एंजल्स पब्लिक स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग पर आयोजित किया गया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

update news 247.comधंनजय जाट आष्टा 7746898041- दिनांक 13 सितंबर 2025 दिन शनिवार को वार्ड क्रमांक 17 में स्थित विद्यालय एंजल्स पब्लिक हाई स्कूल में पैरंट्स टीचर्स मीटिंग के अवसर पर सभी पेरेंट्स के लिए मुफ्त नेत्र परीक्षण कैंप रखा गया। नेत्र शिविर में सभी अभिभावक एवं बच्चों की आंखों की मुफ्त जांच की गई। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं के साथ ही पेरेंट्स मीटिंग में आए विद्यार्थियों के दादा, दादी, नाना, नानी एवं स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने नेत्र प्रशिक्षण कैंप में अपनी आंखों की जांच करवाकर निःशुल्क नेत्र शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

बच्चों के साथ स्कूल आए परिजनों ने काफी विद्यालय परिवार की इस अनूठी पहल की काफी सराहना की। सभी निशुल्क नेत्र शिविर में अपनी आंखों की जांच करवा कर काफी खुश नजर आ रहे थे। नेत्र परीक्षण कमल पाटीदार सर एवं उनके साथी आदर्श पाटीदार सर द्वारा की गई। साथ ही उनके द्वारा पेरेंट्स को आंखों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं नेत्रों के रोग एवं बचाव से अवगत कराया। इसी के साथ किस तरह से हम अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं इसकी भी सलाह दी गई। कमल पाटीदार सर ने छात्र छात्रों की आंखों का परीक्षण करते हुए कहा कि

जितना हो सके मोबाइल का उतना कम उपयोग करें, कुछ आवश्यक कार्य हो तो ही मोबाइल का उपयोग करें या फिर पढ़ाई के समय अगर ज्यादा जरूरी है तो। आंखों की रोशनी अच्छी बनी रहे इसके लिए विटामिन ए के जो भी फल, सब्जी हैं उनको अधिक से अधिक खाएं एवं पर्याप्त नींद लें। आदि अन्य महत्वपूर्ण सलाह दी गई। इस अवसर पर एंजल्स पब्लिक विद्यालय के संचालक श्रीमान जिस जोसेफ, प्राचार्य विजयन एम.के., उपप्राचार्य भारत सिंह वर्मा एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

*मेंष:-* आज संबंधों को पुनर्जीवन देने में आप कामयाब होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खर्च में कमी आएगी, साथ ही धन का आगमन सुव्यवस्थित होगा।
नौकरीपेशा के पद में वृद्धि होगी। व्यापारियों के कार्य में विस्तार होगा और साथ में कुछ नए प्रोजेक्ट भी मिलेंगे।क्रोध से बचे।
उपाय:-हरी सब्जियां गौ माता को खिलाएं
*वृष:-* आज लाइफ पार्टनर के सहयोग के कारण दिन सुखद होगा।व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे प्राप्त होंगे। नए वस्त्राभूषणों की खरीदारी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में साझेदारी से लाभ मिलेगा। सन्तान पक्ष से आशानुकूल परिणाम मिलेंगे।
उपाय:-पीले फल भगवान कृष्ण के मंदिर में अर्पण करें


 
*मिथुन:-* आज आप अपने गुस्से पर पूरी तरह से नियंत्रण नही रख सकेंगे ।जिससे आप का  मन अशांत रहेगा। आज जो मुद्दा आपको छोटा लग रहा है वही बात कल आपको बड़ी लगेगी। इसलिए आप इस मुद्दे को प्यार से ही सुलझाने की कोशिश करें।
अविवाहित विवाह के लिये चिंतित रहेंगे हैं। निकटतम व्यक्ति से हानि उठाना पड़  सकती है।
उपाय:-पीपल के पत्ते पर अदरक रखकर दक्षिण दिशा में रखें
*कर्क:-* आज  आपकी पूछ-परख बढ़ेगी। कार्य की बाधा दूर होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्थायी एवं अन्य साधनों से आय बढ़ेगी।शुभ समाचार प्राप्त होंगे। विवादों में न पड़ें। शरीर कष्ट संभव है।पैतृक संपत्ति में अनुकूल लाभ मिलेगा।कर्जा कम होगा।आपके मार्गदर्शन से लोगो के कार्यो में सफलता रहेगी।
उपाय:-जरूरतमंद को चरणपादुका पहनाएं

