

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- दिनांक 12/08/2025 को संस्था माॅडर्न पब्लिक हायर सेकेण्ड्री स्कूल आष्टा में छात्र/छात्राओं के प्रतिनिधि हेतु चुनाव के परिणाम घोषित किये गये। कायर्क्रम की शुरुआत माॅ सरस्वति के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर की गई। कायर्क्रम मे छात्र/छात्राओं ने परिणाम के बाद संस्था के संचालकगण की उपस्थिति में घोषणा पत्र से अपने कार्य कि शपथ ली। व सभी पदाधिकारी छात्र/छात्राओं को पद की शपथ के साथ-साथ उन्हे शिक्षको द्वारा बेच और स्लेस भी लगाये गये। तथा सभी प्रतिनिधियों ने मतदान करने वाले सभी छात्र/छात्राओं को धन्यवाद दिया।

तथा बच्चो को अपने पद से संबंधित शिकायतो के निराकरण के लिये भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संस्था के मागर्दशर्क श्री शंकर लाल परमार द्वारा बच्चो को चुनाव के बारे में जानकारी दी गई। तथा चुनाव के महत्व व राजनीति से संबंधित बाते बताई। व सभी छात्र/छात्राओं को समय का पबंद होना भी बताया। तथा सभी प्रतिनिधियों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कायर्क्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमति करिश्मा चौपड़ा द्वारा किया गया। निवार्चन में अपनी जीत प्राप्त करने वाले उमीदवारों में हेड बाॅय- राजीव मालवीय, हेड गर्ल-दिशा ठाकुर, स्पोटर्स मिनिस्टर (बोय)- अजय कुशवाहा, स्पोटर्स मिनिस्टर (गर्ल)- योगिता जैन,

डिसिप्लीन मिनिस्टर (बोय)- हेमन्त परमार, डिसिप्लीन मिनिस्टर (गर्ल)- अंजली गोस्वामी, कल्चर मिनिस्टिर (बोय)- रोनक मेवाड़ा, कल्चर मिनिस्टिर (गर्ल)- सृष्टि परमार शामिल थें। संस्था के मागर्दशर्क शंकर लाल परमार, कुंवर लाल परमार, भीम सिंह ठाकुर एवं समिति अध्यक्ष अभिषेक परमार, प्राचार्य श्री शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, उपप्राचार्य विकास चौरसिया, बी.एल. मालवीय, रवि पाठक, राजेश बड़ोदिया, रजत धारवा, संदीप ठाकुर, अनीता परमार, निमर्ला सारसिया, करिश्मा चौपड़ा, अंजली चौरसिया, अंजु नावड़े, नीता सक्सेना, इशा जैन, पायल ठाकुर, पूजा ठाकुर सना अली, अपेक्षा पेरवाल, तेजू मेवाड़ा, विधि चौहान, आयुषी जैन, लक्ष्मी चौरसिया, ज्योति राजपूत आदि ने छात्र/छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

*मेंष:-* आज विलासितापूर्ण जीवन जीने की इच्छा बलवती होगी एवं भौतिक साधनों की प्राप्ति में व्यय अधिक होगा।अनावश्यक भ्रम नुकसान दे सकता है।
उपाय:- चूड़ियां माता रानी के मंदिर में अर्पण करे
*वृष:-* आज नौकरीं या व्यवसायिक कार्यो के लिए आपको निवास स्थान से दूर जाना पड़ सकता है जो लाभदायक रहेगा।नीतियोंका क्रियान्वयनएक होगा। अच्छे साबित होंगे।
उपाय:- सिंदूर भैरव मंदिर में अर्पण करे

*मिथुन:-* आज अचानक धनलाभ बन सकता है।अध्ययन में एकाग्रता बढ़ेगी।वैवाहिक जीवन की बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।स्वभाव में स्थिरता रहेगी।कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
उपाय:खाने वाले 9 लौंग श्रीहनुमान जी को अर्पण करे
*कर्क:-* आज परिवार में बातचीत करते समय सयंम बरतें नही तो वादविवाद बन सकता है।जिम्मेदारी बढ़ेगी।कार्ययोजना विफल हो सकती है।गीत संगीत का मन कर सकता है।
उपाय:- श्रीविष्णु को तील अर्पण करे

*सिंह:-* आज वहम व अविश्वास आपको असफल कर सकता है।सम्बन्धो में कटुता आसकती है।पैर सम्बन्धी चोट व दर्द तकलीफ दे सकता है।उधार धन वापस मिल सकता है।
उपाय: राई पॉकेट में रखें
*कन्या:-* आज प्रसन्नचित वातावरण रहेगा।आपका व्यवहार निराश लोगो के जीवन मे भी आशा का संचार करेगा।धैर्य से कार्य करे फल उत्तम मिलेगा।कामना सिद्धि होगी।
उपाय:- तुलसी पत्र श्रीराम पर अर्पण करे

*तुला:-* आज आपके कार्यो की सर्वत्र प्रशंसा होगी।प्रकाशन व अध्यापन से सम्बंधित लोगो को सफलता मिलेगी।कोई नया व्यापार प्रारम्भ नकर सकते है।एसिडिटी की समस्या बन सकती है।
उपाय:कमलगट्टे देवी लक्ष्मी के मंदिर में अर्पण करे
*वृश्चिक:-* आज आपका रचनात्मक स्वभाव किसी नये कार्य की योजना बना सकता है।शेयर बाजार व लॉटरी में निवेश का समय उत्तम है।मनचाहा पद नौकरीं में मिल सकता है।
उपाय:- मखाने शिव जी के मंदिर में अर्पण करे

*धनु:-* आज काम को फैला कर अधूरा छोड़ देना आपको महंगा पड़ सकता है।इससे आपकी स्थाई पूंजी का क्षय होगा।ह्रदय सम्बन्धी रोगों का भय बन सकता है।
उपाय:कांसे की धातु दान करे
*मकर:-* आज आपको अद्भुत सामंजस्य शक्ति के बल पर अनुकूल सफलता मिलेगी।कुछ थकन महसूस कर सकते है।मार्केटिंग कार्य मे लगे लोगो को अच्छे परिणाम मिलेंगे।मजाकिया स्वभाव हो सकता है।
उपाय:गुड नदी में प्रवाहित करे

*कुम्भ:-* आज आर्थिक दृष्टि से समय मजबूत रहने बाला है।घर के बाहर प्रसन्नता का अनुभव होगा।धार्मिक यात्राओं पर धन व्यय हो सकता है।ईर्ष्यालु स्वभाव बन सकता है।प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।
उपाय:- सरसों शिवजी पर अर्पण करे
*मीन:-* आज आपका मस्तिष्क नये परिवर्तन एवं नवीन सृजन हेतु नयी विचारधाराओं से ओतप्रोत रहेगा।कार्यस्थल पर शत्रुओं की वृद्धि होंगी, लेकिन वो आपके समक्ष नतमस्तक होंगे।
उपाय:पांच गोमती चक्र अपने पास रखे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
