दीपक जैन बने सीहोर जिला SFS प्रमुख- सुमित बगाना को मिला भाग संयोजक का दायित्व

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीहोर द्वारा श्यामपुर में 8 और 9 नवंबर को दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। वर्ग में जिलेभर से 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया और समापन दिवस पर जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें आष्टा जावर के सुमित बगाना को भाग संयोजक एवं दीपक जैन को सीहोर जिला SFS प्रमुख नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी और संगठन के उद्देश्यों को पूरे समर्पण से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

*मेंष:-* आज मित्रों से अच्छे सम्बन्धो का लाभ आपको मिलेगा।अर्थ के साधनों में बढ़ोतरी रहेगी।पूर्व में किया इन्वेस्टमेंट आज वृद्धिमान होगा।
उपाय:- लाल पुष्प सूर्यदेव को अर्पण करे
*वृष:-* आज व्यर्थ के कार्यो में समय की बर्बादी से दिन व्यतीत होगा।परिश्रम अधिक ओर फ़ल शुन्यस्तर का रहेगा।श्वांसों के रोग से पीड़ा चिंता दे सकती है।जल से भय बनेगा।
उपाय:- कर्पूर मिश्रित जल शिव जी पर अर्पण करे

*मिथुन:-* आज बीते दिनों जो हानि हुई उसकी भरपाई हो सकती है।किसी नवीन प्रोजेक्ट की शुरुआत मजबूत ढाल बनकर सामने आयेगी।पत्नी के भाग्य से सुखद स्तिथि निर्मित होगी।
उपाय:- दूर्वा श्रीगणेश को अर्पण करे
*कर्क:-* आज मानसिक कसरत का दिन है हर कार्यो में तार्किक विश्लेषण रहेगा।रत्न,आभूषण से चल अचल रुप में आय बढ़ेगी।स्वस्थ्यय अनुकूलता रहेगी।
उपाय:- फलों का दान ब्राह्मण को करे

*सिंह:-* आज नवीन भूमि पर निर्माण कार्य का श्रीगणेश हो सकता है।नौकरीं में रुके कार्य भी पूर्ण हो सकते है।लम्बे समय से रुकी उधारी  मिल सकती है।पैरों में चोट का डर है।
उपाय:- जव श्रीविष्णु पर अर्पण करे
*कन्या:-* आज घर मे किसी की रोगगरस्ता से वातावरण दुःखित हो सकता है।अधिक खर्च बजट को बिगाड़ेगा।धन व समय दोनो अपव्यय हो सकता है।नौकरीं व व्यापार में समय विपरीत होगा।
उपाय:- लाल ध्वजा घर पर लगाएं

*तुला:-* आज आपके ख़िलाब रची जा रही शत्रुपक्ष की रणनीतियां असरहीन होगी। कार्यस्थल पर एक छत्र आपका नेतृत्व रहेगा।परिवार का कोई बड़ा कार्य आज आप सम्पन्न करेंगे।
उपाय:- माखन मिश्री श्रीकृष्ण को अर्पण करे
*वृश्चिक:-* आज कुटुंब की एकता से आपको उच्चमनोबल मिलेगा।उच्चशिक्षा में आ रही बाधाओं से मुक्ति का रास्ता दिखाई देगा।सुखद समाचार ईश्वरीय आस्था को मजबूत करेगा।
उपाय:- मिष्ठान कन्याओं को खिलाएं

*धनु:-* आज लेनदेन के मसलों में आपको आशानुकूल परिणाम मिलेंगे।किसी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर दर्शन लाभ ले सकते है।आभूषण संभाल कर रखे गुम या चोरी होने का समय है।वाहन से लाभ बनेगा।
उपाय:- आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करे
*मकर:-* आज चलते हुऐ कार्यो में एकदम व्यावधान उत्पन्न हो सकता है।गिरने से चोट की सम्भवना भी है।किसी की निंदा से बचे नही तो विवाद अपयश कारक रहेगा।आभूषण खरीद हो सकती है।
उपाय:- पीतल की धातु दान करे

*कुम्भ:-* आज ग्राहकी में अनुकूलता से व्यापार विस्तार करने का मन होगा।उधार लिया गया धन वापस लौटा सकते है।रात्री का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।लोगो से मेल मिलाप  होगा।
उपाय:- सिंदूर पीपल वृक्ष पर अर्पण करे
*मीन:-* आज स्थाई सम्पत्ति को खरीदने बेचने का उत्तम समय है।गम्भीर विषयों को लेकर पक्षकार से की गई वार्ता सफल रहेगी।शेयर बाजार में अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है।मादक पदार्थो के सेवन से बचे।
उपाय:- गुड चना गाय को खिलाएं

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top