
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- इंद्रियों को संयमित कर आत्मचिंतन करने का पर्युषण महापर्व बुधवार से शुरू हो गया है।जैन समाज मे श्वेताम्बर परंपरा में 8 दिन जबकि दिगंबर परंपरा में इसे 10 दिनों तक सम्पूर्ण श्रद्धाभावपूर्वक पूरे देश भर में मनाया जाता है।जैन सम्प्रदाय के इस महाव्रत का धार्मिक,सामाजिक,वैज्ञानिक महत्व व जप-तप के बारे में विद्द्यार्थियों को अवगत कराने व उनकी चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से आज स्थानीय टैलेण्ट इनोवेटिव हा से स्कूल,आष्टा की प्रार्थना सभा में एक विशेष उद्बोधन रखा गया। इस प्रार्थना सभा में प्राचार्य सुदीप जायसवाल ने उपस्थित स्टाफ सहित समस्त विद्द्यार्थियों को सिद्ध सार्थक णमोकार महामंत्र का उच्चारण करवाकर बताया कि

पर्युषण महापर्व के अज्ञान,संशय,मिथ्याज्ञान,राग,द्वेष,स्मृति,धर्म अनादर व योग इन 8 प्रमुख तत्वों का आधार हमें उक्त सभी की नकारात्मकता से बचाकर सकारात्मकता को धारण करने के लिए प्रेरित करता है।यह आत्मशुद्धि, प्रायश्चित्त, धर्मग्रंथों के अध्ययन से हमारे अंदर क्षमा,दया व मैत्री भाव विकसित करने के साथ अहिंसा व सभी को समान एवं सम्मानित जीवन जीने देने का संदेश देता है,इसीलिए पर्युषण महापर्व को जैन परंपरा में समस्त पर्वो का राजा भी कहा जाता है,जिसमे क्षमाभाव सहित सकलजनों द्वारा उपवास,प्रार्थना व ध्यान जैसी साधना से विश्वशांति एवं जनकल्याण की कामना की जाती है।इस अवसर पर उपस्थितअभिभावकों ने भी समस्त विद्द्यार्थियों हेतु इस सकारात्मक संदेश व आयोजन की प्रशंसा कर प्रसन्नता व्यक्त की।

*मेंष:-* आज पूर्व से चले आरहे मतभेदों का निराकरण निकल सकता है।घर के वरिष्ठ लोगो के स्वस्थ्यय में अनुकूलता रहेगी।इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीद हो सकती है।
उपाय:-भांग शिवजी पर अर्पण करे
*वृष:-* आज बनते हुए कार्यो में रुकावट से आप परेशान होंगे।शासकीय कानूनी कामकाज में समय बर्बाद होगा।अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आसकता है।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें

*मिथुन:-* आज कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति पक्ष में परिणाम देने बाली होगी।लेनदेन का विवाद पूर्व में रखे व्यवस्थित लेखों से हल होगा।आप खानपान व पहने का आनंद लेंगे।
उपाय:- उड़द शनि मंदिर में अर्पण करें
*कर्क:-* आज प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिये पर्यटन की योजना बन सकती है।कोई बड़ा उपहार भी मिल सकता है।रोग संक्रमण से सावधान रहें,शरीर पीड़ा हो सकती है।
उपाय:- मिश्री का दान करें

*सिंह:-* आज अतिथि आगमन से घर मे उत्साह का माहौल रहेगा।पुरानी बातों की स्मृतियां ताजी होंगी।जल्दबाजी से बचे शरीर सम्बन्धी समस्या बन सकती है।कार्यक्षेत्र की गुप्त बातें किसी से शेयर न करे।
उपाय:श्रीफल ब्राह्मण को दें
*कन्या:-* आज झूठे आरोपो से आप घिर सकते है।मान सम्मान में मर्यादा का स्तर निम्नतर हो सकता है।धन की धोखाधड़ी हो सकती है।पत्नी का सकारात्मक सहयोग मिलेगा।
उपाय:- पीले वस्त्र में चने की दाल रखकर श्रीवैष्णव मंदिर में दान करें

*तुला:-* आज जमीन जायदाद को लेकर बैठकों का दौर हो सकता है।पुराने मकान दुकान को रिपेयर करने में धन खर्च होगा।सामाजिक आयोजन में जाना पड़ सकता है।
उपाय:- गरुड़ घंटी मंदिर में दान करें
*वृश्चिक:-* आज राजनीति में आपका रुझान अधिक बनेगा।स्वयं या अपने निकटतम किसी व्यक्ति के चुनाव प्रबंधन की रणनीति बनाने में व्यस्त हो सकते है।यात्रा का योग बनता देख रहा है।
उपाय:-जो और काले तिल से भगवान शिव का अभिषेक करें

*धनु:-* आज सुबहा से ही मिठाई खाने की तीव्र इच्छा होगी।डेरी व्यापार से अच्छा लाभ बनेगा।मामा पक्ष से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा।वाहन खरीदी की योजना बन सकती है।
उपाय:- कम्बल का दान किसी जरूरतमंद को करें
*मकर:-* आज समस्याओं से दिन प्रारम्भ होगा।पैतृक संपत्ति को लेकर घर मे विवाद बढ़ सकता है।धन प्राप्ति में रुकावटें रहेगी।पत्नी व सन्तान का स्वस्थ्यय चिंता देगा।
उपाय:-श्री नारायण कवच का पाठ करें

*कुम्भ:-* आज बहुत समय से रुका हुआ शासकीय कार्य आज सफलता की ओर बढ़ सकता है।अचल संपत्ति के बेचने से अच्छा लाभ होने की सम्भवना है।कांच से चोट बन सकती है।
उपाय:- उत्तर दिशा में कुबेरदेव की पूजन कर घी का दीपक लगाए
*मीन:-* आज माता पिता के साथ धार्मिक स्थल या अपनी जन्मभूमि पर जा सकते है।सामाजिक कार्यो में धन खर्च करेंगे।खेती की भूमि खरीद हो सकती है।
उपाय:-माता दुर्गा को मालपूए अर्पण करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
