एनएसयुआई की मांग पर शहीद भगत सिंह की मूर्ति से पर्दा हटाया


updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने आष्टा शहीद भगत सिंह महाविद्यालय में  3 साल से लगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा जिस पर परदा लगा था एनएसयुआई ने इसके लिए महाविद्यालय प्राचार्य ओर तहसीलदार के नाम ज्ञापन भी सौंपा था कि परदा जल्दी हटाया जाए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा शुक्रवार सुबह से परदा हटा दिया गया nsui मौके पर मौजूद रही प्रतिमा 3 साल से परदे में होने के कारण स्तिथि ठीक नहीं थी तो संगठन द्वारा उसकी साफ सफाई करके माला पहनाई गई और संगठन के अंशुल ठाकुर मुगली व दीपक गोस्वामी द्वारा आष्टा अनुविभागीय अधिकारी व महाविद्यालय प्राचार्य का धन्यवाद कर सभी छात्र छात्राओं को जीत की बधाई दी वही छात्र छात्राओं द्वारा nsui के संघर्ष को लेकर तारीफे की जा रही है

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीहोर श्री प्रकाश चंद्र आर्य के द्वारा दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के विषय में जन-जागरूकता शिविर का आयोजन न्यायालय प्रांगण आष्टा में किया गया। जिसमें न्यायाधीश श्री प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, चैक बाउंस के प्रकरण बैंक वसूली प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, विद्युत चोरी प्रकरण,

वैवाहिक विवाद के प्रकरण, भूमि अधिग्रहण के प्रकरण और सभी प्रकार के सिविल व भूमि विवाद के प्रकरण में पक्षकारों के मध्य राजीनामा के आधार पर निराकृत किए जाऐंगे। विद्युत विभाग एवं नगर पालिका के प्रकरण के अंतर्गत जलकर/संपत्तिकर के नियम अनुसार छूट प्रदान की जावेगी। लोक अदालत के माध्यम से जो छूट मिल रही है। उसका लाभ उठावे और अन्य प्रकरणों में जिनमें जमीन, जायदाद एवं घरेलू लड़ाई-झगड़ों के केस चल रहे है। उनमें आपस में राजीनामा कर सौहार्द्र एवं प्रेम पूर्ण वातावरण निर्मित करें। लोक अदालतों का यह नारा है कि लोक अदालत में

प्रकरण राजीनामा के बाद न कोई जीतता है न कोई हारता है, और इस प्रकार राजीनामा करने से आपसी मतभेद भी खत्म हो जाते है। इस अवसर पर न्यायाधीश श्री विजय डांगी, न्यायाधीश श्री महेश कुमार चैहान, न्यायाधीश श्रीमती स्वप्नश्री सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर, न्यायाधीश श्रीमती ऋचा जैन, न्यायाधीश श्रीमती ऋचा शर्मा एवं अभिभाषक संघ आष्टा के अध्यक्ष श्री कृपाल सिंह ठाकुर एवं समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे। अंत में सभी को कहा गया कि नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण करे लोक अदालत का सफल बनावे।

*मेंष:-* आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। आर्थिक लाभ होंगे।मान-सम्मान बढ़ेगा।मित्रों के साथ खान-पान पर बाहर जाएंगे। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। घूमने जा सकते हैं। चंचलता व शरारती सा स्वभाव रहेगा।चांदी धातु से लाभ हो सकता है।
*उपाय:-काला धागा पॉकेट मे रखे*
*वृष:-* आज मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। दिन का आरम्भ आपके लिए आलस्य भरा होगा। अप्रत्याशित काम की आशा न करें। समय मध्यम होगा। कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी।
*उपाय:-घर के वरिष्ठ को मिष्ठान खिलाये*

*मिथुन:-* आज पराक्रम की वृद्धि होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। धन का लाभ होगा।पत्रकारिकता, शिक्षा,वकालत के कार्यो में सफलता रहेगी।नेत्रों की सुरक्षा करे।
*उपाय:-ॐ मंत्र का जाप करे*
*कर्क:-* आज का दिन अच्छा होगा। धन लाभ के संयोग है। मान-सम्मान मिल सकता है। मित्रों के साथ खान-पान हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा होगा। यात्रा पर जाने के योग हैं। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है।
*उपाय:-गीले चने बेल को खिलाये*

*सिंह:-* आज परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य संपन्न होंगे। सम्पत्ति लेंन देन अनुकूल रहेगा।
*उपाय:-ताम्बे की धातु पॉकेट मे रखे*
*कन्या:-* आज गुस्से पर काबू रखें। व्यवसाय में बाधा आ सकती है। धार्मिक प्रवृत्तियों में दिन व्यतीत होगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी।
*उपाय:-मसूर दाल भैंस को खिलाये*

*तुला:-* आप अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे, कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं।आर्थिक मजबूती बनेगी।शीत से तकलीफ हो सकती है।
*उपाय:-लाल पुष्प सूर्यदेव को अर्पण करे*
*वृश्चिक:-* आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा। यह समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। 
*उपाय:-आम के पत्ते का तोरण घर मे लगाये*

*धनु:-* आज कार्य योजना आपकी इच्छा अनुसार सरपट पटरी पर दौड़ेगी ओर धनलाभ देगी।पुराना कर्ज समाप्त हो सकता है।अग्नि तत्व पदार्थो में  लाभ की सम्भवना है।स्वर्ण ख़रीदी हो सकती है।
*उपाय:- लोहे की धातु शनिदेव को अर्पण करे*
*मकर:-* आज दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। फालतू खर्च होगा। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। वस्तु चोरी हो सकती है। दूसरों पर अतिविश्वास भारी पड़ेगा। आय में कमी रहेगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। 
*उपाय:-सात अनाज ब्राह्मण को दे*

*कुम्भ:-* आज खुद पर और आने वाले समय पर भरोसा रखें। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा आपके पक्ष में हो सकता है। कुछ नए मौके भी आपको मिल सकते हैं, बदलाव के लिए तैयार रहें।कुछ लोग आपसे ज्यादा ही उम्मीद रख सकते हैं।लक्ष्य पूर्ण होगा।
*उपाय:-माखन मिश्री श्रीराम मंदिर मे अर्पण करे*
 *मीन:-* आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। मधुर वाणी से कार्य सिद्धि प्राप्त होंगी।रुके कार्यो में गति आयेगी।
*उपाय:-शहद शिव जी पर अर्पण करे*

*पं. डॉ दीपेश पाठक
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top