लोकतंत्र सेनानी लीलाधर वशिष्ट का निधन,विधायक अंतिम यात्रा में हुए शामिल,दी श्रद्धांजलि,परिजनों को दस हजार की सम्मान निधि की भेंट

धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आष्टा नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मीसा बंदी,लोकतंत्र सेनानी श्री लीलाधर जी वशिष्ट का आज दुखद निधन हो गया । श्री वशिष्ट के निधन का समाचार मिलते ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर मप्र शासन के प्रतिनिधि के रूप में एवं तहसीलदार आरएल पगारे प्रशासन की ओर से उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए एवं उनेह गार्ड ऑफ ऑनर दे कर तिरंगा ध्वज ओढ़ाया गया । वार्ड 18 की बूथ समिति के अध्यक्ष सुरेश परमार,सुशील संचेती, मनोहर भोजवानी,अनिल धनगर,पार्षद प्रतिनिधि कल्लु मुकाती,

सौरभ शीतल,दुलीचन्द कुशवाह ने वार्ड के वरिष्ठ नेता के निधन पर भाजपा का झंडा ओढ़ा कर उनेह श्रद्धांजलि अर्पित की । स्थानीय शमशान घाट पर श्री लीलाधर जी वशिष्ट के पुत्र सुनील वशिष्ट,सतीश वशिष्ट, संतोष वशिष्ट को तत्काल मिलने वाली 10 हजार की सम्मान निधि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सौपी एवं परिजनों को कहा कि शोक की इस घड़ी में हम सब आप सब के साथ है ।मोक्षधाम पर सभी ने स्वर्गीय श्री लीलाधर जी वशिष्ट को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ।

मेंष:- आज आपकी कार्यप्रणाली शीघ्रतम निर्णय बाली रहेगी।अवसरों को समझ कर अच्छा लाभ अर्जित करेंगे।प्रॉपर्टी में बड़े स्तर पर लाभ मिलेगा।
उपाय:-जनोई जोड़ा श्रीहनुमान जी को अर्पण करे

*वृष:- आज धन के अहंकार से आप प्रभावित हो सकते है,जिससे अचानक कुछ लोग आपके शत्रु बन जाएंगे।जीवनसाथी का साथ मजबूती देगा।धनहानि भी सम्भव है।
उपाय:-सफ़ेद कपड़े पर ॐ लिखकर अपने पॉकेट मे रखे

मिथुन:- आज रचनात्मक कार्यो में रुझान रहेगा।घर पर धार्मिक आयोजन हो सकते है।संतान रोग से मन दुखी हो सकता है।लेखन,शिक्षण,समाजसेवा में सम्मान मिल सकता है।
उपाय:-जलेबी कुत्ते को खिलाये

कर्क:- आज भोगविलास के आनंद में रहेंगे।वस्त्र,आभूषण आदि खरीदी की योजना बनेगी।सभी को सामंजस्य में लेकर अपना कार्य निकालने में सफल रहेंगे।आंखों में तकलीफ़ हो सकती है।
उपाय:-राई पॉकेट मे रखे

सिंह:- आज व्यापार में अचानक नये ग्राहक बनेंगे जिससे धन लाभ होगा।भ्रमण पर जाने के पूरे योग है।बच्चो की इच्छाओं को पूरा करने में आनंद की अनुभूति रहेगी।
उपाय:-घर मे देव स्तुति करे

*कन्या:- आज मांगलिक कार्यो पर घर में चर्चा होगी।पैतृक सम्पत्ति बेचने का विचार मन मे आ सकता है। न्यू योजना पर कार्य होगा।पुराना धन मिलने की सम्भवना है।उदर विकार हो सकता है।
उपाय:-ताम्बे का तार घर के मुख्यद्वार पर बांधे

*तुला:- आज अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करे,गोपनीय रूप से कार्य करे सफलता निश्चित है।पुराना मकान बेचकर नवीन भवन लेने के योग भी है।बहन की शादी की समस्या आज दूर हो सकती है।
उपाय:-काँच घर की पश्चिम दिवार पर लगाएं

वृश्चिक:- आज कारोबार में वृद्धि के साथ ऋण से भी छुटकारा मिलेगा।राजनीतिक क्षितिज पर भी सफलता मिलेगी।रक्तचाप से सावधान रहें।पारिवारिक अलगाव दूर होगा।
उपाय:-बंसी कृष्ण मंदिर मे दे

धनु:- आज व्यापार में चल रहे उठापटक से मुक्ति मिलेगी।शेयर एवं म्यूचलफण्ड से लाभ होगा।शासकीय पक्ष से अनुकूलता मिलेगी।वाहन का सुख होगा।
उपाय:-पालश के पत्ते पर गुड़ रखकर पितृदेव को अर्पण करे

मकर:- आज उल्लेखनीय सफलता दिलाने बाला दिन होगा।आपकी बड़ी इच्छा पूर्ण होंगी।उच्चशिक्षा में सफलता रहेगी।स्वभाव नियंत्रण से परिस्तिथियां आपके पक्ष में होंगी।
उपाय:-घर मे सुगंधित पदार्थ का छिटकाव करे

कुम्भ:- आज पुराने शत्रु सक्रिय होकर आपके कामों में रुकावट उत्पन्न करेंगे।भूमि सम्पत्ति विवाद पर समझौते के कार्य असफल रहेंगे।फर्नीचर खरीदी हो सकती है।चोट बन सकती है।
उपाय:-आज सफ़ेद वस्त्र पहने

*मीन:- आज एकग्रता से लाभ होगा।नवीन कार्यो में गति बढ़ेगी ।कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण पाकर आपकी आकांक्षा फलीभूत हो सकती है।वातादि रोग तकलीफ दे सकता है।सर्विस क्षेत्र में आपका महत्त्व बढेगा।
उपाय:-अंजीर बच्चो मे बांटे

पं. डॉ दीपेश पाठक
ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं शिक्षाविद मोटिवेटर
एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम
(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,
एमपीसेट,पीजीडीसीए, टीसीएस एकाउंटिंग,
श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला सीहोर म.प्र
9827598979,9406533539**

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top