14,जून,2026,रविवार मास द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण (अधिकमास) पक्ष तिथि चतुर्दशी दोपहर 12.22 तक रहेगी। नक्षत्र रोहिणी रात्री 10.15 तक रहेगा। चन्द्र:- वृषभ का चंद्र रहेगा। दिशाशूल पश्चिम में

*मेंष:-* आज मानसिक शक्ति के साथ दिन आरंभ होगा।बड़ी सी बड़ी बाधाओं से निपटने की रणनीति आपके पास रहेगी।सहजता से कार्यो को अंजाम देकर लाभ अर्जित करेंगे।कान के रोग से कुछ तकलीफ हो सकती है।
उपाय:-पीला पुष्प भगवान श्री कृष्ण को अर्पण करें

**वृष:-* आज अच्छी सूचनाओं से समय की शुरुआत करेंगे।मीठी बोली,व्यवहारकुशलता से अपने लक्ष्य को साधने में सफल रहेंगे।कानूनी विवाद में हल निकल सकता है।गुप्त स्थान पर रोग पीड़ा हो सकती है पर चिकित्सा से आराम प्राप्त होगा।कुछ खारीदी के योग है।
उपाय:-काले उड़द भगवान शिव को अर्पण करें

मिथुन:-* आज संघर्ष का दिन है।कुछ  निर्णय लेने में मानसिक दुविधा होगी। ईश्वरीय आराधना में मन लगेगा।कानून क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अनुकूल आर्थिक लाभ रहेगा।घुटनो में चोट लग सकती है।साज सज्जा में धन खर्च होगा।
उपाय:-अंजीर श्री विष्णु अर्पण करें

**कर्क:-** आज स्वभाव से आप हाइपर होंगे।निकटम लोगो से विवाद हो सकता है।गले में पीडा हो सकती है।दोपहर वाद अच्छी खबर मिलने से कुछ स्वभाविक अनुकूलता प्राप्त होंगी।वस्त्रलंकार खरीदी के योग बन सकती है।
उपाय:-इत्र भगवान श्री गणेश को अर्पण करें

*सिंह:-* आज आपका का दिन साहस,ऊर्जा से पूर्ण रहेगा। साहसिक,पुलिस, खेल आदि कार्यो में कार्यरत लोगो को उच्च पद सम्मान मिलेगा।गृह निर्माण के संबंध में सफल निर्णय होगा।आरोग्यता प्राप्त होगी।
उपाय:-घर के मुख्य द्वार पर हल्दी का स्वास्तिक बनाएं

*कन्या:-* आज आपकी बातों का सम्मान होगा।कार्य भी प्रगति पर रहेगा।अचानक दोपहर बाद आपको कुछ व्यपारिक हानि व नौकरीं में अधिकारियों से समस्या उत्पन्न हो सकती है।ससुराल पक्ष से अच्छी खबर प्राप्त होगी। मुँह में पीड़ा हो सकती है।
उपाय:-नेत्रों में काजल लगाएं

**तुला:-* आज सुबहा से ही किसी पारिवारिक विषय पर वाकयुद्ध हो सकता है। घर में वस्तुओं का नुकसान भी सम्भव है,पर दोपहर बाद विषय विशेष का पटाक्षेप होने से मनमुटाव दूर होगा। कलात्मक कार्यो में मन लगेगा।शेयर बाजार बंद होते होते आपको लाभ दे सकता है।
उपाय:-गुड़ चना गाय को खिलाएं

*वृश्चिक:-* आज किसी पर अतिविश्वास कर आप बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते है पर उसमें आपको आर्थिक हानि हो सकती है।पुरानी प्रॉपर्टी से लाभ होगा।व्यापार में अचानक बाधाओं से सामना हो सकता है।किसी का शाब्दिक अनादर न करे।अग्नि से सावधान रहें।
उपाय:-तीन बेलपत्र शिवजी पर अर्पण करें

*धनु:-* आज धार्मिक आयोजनों में शिरकत करने का समय रहेगा।दान, सत्कार आदि कार्यो में धन व्यय रहेगा।ऋण मुक्ति का समय है।नवीन कार्य की रूपरेखा बनेगी।मित्रो से धन लाभ सम्भव है।नवीन साझेदारी से आय बढ़ेगी।
उपाय:-बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित करें

*मकर:-* आज संतान से अनुकूल लाभ है।मशीनरी,अनाज कार्यो से आय बढ़ेगी।मन की उदासी कम होगी।रियलस्टीट की बिजनेस में सार्थक परिणाम मिलेंगे।राजनेता सफलता की ओर होंगे।आपका नेतृत्व समूह को विजय दिलायेगा।
उपाय:-मेहंदी मां लक्ष्मी को अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज शारीरिक कमजोरी महसूस होगी।आलस्य के कारण कार्य मे मन नही लगेगा।आपकी बातों पर अविश्वास लोगो को अविश्वास होगा।दोपहर के बाद कुछ कार्य मे तेजी आने से आप की आय में वृद्धि होगी।लोहे की वस्तु से चोट बन सकती है सावधान रहें।
उपाय:-केला फल भगवान विष्णु को अर्पण करें

**मीन:-* आज मनोरंज के आयोजनों में जाने का अवसर बनेगा।सामाजिक स्तर पर पद प्राप्त होगा।बचत की आय में से धन खर्च होगा।पुरानी धार्मिक मान मन्नत को आप पूर्ण करेंगे।क्रोध आवेश से आपको नुकसान होगा।पीठ,कमर की पीड़ा बहुत तेज रह सकती है।पत्नी का स्वास्थ तकलीफ़ दे सकता है।
उपाय:राई पॉकेट में रखें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top