
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महिला मंडल आष्टा की बेठक जिला महामंत्री श्रीमती डॉ मीना विनीत सिंघी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक नवीन कार्य करने घोषित की गई जिसमें सर्व समिति से अध्यक्ष पद पर श्रीमती पार्वती सोनी को मनोनीत किया गया एवं उपाध्यक्ष श्रीमती कविता कामरीया, सविता सोनी, मीडिया सलाहकार उर्मिला गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव स्मिता मुंदडा, सोनल सुराणा, सचिव रानी सोनी, मोनिका धरवां, सहसचिव प्रीति धरवां, पिंकी पोरवाल एवं

कोषाध्यक्ष के पद पर अनीता पोरवाल को मनोनीत किया गया। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महिला मंडल जिला महामंत्री श्रीमती डॉ मीना विनीत सिंगीं ने बताया गया कि आज संगठन की नवीन कार्यकारिणी पूर्व अध्यक्ष बेला मुंदड़ा की उपस्थिति में घोषित की गई, जिसमें सर्व समिति से श्रीमती पार्वती सोनी को अध्यक्ष चुना गया। इसी के साथ कार्यकारिणी घोषित की गई। सभी नवीन पदाधिकारी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं, संगठन का यही उद्देश्य है कि सभी को अवसर मिले एवं सभी मिलजुलकर समय क्षेत्र में समाज सेवा का कार्य करें।

*मेंष:-* आज आपको नवीन साझेदारी के योग बन रहे है जो भविष्य में लाभ देंगी।परिवार व पैतृक संपत्ति के सम्बंध में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।समाज सेवी व राजनीतिक लोगो को अच्छी सूचना प्राप्त होगी।रक्तचाप बन सकता है।
उपाय:-मीठी रोटी गौ माता को खिलाएं
*वृष:-* आज आपकी इच्छाओं को स्वीकार किया जायेगा और वो पूर्ण भी होगी।विवाह योग युवक-युवती के विवाह प्रस्ताव में तेजी आयेगी।भाग्य व दाम्पत्य दोनों अनुकूल रहेंगे।विद्यार्थियों के लिये समय मध्यम है।
उपाय:-अंजीर छोटी कन्याओं को दे

*मिथुन:-* आज पारिवारिक क्लेश बन सकता है।दुर्घटना का भय हो सकता है।मन अशांत होगा। उधारी को लेकर चिंता रह सकती। मित्र से अपमान मिल सकता है।
उपाय:-मिष्ठान श्वान को खिलाएं
*कर्क:-* आज का दिन कार्यप्रगति,यश,सफलता सूचक है।प्रॉपर्टी में बढ़ोतरी होगी। समय अनुकूल होगा और धन लाभ प्राप्त होगा।भय,संशय से मुक्ति मिलेगी।भाई बंधुओ का सहयोग उत्तम रहेगा।
उपाय: चांदी की धातु पॉकेट पर रखें

*सिंह:-* आज श्रृंगार रस से आपके दिन की शुरूआत होगी।पत्नी की प्रसन्नता से आपको आनंद की अनुभूति प्राप्त होगी।साज सज्जा आदि पर धन खर्च होगा।नवीन वस्त्रलंकार के खरीदे के योग प्रबल है।दान,धर्म मे श्रद्धा बढ़ेगी।
उपाय: देवी मंदिर में श्रृंगार अर्पण करें
*कन्या:-* आज मन की बात करने का समय है इससेआपके मन उठ में रहे सभी संशय दूर होंगे।लम्बे समय से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है।कोई बड़ी जबाबदारी आपको शिखर पर ले जाकर यश प्रदान करेगी।
उपाय: हल्दी का उबटन लगाएं

*तुला:-* आज शरीर मे चोट बन सकती है।कार्य मे अवरोधक उत्पन्न होंगे।पिता को शरीर कष्ट बन सकता है। भविष्य को लेकर भाई बना रहेगा झूठे आरोप लग सकते है।
उपाय: काले तिल शनिदेव को अर्पण करें
*वृश्चिक:-* आज दिन का प्रारंभ दान धर्म,अनुष्ठान से होगा।नवीन कार्य की रूपरेखा बन सकती है। आपसी सामंजस्य से कार्य पूर्ण करेंगे। मन का भाई दूर होगा। मान यश में वृद्धि होगी।
उपाय: आंवले के वृक्ष की पूजा करें

*धनु:-* आज भाग्यवृद्धि का दिन है।स्थाई सम्पत्ति में बढ़ोतरी होगी अचानक धन लाभ बनेगा।शत्रुपक्ष परास्त होंगे।आर्थिक पक्ष में संतोष रहेगा।आरोग्यता प्राप्त होगी।स्त्री व सन्तान का सुख प्राप्त होगा।कार्य के अच्छे अवसर आपको मिलने बाले है।
उपाय: शंख ब्राह्मण को दें
*मकर:-* आज गुरु दर्शन व आशीष का लाभ मिल सकता है।प्रतिष्ठित एवं श्रेष्ठ लोगो का सहयोग मिलेगा।राज काज के अच्छे अवसर है।भाई बंधुओ में एकता मजबूत होगी।किसान, श्रमिक, सर्विस वाले एवं विद्यार्थी सफल रहेंगे।
उपाय: कुशा का आसान मंदिर में दान करे
*कुम्भ:-* स्वास्थ में पेट के रोग और हाजमे की समस्या बन सकती है। विध्न बाधाओं में तेजी आ सकती है।प्रॉपर्टी में।नुकसान हो सकता है।विद्यार्थियों कों परिश्रम के बाद में कुछ निराशा बन सकती है।
उपाय: तुलसी पत्र शालिग्राम पर अर्पण करें
*मीन:-* आज दिन की शुरूआत में मन भयभीत सा रहेगा।सभी को शंका की दृष्टि से आप देखेंगे।दोपहर बाद मित्रो, व्यापारिक सहयोगियों व अधिकारी वर्ग से के सहयोग से आपकी दुविधा का अनंत होगा।कारोबार में नवीनता लाने के लिये कार्ययोजना पर सहमति बनेगी।तंगाई दूर होगी।हाथ मे दर्द बन सकता है।
उपाय: तांबे का कलश मंदिर में दान करें
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
