लोक अदालत विवादों के स्थाई निदान का उचित माध्यम- न्यायाधीश विजय कुमार डांगी

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- विवादों को आपसी सहमति एवं सामंजस्य के साथ यदि निपटा लिया जाए तो भविष्य में भी संबंध बेहतर बने रहते है तथा व्यक्ति के धन,श्रम एवं समय की भी बचत होती है। हम छोटे-छोटे विवादों को लेकर सालों अदालत एवं में पेशी करते हैं यदि वही विवाद आपसी चर्चा से सुलझा लेवे तो बेहतर होता है। लोक अदालत विवादों को सुलझाने की एक अच्छा प्लेटफार्म है। पक्षकारों को चाहिए कि वे अपने विवादों तो का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से करें। माननीय सर्वोच्च न्यायालय,माननीय उच्च न्यायालय, जिला एवं तहसील स्तरीय अदालतों की हमेशा पहल रहती है कि लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निराकरण हो।

उक्त आशय के उद्गार जिला न्यायधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति विजय कुमार डांगी ने नेशनल लोक अदालत के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। लोक अदालत का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलवन कर किया गया । नेशनल लोक अदालत में विभिन्न बैंक, बीएसएनल,विद्युत मंडल,नगर पालिका,मोटर व्हीकल एक्ट,चेक अनादरण प्रकरण,वैवाहिक विवाद के मामले रखे गए। जिनमें लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निराकरण हुआ। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश महेश कुमार चौहान, न्यायाधीश नदीम जावेद खान, श्रीमती ऋचा जैन, श्रीमती रिचा शर्मा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कृपाल सिंह ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता नवीन चंद जैन,सुरेंद्र परमार एडवोकेट,नरेंद्र शर्मा,कुलदीप शर्मा, धीरज कुमार एडवोकेट,अनीता यादव एडवोकेट आदि मौजूद थे।

*मेंष:-*  आज मित्रों से अच्छे सम्बन्धो का लाभ आपको मिलेगा।अर्थ के साधनों में बढ़ोतरी रहेगी।पूर्व में किया इन्वेस्टमेंट आज वृद्धिमान होगा।
उपाय:- लाल पुष्प सूर्यदेव को अर्पण करे
*वृष:-* आज मानसिक कसरत का दिन है हर कार्यो में तार्किक विश्लेषण रहेगा।रत्न,आभूषण से चल अचल रुप में आय बढ़ेगी।स्वस्थ्यय अनुकूलता रहेगी।
उपाय:- फलों का दान ब्राह्मण को करे

*मिथुन:-* आज बीते दिनों जो हानि हुई उसकी भरपाई हो सकती है।किसी नवीन प्रोजेक्ट की शुरुआत मजबूत ढाल बनकर सामने आयेगी।पत्नी के भाग्य से सुखद स्तिथि निर्मित होगी।
उपाय:- दूर्वा श्रीगणेश को अर्पण करे
*कर्क:-* आज  व्यर्थ के कार्यो में समय की बर्बादी से दिन व्यतीत होगा।परिश्रम अधिक ओर फ़ल शुन्यस्तर का रहेगा।श्वांसों के रोग से पीड़ा चिंता दे सकती है।जल से भय बनेगा।
उपाय:- कर्पूर मिश्रित जल शिव जी पर अर्पण करे

*सिंह:-* आज नवीन भूमि पर निर्माण कार्य का श्रीगणेश हो सकता है।नौकरीं में रुके कार्य भी पूर्ण हो सकते है।लम्बे समय से रुकी उधारी  मिल सकती है।पैरों में चोट का डर है।
उपाय:- जव श्रीविष्णु पर अर्पण करे
*कन्या:-* आज कुटुंब की एकता से आपको उच्चमनोबल मिलेगा।उच्चशिक्षा में आ रही बाधाओं से मुक्ति का रास्ता दिखाई देगा।सुखद समाचार ईश्वरीय आस्था को मजबूत करेगा।
उपाय:- मिष्ठान कन्याओं को खिलाएं

*तुला:-* आज आपके ख़िलाब रची जा रही शत्रुपक्ष की रणनीतियां असरहीन होगी। कार्यस्थल पर एक छत्र आपका नेतृत्व रहेगा।परिवार का कोई बड़ा कार्य आज आप सम्पन्न करेंगे।
उपाय:- माखन मिश्री श्रीकृष्ण को अर्पण करे
*वृश्चिक* आज घर मे किसी की रोगगरस्ता से वातावरण दुःखित हो सकता है।अधिक खर्च बजट को बिगाड़ेगा।धन व समय दोनो अपव्यय हो सकता है।नौकरीं व व्यापार में समय विपरीत होगा।
उपाय:- लाल ध्वजा घर पर लगाएं

*धनु:-* आज लेनदेन के मसलों में आपको आशानुकूल परिणाम मिलेंगे।किसी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर दर्शन लाभ ले सकते है।आभूषण संभाल कर रखे गुम या चोरी होने का समय है।वाहन से लाभ बनेगा।
उपाय:- आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करे
*मकर:-*  आज स्थाई सम्पत्ति को खरीदने बेचने का उत्तम समय है।गम्भीर विषयों को लेकर पक्षकार से की गई वार्ता सफल रहेगी।शेयर बाजार में अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है।मादक पदार्थो के सेवन से बचे।
उपाय:- गुड चना गाय को खिलाएं

*कुम्भ:-*  आज ग्राहकी में अनुकूलता से व्यापार विस्तार करने का मन होगा।उधार लिया गया धन वापस लौटा सकते है।रात्री का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।लोगो से मेल मिलाप  होगा।
उपाय:- सिंदूर पीपल वृक्ष पर अर्पण करे
*मीन:-* आज चलते हुऐ कार्यो में एकदम व्यावधान उत्पन्न हो सकता है।गिरने से चोट की सम्भवना भी है।किसी की निंदा से बचे नही तो विवाद अपयश कारक रहेगा।आभूषण खरीद हो सकती है।
उपाय:- पीतल की धातु दान करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!