ढोली थारो गरबा रास 5.0 का मानस भवन में 25, 26 सितम्बर को होगा आयोजन, प्रीती टोंग्या अध्यक्ष एवं अनीता भट्ट उपाध्यक्ष चुने गए

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नवरात्री का पर्व समीप आते ही नगर मे गरबा रास प्रतियोगिता का आयोजन का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है। लगातार 5 वर्ष से ढोली थारो गरबा रास 5.0 समिति का आयोजन मानस भवन परिसर में 25 और 26 सितम्बर को आयोजित किया गया है। उक्त गरबा प्रतियोगिता को व्यवस्थित करने के लिए समिति का गठन किया गया, जिसमे प्रीती जी टोंग्या को अध्यक्ष तथा अनीता जी भट्ट को उपाध्यक्ष चुना गया। ढोली थारो गरबा रास 5.0 समिति के गठन के पश्चात् स्वागत एवं सम्मान हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष कालू भट्ट ने साफा पहनाकर किया।

अध्यक्ष प्रीती जी टोंग्या उपाध्यक्ष अनीता जी भट्ट ने इस अवसर पर कहा की धार्मिक परंपरा को बनाए रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन समिति द्वारा बीते चार वर्षो में भी किये गए और इस वर्ष भी आयोजन सभी के सहयोग से व्यवस्थीत रूप से संपन्न कराया जायगा | इस अवसर पर आयोजन समिति के अभिषेक झा,  विनय वर्मा , अंशु कुशवाहा,  रितिक धवल, वेदांत टोंग्या,   रवि कुशवाह, हर्षित दुबे, हितेश बत्रा, बलवीर ठाकुर, मोहित कुशवाह, ध्रुव राठौर ,  रोशन, राहुल जाट, गौतम शर्मा,  शिवम् सोनी, बैटरी पहलवान,  अनिकेत पहलवान, रोहित कुशवाहा, मोहित कुशवाह,तनिष्क जैन, पुष्कर, सिद्धांत जसाठी आदि सम्मिलित थे।

*मेंष:-* आज आपको नवीन साझेदारी के योग बन रहे है जो भविष्य में लाभ देंगी।परिवार व पैतृक संपत्ति के सम्बंध में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।समाज सेवी व राजनीतिक लोगो को अच्छी सूचना प्राप्त होगी।रक्तचाप बन सकता है।
उपाय:-मीठी रोटी गौ माता को खिलाएं
*वृष:-* आज आपकी इच्छाओं को स्वीकार किया जायेगा और वो पूर्ण भी होगी।विवाह योग युवक-युवती के विवाह प्रस्ताव में तेजी आयेगी।भाग्य व दाम्पत्य दोनों अनुकूल रहेंगे।विद्यार्थियों के लिये समय मध्यम है।
  उपाय:-अंजीर छोटी कन्याओं को दे

*मिथुन:-* आज पारिवारिक क्लेश बन सकता है।दुर्घटना का भय हो सकता है।मन अशांत होगा। उधारी को लेकर चिंता रह सकती। मित्र से अपमान मिल सकता है।
उपाय:-मिष्ठान श्वान को खिलाएं
*कर्क:-* आज का दिन कार्यप्रगति,यश,सफलता सूचक है।प्रॉपर्टी में बढ़ोतरी होगी। समय अनुकूल होगा और धन लाभ प्राप्त होगा।भय,संशय से मुक्ति मिलेगी।भाई बंधुओ का सहयोग उत्तम रहेगा।
उपाय: चांदी की धातु पॉकेट पर रखें

*सिंह:-* आज श्रृंगार रस से आपके दिन की शुरूआत होगी।पत्नी की प्रसन्नता से आपको आनंद की अनुभूति प्राप्त होगी।साज सज्जा आदि पर धन खर्च होगा।नवीन वस्त्रलंकार के खरीदे के योग प्रबल है।दान,धर्म मे श्रद्धा बढ़ेगी।
उपाय: देवी मंदिर में श्रृंगार अर्पण करें
*कन्या:-* आज मन की बात करने का समय है इससेआपके मन उठ में रहे सभी संशय दूर होंगे।लम्बे समय से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है।कोई बड़ी जबाबदारी आपको शिखर पर ले जाकर यश प्रदान करेगी।
उपाय: हल्दी का उबटन लगाएं

*तुला:-* आज शरीर मे चोट बन सकती है।कार्य मे अवरोधक उत्पन्न होंगे।पिता को शरीर कष्ट बन सकता है। भविष्य को लेकर भाई बना रहेगा झूठे आरोप लग सकते है।
उपाय:  काले तिल शनिदेव को अर्पण करें
*वृश्चिक:-* आज दिन का प्रारंभ दान धर्म,अनुष्ठान से होगा।नवीन कार्य की रूपरेखा बन सकती है। आपसी सामंजस्य से कार्य पूर्ण करेंगे। मन का भाई दूर होगा। मान यश में वृद्धि होगी।
उपाय: आंवले के वृक्ष की पूजा करें

*धनु:-* आज भाग्यवृद्धि का दिन है।स्थाई सम्पत्ति में बढ़ोतरी होगी अचानक धन लाभ बनेगा।शत्रुपक्ष परास्त होंगे।आर्थिक पक्ष में संतोष रहेगा।आरोग्यता प्राप्त होगी।स्त्री व सन्तान का सुख प्राप्त होगा।कार्य के अच्छे अवसर आपको मिलने बाले है।
उपाय: शंख ब्राह्मण को दें
*मकर:-* आज गुरु दर्शन व आशीष का लाभ मिल सकता है।प्रतिष्ठित एवं श्रेष्ठ लोगो का सहयोग मिलेगा।राज काज के अच्छे अवसर है।भाई बंधुओ में एकता मजबूत होगी।किसान, श्रमिक, सर्विस वाले एवं विद्यार्थी सफल रहेंगे।
उपाय: कुशा का आसान मंदिर में दान करे

*कुम्भ:-* स्वास्थ में पेट के रोग और हाजमे की समस्या बन सकती है। विध्न बाधाओं में तेजी आ सकती है।प्रॉपर्टी में।नुकसान हो सकता है।विद्यार्थियों कों परिश्रम के बाद में कुछ निराशा बन सकती है।
उपाय: तुलसी पत्र शालिग्राम पर अर्पण करें
*मीन:-* आज दिन की शुरूआत में मन भयभीत सा रहेगा।सभी को शंका की दृष्टि से आप देखेंगे।दोपहर बाद मित्रो, व्यापारिक सहयोगियों व अधिकारी वर्ग से के सहयोग से आपकी दुविधा का अनंत होगा।कारोबार में नवीनता लाने के लिये कार्ययोजना पर सहमति बनेगी।तंगाई दूर होगी।हाथ मे दर्द बन सकता है।
उपाय: तांबे का कलश मंदिर में दान करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top