
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आज दिनांक 11 जुलाई 2025 को एसडीएम कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें एसडीएम महोदय, एसडीओपी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा अनुभाग अंतर्गत समस्त स्कूल संचालकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों की सुरक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश जारी किए गए। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की स्कूल से घर तक सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना था। इस दौरान निम्नलिखित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक स्कूल वाहन में स्पीड गवर्नर, GPS ट्रैकिंग सिस्टम, इमरजेंसी बटन एवं सीसीटीवी कैमरा होना अनिवार्य होगा। तथा वाहन के क्षमता अनुरूप की सवारी बैठाया जाए।

वाहन चालकों के लिए वर्दी पहनना, चालक का चरित्र सत्यापन, एवं वाहन का पंजीयन वैध होना आवश्यक होगा। प्रत्येक स्कूल को यह सुनिश्चित करना होगा कि स्कूल परिसर में कार्यरत समस्त स्टाफ, शिक्षक, गार्ड एवं अन्य कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन (दोपहिया/चार पहिया) चलाने की अनुमति न दें, क्योंकि यह कानूनन अपराध है एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा है। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि उक्त सभी बिंदुओं का पालन न करने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

*मेंष:-* आज आपका दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से दिन मजबूत रहें।कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।
*उपाय:-चना बैल को खिलाये*
*वृष:-* आज छोटा प्रवास होने के संकेत मिल रहे हैं। स्नेहीजनों के अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए समय अच्छा है। निवेशकों के लिए दिन लाभदायी है।माता पिता के स्वास्थ की चिंता हो सकती और
*उपाय:-संतोषी माता को लाल पुष्प अर्पण करे*

*मिथुन:-* आज पारिवारिक क्लेश हो सकता है। ऑफिस में काम ज्यादा बढ़ेगा। तसल्ली से काम करने से लाभ हो सकता है। फोन के जरिए दुःखद समाचार मिलेगी। काम में रुकावटे बनेगी।हाथों में चोट हो सकती है।
*उपाय:-ऋतुफल दान करे*
*कर्क:-* आज विचारों से लोग प्रभावित होंगे। सामाजिक संबंध बढ़ेंगे। परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक रहेंगे। जायदाद संबंधित पारिवारिक विवाद खत्म होगा।सामाजिक कार्यो में।सम्मान मिलेगा।
*उपाय:-हल्दी पार्वती जी को अर्पण करे*

*सिंह:-* आज सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने का संकेत है।समाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे।सृजन का कार्य हो सकता है।
*उपाय:-पंचमेवा ब्राह्मण स्त्री को दे*
*कन्या:-* आज कार्य आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा।
*उपाय:-मिश्री गौमाता को खिलाये*

*तुला:-* आज कार्य की असफलता आपको हताश कर सकती है। क्रोध को वश में रखे। साहित्य, लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे। प्रियजन के साथ की मुलाकात रोमांचक बनी रहेगी। वाद-विवाद से नुकसान हो सकता है।
*उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें*
*वृश्चिक:-* आज मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। धामिर्क यात्रा का प्लान बनेगा। बौद्धिक काम में सफल रहेंगे। इंकम का कोई स्थायी सोर्स मिलेगा।निर्माण कार्य मे धन व्यय हो सकता है।
*उपाय:-भोजपत्र पर ॐ लिखकर शिवजी पर अर्पण कराये*

*धनु:-* आज मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। धामिर्क यात्रा का प्लान बनेगा। बौद्धिक काम में सफल रहेंगे। आय का कोई स्थायी सोर्स मिलेगा।बहनों के लिये आप सहयोगात्मक कार्य कर सकते है।घुटनो में दर्द हो सकता है।
*उपाय:- चरण पादुका जरूरतमंद को दान करें*
*मकर:-* आज घर में रिश्तेदारों एवं पुराने साथियों का आगमन होगा, जिनके साथ मिलकर बचपन की पुरानी यादें ताजा होंगी । व्यवसायिक तौर पर कुछ नए रास्ते खुलेंगे और कई विकल्प आपके सामने होंगे। आप उचित दिशा में आगे की ओर बढ़ सकते हैं।
*उपाय:- पीपल के वृक्ष पर स्वास्तिक बनाएं*

*कुम्भ:-* आज गृह परिवर्तन की चिंता सताएगी। परिजन की अस्वस्थता से परेशान होंगे। कार्य असफलता से हतोउत्साहित होंगे। रोजगार चिंता दुःख देगी।धन डूबने की सम्भवना है।खेल खिलाड़ियों को प्रतिकुलता रहेगी।
*उपाय:- मिट्टी तेल कलश में चावल रखकर मंदिर में दान करें*
*मीन:-* आज मनसूबे कामयाब होंगे। लोग विचारों से प्रभावित होंगे। नकारात्मक विचार त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।राजनीतिक सफलताओं से मन हर्षित होगा।सुखसाधन निर्मित होंगे।
*उपाय:- लोहे की धातु दान करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
