शिविर में 50 से अधिक लोगों का किया गया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन‌ आष्टा पैथोलॉजी एंड डिजिटल एक्स रे सेंटर के तत्वधान में शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा में आयोजित किया गया‌‌। जिसमें जयपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एच एस नाथावत सर (MBBS AFCCM) ने समस्त स्कूल स्टाफ का हेल्थ चेकअप कर उचित मार्गदर्शन दिया। आष्टा पैथोलॉजी एंड डिजिटल एक्स रे सेंटर के संचालक मो.शोएब शेख, आजम खान, सनी जैन ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया के टोटल 50 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी स्कूल स्टाफ को 3 दिन की मेडिसिन दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गई एवं शुगर की जांच निःशुल्क की गई एवं समस्त जांचों में डिस्काउंट दिया गया।

मेंष:-* आज मन मे विचारों का द्वंद चलेगा जिससे कोई निर्णय आप नही ले सकेंगे।वाणी में कठोरता नुकसान देगी।साहित्य  कार्य मे सफलता मिल सकती है।
उपाय:-केले का पौधा श्री कृष्ण मंदिर में दान करें
*वृष:-* आज दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। व्यवहार में कोई भी पैसों का लेनदेन नहीं करे धन डूब सकता है।वरिष्ठों की सलाह को नजरअंदाज न करे।
उपाय:- मंदिर में श्रमदान करें

*मिथुन:-* आज  खास लाभ प्राप्त होगा।जो लोग नौकरी करते हैं उनको भी अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं।सकारात्मक रहें नवीन कार्य योजना भविष्य मे आय स्त्रोतों को बढ़ायेगी।
उपाय:- माखन मिश्री छोटे बच्चों में वितरित करें
*कर्क:-* आज दिन अतिथि सत्कार से प्रारम्भ होगा।परिवारिक विवादों में अनुकूल हल निकलेगा।कृषि भूमि लाभ करारी सौदा निर्मित करेगी।शरीर स्वस्थ्यय रहेगा।
उपाय:- श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें

*सिंह:-* आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में इच्छा अनुकूल कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।जीवनसाथी के साथ खरीदी के योग है।
उपाय:-  गीता जी सात मंदिर में दान करें
*कन्या:-* आज सामाजिक आयोजन में शिरकत कर सकते है।शत्रुपक्ष पर विजय का दिन है।कार्य रणनीति सफल होगी।नेत्र पीड़ा दूर होगी।
उपाय:- पंचमेवा भगवान विष्णु को अर्पण करे

*तुला:-* आप आज जो लक्ष्य लेकर चलेंगे वो पूरा होगा।सफलता के रास्ते अपने आप आपको मिलेंगे सिर्फ आपको कर्म करने की आवश्यकता है।मनोरंज कार्य होंगे।
उपाय:- राजगीरे के हलवे का नैवेद्य भगवान श्री कृष्ण को लगाएं
*वृश्चिक* आज अनैतिक साधनों से धनलाभ हो सकता है।राजनीतिक व सामाजिक कद बढेगा।तेल,दलहन,भूमि से आय बढ़ेगी।केमिकल से नुकसान हो सकता है।
उपाय:- पीले वस्त्र में हल्दी बांधकर भगवान श्री राम के मंदिर में अर्पण करें

*धनु:-* आज बिजली से सावधान रहें कष्ट हो सकता है।पशुधन से हानि बनती दिख रही है।किसी लर अतिविश्वास भारी पड़ सकता है।उधार आज न ले।
उपाय:- केसर का दूध ब्राह्मण को दें
*मकर:-*  आज ईश्वर के भरोसे आप कार्य करेंगे जो आशानुरूप परिणाम देगा।जिससे धार्मिक कार्य भी आपके द्वारा सम्पन्न हो सकते है। अधूरे शासकीय कार्य पूर्ण हो सकते है।
उपाय:- मोर पंख भगवान विष्णु के मंदिर में अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज नवीन मशीनरी खरीदी के प्रबल योग है।डेरी उद्योग से आय बढ़ोतरी होगी।प्रशासनिक क्षेत्र में कद बढेगा।तेल,चने,कोयले में अर्थ लाभ होगा।
उपाय:- तिल भगवान विष्णु को अर्पण करें
*मीन:-* आज मित्र सहयोग से कोई अपॉर्च्युनिटी मिल सकती है।खाद्यन्न पदार्थो से आय वृद्धि होंगी।नौकरीं में कार्यभार कम होने से प्रसन्नता रहेगी।क्रोध से बचें।
उपाय:- श्री कृष्ण मंदिर में घी का दीपक लगाएं

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top