updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- रेहटी पुलिस की कार्यवाही- ₹42,600 नगदी व ताश के पत्ते सहित 4 आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही। पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी बुदनी श्री रवि शर्मा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 42,600 रूपये नगद व ताश के पत्ते जप्त कर 04 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 12.06.2025 को

प्रधान आरक्षक दीपक सेन को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धामंडा में कैलाश मम्मू के खेत पर बने टप्पर में कुछ लोग ताश पत्तों से रुपयों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु पुलिस टीम रवाना होकर मौके पर पहुंची, जहां घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को मौके से पकड़ा गया जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी: सुनील कुमार पिता शिवलाल सेन्धिया, उम्र 56 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, रेहटी, सजन सिंह पिता रामसिंह मुकाती, उम्र 42 वर्ष, निवासी नंदगांव, थाना भैरूंदा, फरार आरोपी: 3. मंगल सिंह चौहान पिता नारायण सिंह चौहान, निवासी रेहटी 4. मनीष उर्फ एमएच पिता मोहन मालवीय, निवासी रेहटी

जप्ती सामग्री:-नगद राशि – ₹6,800/- आरोपियों से, नगद राशि – ₹35,800/- फड़ से, कुल जप्त राशि – ₹42,600/- एवं ताश पत्ते कानूनी कार्यवाही:- उक्त आरोपीगणों का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना रेहटी में अपराध क्रमांक 312/25 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं। सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कहारे, टीम प्रभारी प्रआर. दीपक सेन, आरक्षक लवकेश जाट, प्रवीण सोलंकी एवं जितेन्द्र गौर की सराहनीय भूमिका रही।

*मेंष* :- आज किस्मत अब फिर से साथ देने वाली है। कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। वाद-विवाद खत्म हो जाएगा।शरीर चोट हो सकती है।संतान विवाह की चिंता से मन दुःखी बन सकता है।
*उपाय:- सफेद चंदन भगवान शिव को अर्पण करें*
*वृष* :- आज आपको किसी की जमानत लेने तथा आर्थिक लेन-देन करने से बचना चाहिए। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।दोपहर बाद पारिवारिक यात्रा बन सकती है।भूमि भवन से लाभ होगा।
*उपाय:- भगवान शिव को शहद अर्पण करें*

*मिथुन* :- आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आनंद देगा।प्रवास पर जाना पड़ सकता है जो शुभ होगा।
*उपाय:- घर में माता अन्नपूर्णा की पूजा करें*
*कर्क:-* आज आप परिवारजनों के साथ मिलकर घरेलू मामलों में महत्त्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगे। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगे। माता तथा स्त्री वर्ग की तरफ से लाभ होने की संभावना है।
*उपाय:- आँवले का पौधा ब्राह्मण को दें*

*सिंह:-* आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। आज आपकों व्यवसाय में लाभ होंने के संयोग हैं।दोपहर बाद ज़िम्मेदारी बढ़ने से मानसिक तनाव हो सकता है।
*उपाय:- किन्नर को मिष्ठान दान करें*
*कन्या* :- आज निकटतम लोगो से धोखा मिलेगा।धनहानि सम्भव है।दोपहर बाद मन प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। पत्नी पक्ष से प्रसन्नता का समाचार मिलेगा। कारोबार में लाभ, यश, प्रतिष्ठा में बढोत्तरी, राजकाज में सफलता मिलेगी।
*उपाय:- इत्र भगवान विष्णु को अर्पण करें*

*तुला:-* आज आपका मूड अच्छा हो रहेगा।आपके पास अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी।अपरिचित व्यक्ति से व्यापारिक लाभ हो सकता है।
*उपाय:- गुलाब का फूल भैरव मंदिर में अर्पण करें*
*वृश्चिक:-*आज आपको मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है।
*उपाय:- पीपल के पांच पत्ते पर सिंदूर रखकर मां भगवती को अर्पण करें*

*धनु:-* आज घर मे उत्सव का वातावरण होगा।मनोरंज में समय व्यतीत होगा।माध्यन्ह बाद आप अपने काम से परेशान रहेंगे। आपको महसूस होगा कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो कि आपके नियंत्रण में नहीं हैं, पर उनसे आपका काम प्रभावित होता है।
*उपाय:- जरूरतमंद को वस्त्र दान करें*
*मकर:-* आज अपने घर के बढ़े हुए खर्चे से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आपकी आय बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। आज आप अपना ध्यान बड़े निवेश पर लगाएं तथा छोटे-मोटे नफा नुकसान पर ध्यान ना दें।
*उपाय:- सिंदूर श्री गणेश जी को अर्पण करें*

*कुम्भ* :- आज महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। आलस्य से बचकर सक्रिय होना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे
*उपाय:- अदरक पितरों के नाम से दक्षिण दिशा में अर्पण करे*
*मीन:-* आज आपकी आर्थिक चिंता हल होने की संभावना है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान संबंधी काम होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतू घर से दूर रहना पड़ेगा।धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
*उपाय:- तुलसी का पौधा मंदिर में दान करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539 *नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*