
updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- दिनांक 13.06.25 को फरियादी द्वारा थाना इछावर पर उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि उसके चाचा बबलू बारेला द्वारा उसकी चाची तथा चचेरा भाई राजेश बारेला के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से प्राण घातक चोट पहुंचाई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना इछावर मे आरोपी बबलू पिता अमरसिंह बारेला उम्र 35 वर्ष निवासी मगरटोला ब्रिजिशनगर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1),296,351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा

अति.पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती सुनीता रावत एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) भैरुंदा श्री विजय कुमार अंभोरे के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी श्री पंकज वाडेकर के मार्गदर्शन में आरोपी के गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया । टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में उनि मेहताप वासगे, उनि शिवलाल वर्मा, आर. 666 वीर सिंह, आर. 656 राधेश्याम भिलाला, सै. 1205 कुंदन, सै. 154 हरिओम व सै. 419 देवकरण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*मेंष* :- आज का दिन उत्साह व उमंग के रूप में दिखाई देगा। मर्यादित रहकर समय का लाभ लें। व्यापारियों के लिए करोबार में लाभ का समय है। नौकरीपेशा में प्रबंधकीय जिम्मेदारी बढऩे से आर्थिक लाभ के भी योग हैं।
*उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें*
*वृष* :- आज पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। संसाधनों की पूर्णता से कार्य सिद्ध होंगे।
*उपाय:- मेहंदी छोटी कन्या को दें*

*मिथुन* :- आज के ग्रह-नक्षत्र आपको किसी न किसी तरह परेशान कर सकते हैं। अप्रिय स्थितियां बन सकती हैं, इससे आपके कारोबार पर विपरीत असर पड़ेगा। अतिरिक्त्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
*उपाय:- सफेद पुष्प घर के मुख्य द्वार की दहलीज पर रखें*
*कर्क:-* आज आत्मबल बढ़ेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। विवाह प्रस्ताव आ सकता है। व्यवसाय में अचानक लाभ होगा।धैर्यता से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।भाइयों का सहयोग मजबूती देगा।क्रोध से बचे।
*उपाय:- पक्षियों को दाना डालें*

*सिंह:-* आज पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें।वस्त्राभूषण की खरीदी हो सकती है।
*उपाय:- घर के उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा रखें*
*कन्या* :- आज लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। इच्छा अनुकूल कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज करें। यात्रा पर जाने के योग हैं। नौकरी में अफसरों लाभ मिलेगा।
*उपाय:- अखंड चावल के 21 दाने श्री विष्णु को अर्पण करें*

*तुला:-* आज आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। नौकरी में कुछ तनाव भरे काम करना पड़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा आशानुकूल सिद्ध नही होगी। आपमें दूसरों से सहायता लेने का भाव जागृत होगा।
*उपाय:- पान का बीड़ा ब्राह्मण को दें*
*वृश्चिक:-* आज व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नवीन कार्य-योजनाओं में सफल होंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। यह समय परिवार से बनाकर चलने का है।इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदी बन सकती है।
*उपाय:- पीपल की धातु दान करें*

*धनु:-* आज का दिन शांति से बीतेगा। आज अपना नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कई योजना बनाएंगे। घरेलू समस्याओं को आज शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल रहेंगें।विलासता वस्तु खरीद सकते है।
*उपाय:- बेसन के लड्डू श्री गणेश को अर्पण करें*
*मकर:-* आज आपके जीवन में कुछ फायदेमंद सौदे तय होने की उम्मीद है। अगर आपके साथी मदद के लिए तैयार हैं तो आप भी संकोच न करें। आज मन की बातें अभिव्यक्त करने में सहजता होगी। आज कुछ फैसले न चाहते हुए भी लेने पड़ सकते हैं।
*उपाय:- शनि देव को पीली सरसों अर्पण करें*

*कुम्भ* :- आज स्वयं के विवेक से कार्य करना पसंद करेंगे। खानपान में अधिक रुचि रहेगी। किसी से उपहार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि रहेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।वाहन खरीदी का शुभ समय है।
*उपाय:- देव स्थल की मिट्टी अपने पॉकेट में रखें*
*मीन:-* आज आज आप कुछ नया करेंगे। स्थिर मनोबल आपको कार्य में सफलता प्राप्त कराएगा। रचनात्मक अथवा साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोग नवसृजन करेंगे, जिसकी चारों ओर से प्रसन्नता होगी। आपके स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी
*उपाय:- बरगद के वृक्ष की पूजा करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*