
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर की आस्था-स्थली मां पार्वती धाम गौशाला में आज गौ सेवा और पुण्य स्मरण का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब पूर्व पार्षद शैलेश राठौर एवं विवेक राठौर ने अपनी पूज्यनीय माता स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी राठौर की 7वीं पुण्यतिथि श्रद्धा-भाव से मनाई।कार्यक्रम का शुभारंभ गौ माता की विधिवत पूजन-अर्चना एवं आरती से हुआ। राठौर परिवार ने गौ माताओं को गो-ग्रास, हरी सब्जी व सुदाना पशु आहार खिलाकर पुण्यतिथि को सेवा उत्सव का रूप दिया।

गौशाला परिसर में गौ माताओं के बीच आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद शैलेश राठौर ने गौशाला की संपूर्ण व्यवस्थाओं—आहार व्यवस्था, स्वच्छता, सुंदर जल प्रबंधन व प्रतिदिन की निगरानी—का निरीक्षण किया और गौशाला समिति द्वारा किए जा रहे निरंतर समर्पित कार्यों की प्रशंसा की।इस अवसर पर राठौर परिवार ने गौ माता के आहार एवं गौशाला निर्माण कार्य हेतु ₹2100/- की राशि कोषाध्यक्ष संजय सुराणा को दानस्वरूप प्रदान की।गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) ने राठौर परिवार की

इस सत्कर्मपूर्ण सेवा भावना की सराहना की और कहा कि “गौ सेवा सर्वोच्च पुण्य है, और इस तरह की प्रेरणादायक पहल समाज को नई दिशा देती है।”उन्होंने देवतुल्य आत्मा स्व. श्रीमती सरला देवी राठौर की स्मृति को नमन करते हुए राठौर परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।नगर में मां पार्वती धाम गौशाला द्वारा प्रतिदिन की जा रही सेवा—100 से अधिक गौ माताओं का पालन-पोषण, बीमार व दुर्घटनाग्रस्त गौवंश की देखभाल, साफ-सुथरे वातावरण की व्यवस्था—को आज के कार्यक्रम ने पुनः रेखांकित किया। समाजजन ने गौशाला समिति के इस सतत और सराहनीय कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

*मेंष:-* आज आपका दिन भावुकतापूर्ण होगा।परोपकार के कार्यो में समय ज्यादा व्यतीत होगा।नवीन योजनाओं पर कार्य करेंगे।सोशलवर्क में रोजगार की सम्भवना बनेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।
*उपाय:- फलों के रस से भगवान विष्णु का अभिषेक करें*
**वृष:-* आज अपनी कुशाग्र बुद्धि व सूझबूझ से अपना काम निकालने में आप सफल रहेंगे।घर,भूमि,व्यापार व नौकरीं में समय अनुकूल है।बिजली से चलने बाले उपकरणों की ख़रीदी हो सकती है।
*उपाय:- आम के तीन पत्तेे देव मंदिर में अर्पण करें*
*मिथुन:-* आज आपके द्वारा किसी से की गई मजाक आपको भारी पड़ सकती है।जिसका असर आपके मान सम्मान पर सीधा नकारात्मक होगा।अग्नि व वाहन से सावधानी रखें।धनहानि हो सकती है।
*उपाय:- सूर्य देव को अर्ध्य दें*

कर्क:- आज कार्यो को आप चरणबद्ध करेंगे हर स्तर पर आय मजबूत रहेगी।परिवारिक शांति से मन प्रफुल्लित रहेगा।चांदी धातु से लाभ होगा।मामापक्ष से कार्यक्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगी।
*उपाय:- सीधे हाथ में काला धागा बांधे*
*सिंह:-* आज मन की बात दुसरो से करने का साहस आप मे आयेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा ओर कार्य भी सफल होंगे।अचल सम्पत्ति में बढ़ोतरी होगी।
*उपाय:- हलवा देवी मंदिर में अर्पण करें*
**कन्या:-* आज आत्मसम्मान की सोच आपके कार्यो में दिखेगी।जो आपको उच्चस्तर की सफलता का मार्गप्रसस्त करेगी।वाहन की ख़रीदी बिक्री लाभदायक होगी।ऋण में कमी सम्भव है।
*उपाय:- मसूर वृषभ को खिलाएं*

**तुला:-* आज भटकाव के साथ आपका दिन प्रारम्भ होगा।गलत दिशा में कार्ययोजना पर कार्य आपको नुकसान दे सकता है।किसी पर अतिविश्वास बड़ी धनहानि देगा।सन्तान की चोट मन दुःखी कर सकता है।
*उपाय:-कांसे की धातु दान करें*
*वृश्चिक:-* आज आपके पराक्रम का दिन है,जो कहेंगे व करेंगे सब आपके अनुसार होगा।कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को बिना प्रश्न किये स्वीकर किया जायेगा।सिर में दर्द कुछ पीड़ा दे सकता है।
*उपाय:-शहद खाकर घर से निकले*
*धनु:-* आज जोखिम से भरे निर्णय में परिणाम आपके पक्ष में रहने से कार्यक्षेत्र में अनुभव की परिपक्वता का आभास होगा।शेयर बाजार व वायदे से आकस्मिक आय होगी।क्रोध से बचे।
*उपाय:- दूध छोटी कन्याओं को पिलाएं*

*मकर:-* आज आपमे अच्छे उपदेशक,वक्ता व प्रचारक के गुण दिखेंगे जो आपके नये रूप से लोगो को परिचित करायेंगे।समाज मे नवीन जबाबदारी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी।पुराने कार्य आज पूर्ण होंगे।
*उपाय:- गौ माता को हरा चारा खिलाएं*
*कुम्भ:-* आज वाहन से चोट हो सकती है सावधानी से वाहन चलाये।लेनदेन में लापरवाही भारी नुकसान दे सकती है।मकान निर्माण में बाधाएं उत्पन्न होगी।रोगों में कुछ सुधार बन सकता है।
*उपाय:- पक्षियों को दाना डालें*
**मीन:-* आज साहसिक विवेक से आप कुछ लोगो की समस्याओं का सहज ही हल निकाल देंगे।इससे आपका गौरवपूर्ण व्यक्तिव समाज के सामने होगा।सुरक्षा के कार्यो में कार्यरत लोग पुरुस्कार पा सकते है।पेट का रोग बन सकता है।
*उपाय:- तुलसी की मंजरी भगवान विष्णु को अर्पण करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

