
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आष्टा युवा संगठन प्रमुख आनंद गोस्वामी ने बताया कि नगर के शांति नगर वाड़ 15 के रहवासी जिनको एक महा पूर्व एक महा का राशन दिया गया था, जो कि अभी समाप्त हुआ। आज पीड़ित हेमंत कुमार धनगर जो कि पैरालाइज हे, पत्नी घरों में काम करती हे, जिनकी चार नाबालिक बिटिया हे, छोटी छोटी आज एक महा बाद आष्टा युवा संगठन संस्था द्वारा

इस परिवार को पुनः एक महा का राशन दिया गया। आष्टा युवा संगठन के सदस्य एवं पूर्व बजरंग दल के अध्यक्ष मोहित जी प्रजापति के द्वारा भी चार बालिका को 200, 200 रु की नगद सहयोग राशि भी दी गई, इस अवसर पर आष्टा युवा संगठन संस्था के सचिव रोहित जी तोमर, राकेश जी राजपूत, सुभम जी जेन, कुणाल परमार उपस्थित हुए।

*मेंष:-* आज एक शानदार ओर वैभवशानली जीवन यापन की प्रबल इच्छा होती है और इसे हर संभव पुरा करना चाहतें हैं।आय के साधन तेजी से बढ़ेंगे।रुका धन मिलेगा।
उपाय:-पांच मंदिरों में दीपक लगाए घी के
*वृष:-* आज स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों।
उपाय:-तुलसी की मंजरी श्री कृष्ण को अर्पण करें

*मिथुन:-* आज शायद आपको अपने घर अथवा व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। आज का दिन किसी अनुसंधान अथवा कोई निर्णय करने के लिए बहुत ही अच्छा है।
उपाय:-घर की दक्षिण दिशा में पितरों की पूजा करें
*कर्क:-* आज अपने गुस्से को काबू में रखें जो भी बोलें तोल-मोल कर ही बोलें। अगर बात बिगड़ती नजर आए तो बातचीत से बात को सुलझाने की कोशिश करें।स्वस्थ्यय में सुधार रहेगा।
उपाय:-बछड़े वाली गाय की पूजा करें

*सिंह:-* आज का दिन व्यस्तता में गुजरेगा। मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने से आनंदित होंगे। व्यापारियों को कारोबार में लाभ मिलेगा जबकि नौकरी करने वालों को संतुष्टि मिलेगी। धन का लाभ भी आज मिल सकता है।
उपाय:-माता रानी को चुनरी अर्पण करें
*कन्या:-* आज आपके अंदर नए कार्य करने की दिलचस्पी बढ़ेगी। बिजनस बढ़ोतरी के लिए आज आप जो निर्णय लेंगे, उसमें लाभ होगा। संतान के विवाह में आ रही अड़चनें भी समाप्त होंगी और नए रिश्ते आना शुरू हो जाएंगे।
उपाय:-भगवान विष्णु के वामन स्वरूप की छवि अपने पॉकेट में रखें

*तुला:-* आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा है। वित्तीय स्थिति कमजोर हो सकती है।
उपाय:-घर के वरिष्ठ का आशीर्वाद ले
*वृश्चिक-* आज मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे।लोगो के प्रति आपका नजरिया संदेहपूर्ण होगा।समय पक्ष में नही है।पत्नी का सहयोग संकट टालेगा।धन का उपयोग सावधानी से करे।
उपाय:कुल भैरव की पूजन करें

*धनु:-* आज आपकी पैसों की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आपको धन लाभ होगा। नई नौकरी मिल सकती है। प्रमोशन भी मिल सकता है।नौकरी में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। आपके अधिकारी आपके विचारों और सुझावों को महत्व देंगे।इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीद हो सकती है।
उपाय:-पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर गायत्री मंत्र का जाप करें
*मकर:-* आज धन और सम्मान की दिशा में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।चल अचल संपत्ति की वृद्धि सम्भव है।
उपाय:-पक्षियों को दाना डालें

*कुम्भ:-* आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है।किसी बात के कारण तनाव में रहेंगे। किसी की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।
उपाय:पांच आम के पत्ते श्री कृष्ण मंदिर में अर्पण करें
*मीन:-* आज अपनी स्थिति को नियंत्रण में रखें तनाव की स्थिति हो सकती है। वाद विवाद से बचें। दूर की यात्रा हो सकती है कटु भाषा बोलने से प्रहेज करें। माली हालत कमजोर होगी। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है धन खर्च बढेगा।
उपाय:-जरूरतमंद को वस्तु दे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539 नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*


