
मेंष:- आज आपकी कार्यप्रणाली शीघ्रतम निर्णय बाली रहेगी।अवसरों को समझ कर अच्छा लाभ अर्जित करेंगे।प्रॉपर्टी में बड़े स्तर पर लाभ मिलेगा।
उपाय:-जनोई जोड़ा श्रीहनुमान जी को अर्पण करे
*वृष:- आज धन के अहंकार से आप प्रभावित हो सकते है,जिससे अचानक कुछ लोग आपके शत्रु बन जाएंगे।जीवनसाथी का साथ मजबूती देगा।धनहानि भी सम्भव है।
उपाय:-सफ़ेद कपड़े पर ॐ लिखकर अपने पॉकेट मे रखे

मिथुन:- आज रचनात्मक कार्यो में रुझान रहेगा।घर पर धार्मिक आयोजन हो सकते है।संतान रोग से मन दुखी हो सकता है।लेखन,शिक्षण,समाजसेवा में सम्मान मिल सकता है।
उपाय:-जलेबी कुत्ते को खिलाये
कर्क:- आज भोगविलास के आनंद में रहेंगे।वस्त्र,आभूषण आदि खरीदी की योजना बनेगी।सभी को सामंजस्य में लेकर अपना कार्य निकालने में सफल रहेंगे।आंखों में तकलीफ़ हो सकती है।
उपाय:-राई पॉकेट मे रखे

सिंह:- आज व्यापार में अचानक नये ग्राहक बनेंगे जिससे धन लाभ होगा।भ्रमण पर जाने के पूरे योग है।बच्चो की इच्छाओं को पूरा करने में आनंद की अनुभूति रहेगी।
उपाय:-घर मे देव स्तुति करे
*कन्या:- आज मांगलिक कार्यो पर घर में चर्चा होगी।पैतृक सम्पत्ति बेचने का विचार मन मे आ सकता है। न्यू योजना पर कार्य होगा।पुराना धन मिलने की सम्भवना है।उदर विकार हो सकता है।
उपाय:-ताम्बे का तार घर के मुख्यद्वार पर बांधे
*तुला:- आज अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करे,गोपनीय रूप से कार्य करे सफलता निश्चित है।पुराना मकान बेचकर नवीन भवन लेने के योग भी है।बहन की शादी की समस्या आज दूर हो सकती है।
उपाय:-काँच घर की पश्चिम दिवार पर लगाएं

वृश्चिक:- आज कारोबार में वृद्धि के साथ ऋण से भी छुटकारा मिलेगा।राजनीतिक क्षितिज पर भी सफलता मिलेगी।रक्तचाप से सावधान रहें।पारिवारिक अलगाव दूर होगा।
उपाय:-बंसी कृष्ण मंदिर मे दे
धनु:- आज व्यापार में चल रहे उठापटक से मुक्ति मिलेगी।शेयर एवं म्यूचलफण्ड से लाभ होगा।शासकीय पक्ष से अनुकूलता मिलेगी।वाहन का सुख होगा।
उपाय:-पालश के पत्ते पर गुड़ रखकर पितृदेव को अर्पण करे

मकर:- आज उल्लेखनीय सफलता दिलाने बाला दिन होगा।आपकी बड़ी इच्छा पूर्ण होंगी।उच्चशिक्षा में सफलता रहेगी।स्वभाव नियंत्रण से परिस्तिथियां आपके पक्ष में होंगी।
उपाय:-घर मे सुगंधित पदार्थ का छिटकाव करे
कुम्भ:- आज पुराने शत्रु सक्रिय होकर आपके कामों में रुकावट उत्पन्न करेंगे।भूमि सम्पत्ति विवाद पर समझौते के कार्य असफल रहेंगे।फर्नीचर खरीदी हो सकती है।चोट बन सकती है।
उपाय:-आज सफ़ेद वस्त्र पहने
*मीन:- आज एकग्रता से लाभ होगा।नवीन कार्यो में गति बढ़ेगी ।कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण पाकर आपकी आकांक्षा फलीभूत हो सकती है।वातादि रोग तकलीफ दे सकता है।सर्विस क्षेत्र में आपका महत्त्व बढेगा।
उपाय:-अंजीर बच्चो मे बांटे
पं. डॉ दीपेश पाठक
ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं शिक्षाविद मोटिवेटर
एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम
(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,
एमपीसेट,पीजीडीसीए, टीसीएस एकाउंटिंग,
श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला सीहोर म.प्र
9827598979,9406533539**
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो