकस्मिक धनप्राप्ति का योग है।किसी के सहयोग से आगे बढ़ने आसान होगा।शिक्षाक्षेत्र में सफलता होगी।रिस्तो में नये मार्ग मिलेगा।
*उपाय:- कैल का पौधा उत्तर दिशा में रख पूजन करें*

*तुला:-* आज आरम्भ किये कार्यो में अनावश्यक विघ्न आने की सम्भवना है।भोग-विलास से बचे।मध्यान्ह बाद परिस्तिथि अनुकूल होंगी।जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी।
*उपाय:- गुड़ चना श्री कृष्ण मंदिर में अर्पण करें*
*वृश्चिक:-* आज आप अनुशासन प्रिय होंगे।जो नवीन पहचान देगा परिश्रम से सफलता मिलेगी।आपके साथ काम करने बाले आपका सम्मान करेंगे।स्वभाव में सौम्यता रहेगी।
*उपाय:- शिक्षण सामग्री विद्यार्थियों को वितरित करें*

*धनु:-* आज परिवार में संतुष्टि,कार्य मे प्रगति रहेगी।अधिक व्यय आय संचय को बिगाड़ेगी जीवनसाथी के स्वस्थ्यय के प्रति सचेत रहे।कार्य मे आलस्य हो सकता है।
*उपाय:- सप्तधान्य मंदिर में दें*
*मकर:-* आज ध्यान और प्रभु का सुमिरन करना हितकर सिद्ध होगा,ओर अच्छा फल प्राप्त होगा।उच्चशिक्षा का विचार उत्पन्न होगा।मान-सम्मान का भाव होगा।पति पत्नी में उत्तम समन्वय रहेगा।
*उपाय:- किन्नर को मिष्ठान दे*

*कुम्भ* :- आज आवश्यकता से अधिक विश्वास रिस्तों में खटास पैदा करेंगे।निकट सम्बन्धियों को लेकर चिंता हो सकती है।हल्का मानसिक तनाव हो सकता है।वाणी पर नियंत्रण जरूरी है।
*उपाय:- लाल चुनरी माता तुलसी को अर्पण करें*
*मीन:-* आज समय सामान्य से बेहतर होगा।सोच विचार सकारात्मक कार्य मे लगेगी जो आर्थिक व सामाजिक दोनो स्तर पर आपको लाभ देगा।कुछ बड़े कार्य की रूपरेखा पर कार्य होगा।
*उपाय:- घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539* *नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*