*सिंह:-* आज आपका मन धार्मिक अनुष्ठान में अधिक लगा रहेगा। परिवार के लोग धार्मिक काम में साथ  देंगे। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो सकती है।  नौकरीपेशा लोगों को सुनहरा मौका मिल सकता है।  पिता को  सेहत लाभ रहेगा।विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।
उपाय:-खोपरे का गोला ब्राह्मण को दे
*कन्या:-* आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा उच्चपद प्राप्त होगा।साहस, पराक्रम बढ़ेगा। व्यवसाय में उन्नति रहेगी।भवन भूमि में इन्वेस्टमेंट होगा।किसी पुराने विषय पर आपको महत्वपूर्ण जानकारी सांझा करने का अवसर मिलेगा।
उपाय:-केसर मिश्रितजल पीपल वृक्ष अर्पण करे

*तुला:-* आज शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। अनावश्यक  वाद-विवाद को टालें नही तो बड़ा नुकसान हो सकता है।फ़िजूल खर्चो से बचे आर्थिक परेशानी बन सकती है।वाहन, अग्नि से नुकसान हो सकता है।कोई वस्तु चोरी हो सकती है।
उपाय:-भगवान शिव के ऊपर मसूर अर्पण करें
*वृश्चिक:-* आज आप दूसरों के विश्वास का सम्मान करें और नम्र बने रहें ǀ आप सफलता हासिल करने की राह पर बढ़ रहे हैं लेकिन अंतिम समय पर सावधानी रखे ǀ जीवन अप्रत्याशित  है,इसीलिए  परेशानियों की अधिक चिंता ना करें ǀ जीवन के पथ पर उत्साह और जोश से आप आगे बढ़े परिणाम आपके पक्ष में होगा ǀ
उपाय:-तांबे की धातु अपने पॉकेट में रखें

*धनु:-* आज आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाव होने के योग बन रहे हैं। शेयर बाज़ार और कमोडिटी से आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा हो सकता है।परिवार और मित्र : खुद को पॉजिटिव बनाए रखने की पूरी कोशिश भी आप करेंगे। किसी से बदला लेने के लिए आप कोई षडयंत्र भी बना सकते हैं।
उपाय:-शिव मंदिर में पंचमेवा अर्पण करें
*मकर:-* आज वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ के कार्यों से बचें। भागदौड़ रहेगी। कुछ व्यावसायिक तनाव भी मिल सकता है। गलतफहमी से सामाजिक मान सम्मान में कमी रहेगी। सम्पत्ति में हानि हो सकती है।चोट की सम्भवना है। आपके समर्थक आपके शत्रु बनेंगे।
उपाय:-शनि देव को शमी पत्र अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज वैचारिक मतभेद उभरेंगे ,मन में नकारात्मक भाव परेशान कर सकते है,रुका धन डूब सकता है दिन समस्यओं से ग्रस्त हो सकता है। आत्मबल में कमी आयेगी।माता पिता का स्वास्थ चिंताजनक हो सकता है।शेयर बाजार में हानि उठाना पड़ सकती है।खानपान का ध्यान रखे।
उपाय:-श्री गणेश को सिंदूर अर्पण करें
*मीन:-* आज का दिन अच्छा होगा। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। मान-सम्मान मिल सकता है। कारोबार संबंधी यात्रा पर जा सकेंगे। धन लाभ के संयोग है। मित्रों के साथ खान-पान हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा होगा।मामा पक्ष से सहयोग मिल सकता है।
उपाय:-शनि स्तोत्र का पाठ करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top