
updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में प्रखंड खाचरोद का प्रखंड अभ्यास वर्ग रविवार को खाचरोद के निजी स्कूल परिसर में रखा गया। वर्ग में कार्यकर्ताओ को संगठनात्मक प्रशिक्षण विभाग संगठन मंत्री भानुसिंह राजपूत द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। विश्व हिंदू परिषदबजरंग दल के आगामी कार्यक्रम को लेकर जिला मंत्री राकेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा

प्रखंड के कार्यकर्ताओं को बताया गया। उन्होंने कहा कि बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा एवं विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम की योजना इकाई स्तर पर कार्यक्रम करने के लिए संपर्क अधिकारी बनाएं गए हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रेवा शंकर जाट जिला मार्गदर्शन मंडल प्रमुख पं मोहित राम पाठक प्रखंड अध्यक्ष बलराम जाट प्रखंड संयोजक आके सिंह प्रखंड सहमंत्री राम निवास जाट रामसिंह धर्मेंद्र, बनेसिंह एवं प्रखंड कार्य समिति खंड समिति इकाई अध्यक्ष मंत्री संयोजक एवं खाचरोद प्रखंड के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे।

*मेंष:-* आज आपका दिन अच्छा होगा। संपत्ति से आपको लाभ मिलेगा। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। मान-सम्मान मिल सकता है। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण करें। मित्रों के साथ खान-पान हो सकता है।
उपाय:-11 काली मिर्च भैरव मंदिर में अर्पण करें
*वृष:-* आज दाम्पत्य में खुशहाली बनी रहेगी। रुके हुए काम की दोबारा शुरूआत में समय थोड़ा वक्त लग सकता है। परिवार के प्रति सकारात्मक सोच रखें। पुराना रोग उभरने से कुछ परेशानी आ सकती है।
उपाय:-तिल के तेल का दीपक घर के मुख्य द्वार पर लगाये

*मिथुन:-* आज आपके वरिष्ठ आपके और आपके कार्यस्थल के पूर्ण समर्थन करेंगे और आपकी नई पहल में आपकी सहायता करेंगे।आपके बुजुर्ग आप का सहायक होंगे और परिवार के मोर्चे पर कोई गलतफहमी करेंगे। अपने स्वास्थ्य से सावधानी बरतें।
उपाय:-पान के तीन बीड़े श्रीगणेश मंदिर मे अर्पण करे
*कर्क:-* आज दोस्तों से विवाद हो सकता है। आज के दिन किसी क्षेत्र में निवेश ना करें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं।
उपाय:-जायफल भगवान शिव जी को अर्पण करें

*सिंह:-* आज मेहमानों के आने से रोनक रहेगी। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें। किसी के आगे जरूरत के मुताबिक ही मांग रखें तो, अच्छा है अन्यथा पश्चाताप हाथ लगेगा।
उपाय:-श्री गणेश को सिंदूर अर्पण करें
*कन्या:-* आज नए विचारों से काम करने के कारण आपका व्यवसाय बहुत ही अच्छा रहेगा। अपने अधिकारियों को अपना उत्साह दिखाने की कोशिश करें। कुछ को इसका प्रतिफल पदोन्नति के रूप में भी मिल सकता है। ये अपनी कार्य क्षमता दिखाने का सबसे अच्छा मौका है।
उपाय:-सूर्य देव को लाल पुष्प अर्पण करें

*तुला:-* आज राजनैतिक प्रभुत्व और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप स्वार्थी लोगों से दूर रहें। विरोधी वर्ग पराजित होंगे। विद्यार्थियों को और अधिक कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।
उपाय:-शिवजी पर अर्पण की गई बेलपत्र अपने पॉकेट में रखें
*वृश्चिक:-* आज स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ और प्रोफेशन के मोर्चे पर तनाव मिल सकता है, लेकिन आगे परिस्थतियां सामान्य बन जाएंगी। वैसे अस्वस्थता का दूसरे मोर्चे पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। थकान या सुस्ती मन को पीड़ा देगी।
उपाय:-आंकड़े की लकड़ी अपने पॉकेट में रखें

*धनु:-* आज सुख-सुविधाओं के संसाधनों में वृद्धि होगी. व्यापार में अच्छा लाभ व नौकरी में तरक्की के साथ स्थानांतरण के योग हैं. आध्यात्म व धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेंगी।धार्मिक क्षेत्र में नवीन जबाबदारी मिल सकती है।
उपाय:-गौ माता को लाल चंदन लगाये
*मकर:-* आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। सभी रूके हुए काम पूरे होने के चांस हैं। नयी योजनाएं आमदनी का अच्छा जरिया साबित होंगी। बेहतर होगा आज किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करते समय शब्दों को चयन अच्छे से करें।
उपाय:-ब्राह्मण अन्नदान करें

*कुम्भ:-* आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। आज आपकी जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। पिता का स्वास्थ्य ठीक उपाय
उपाय:-हरि सब्जियां मंदिर में दें
*मीन:-* आज आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपकी वाणी में कड़वाहट ना आए और उसके कारण किसी को परेशानी ना हो। आपके कुटुंब में किसी प्रकार का विवाद होने की पूरी संभावना बन रही है। आपका विवाद ससुराल पक्ष से भी हो सकता है इसलिए धैर्य से काम लें ताकि इस स्थिति को टाला जा सके।
उपाय:-पंचमेवा 9 साल से छोटी कन्या को खिलाएं

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
