आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) भोपाल इकाई द्वारा कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अनुभाग आष्टा में एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च किया गया

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आरएएफ RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) भोपाल इकाई, जो कानून-व्यवस्था की दृष्टि से जिला सीहोर हेतु आवंटित है, द्वारा जावर एवं आष्टा क्षेत्रों में भ्रमण किया गया। इस दौरान साम्प्रदायिक चुनौती वाले क्षेत्रों, कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों, एवं अपराध-संभावित स्थानों का निरीक्षण कर संपूर्ण क्षेत्र के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई।

जिला पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो सके। साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में आरएएफ द्वारा प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने की दृष्टि से भी यह भ्रमण किया गया। आष्टा क्षेत्र में फ्लैग मार्च का विवरण-पुलिस अधीक्षक सीहोर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आष्टा की उपस्थिति में थाना आष्टा, थाना पार्वती एवं थाना जावर के बल के साथ आरएएफ कंपनी द्वारा आष्टा क्षेत्र के संवेदनशील एवं अत्यधिक व्यस्त मार्गों पर एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च का मार्ग इस प्रकार रहा- अस्पताल चौराहा, खत्री मार्केट, राम मंदिर, गंज चौराहा, सिकंदर बाज़ार, बड़ा बाजार, पुराना बस स्टैंड होते हुए भ्रमण किया गया, जहां समय-समय पर सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। जावर क्षेत्र में फ्लैग मार्च- जावर क्षेत्र में भी आरएएफ कंपनी एवं स्थानीय पुलिस बल द्वारा क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन करते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया। इस कार्यवाही में उपस्थित अधिकारीगण- अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आष्टा। थाना प्रभारी आष्टा — श्री गिरीश दुबे। थाना प्रभारी पार्वती — श्री हरि सिंह परमार। थाना प्रभारी जावर — श्रीमती नीता देयारवार। आरएएफ भोपाल इकाई एवं जिला पुलिस बल उपस्थित रहे।

Oplus_16908288

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- 👉145 वारंटियों की गिरफ्ताऱी, 157 निगरानी गुण्डा बदमाशों को किया चैक। 👉 कॉम्बिग़ गस्त के दौरान जुआ एवं आबकारी एक्ट के तहत भी की गई कार्यवाही ।
📍पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जिले में दिनांक 11-12 दिसंबर 2025 की रात्रि में कोम्बिंग गश्त की गई।
👉जिले भर के 232 अधिकारी/कर्मचारियों की अलग-अलग टीमों द्वारा संयुक्त कांबिंग गस्त कर कार्यवाही की गई ।

✅कोम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने अपराधियों के घर-घर दबिश दी और रात 12 से सुबह 5 बजे तक सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही की गई ।
📍कोम्बिंग गश्त के प्रमुख परिणाम:-
👉 145 वारंटियों की गिरफ्तारी की गई जिसमें स्थाई, गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं ।
👉 माइनर एक्ट के तहत थाना इछावर ने जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को पकड़ा जाकर उनके कब्जे से 15150/रुपए जप्त किए ।
👉 थाना सिद्धिकगंज पुलिस ने अवैध शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की ।

👉 157 चिन्हित अपराधियों की सघन चेकिंग की गई जिसमें निगरानी बदमाश, गुंडा शामिल हैं ।
📍वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान:-
➡️कोम्बिंग गश्त से पहले सभी थानों की टीमों को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ब्रीफ किया गया –
👉पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा थाना मंडी,श्यामपुर एवं दोराहा ।
👉अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत द्वारा थाना इछावर, बिलकिसगंज, आष्टा, पार्वती ।
👉 एसडीओपी बुदनी श्री रवि शर्मा द्वारा थाना बुदनी एवं शाहगंज

👉 एसडीओपी भेरूंदा श्री रोशन जैन द्वारा थाना भेरूंदा
👉नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. अभिनंदना शर्मा- कोतवाली
👉एसडीओपी सीहोर सुश्री पूजा शर्मा थाना अहमदपुर के अतिरिक्त थाना श्यामपुर एवं दोराहा में भी उपस्थित रही ।
👉 एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर थाना जावर के अतिरिक्त थाना आष्टा में भी उपस्थित रहे।
📍इन थानों ने दिखाई सबसे अधिक सक्रियताः-
✅थाना कोतवाली एवं भेरूंदा द्वारा 20- 20 वारंटी पकड़े ।

✅ थाना बुधनी द्वारा 11 वारंटी पकड़े ।
✅थाना आष्टा,मंडी, इछावर द्वारा 10-10 वारंटी पकड़े ।
📌अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण की द़ृष्टि से सम्पूर्ण जिले के थाना क्षेत्रों में प्रभावी रात्रि काम्बिंग गश्त की गई।
➡️कोम्बिंग गस्त की टीमों को पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा इनाम दिया जायेगा ।
➡️उक्त कार्यवाही अपराध नियंत्रण की द़ृष्टि से आगे भी लगातार जारी रहेगी ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top