
*मेंष:-* आपके लिये समय मजबूर है।व्ययभार कम होगा।तंगाई से मुक्ति मिलेगी।कला क्षेत्र में सफलता मिलेगी।वाणी से लाभ होगा।अधिकारी वर्ग के लिए सफलता का उत्तम समय है।
उपाय:नंदीगण की पूजा पंचामृत से करे
**वृष:-* संघर्ष का समय है।भय-संशय,तनाव से मन मे उच्चाटन होगा।पर धन,सम्पत्ति में वृद्धि होगी।सन्तान के लिये अनुकूलता है,पत्नी का स्वास्थ कमजोर हो सकता है।
उपाय:-श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करें

*मिथुन:-*मकान जायदाद में व्यय होगा।कानूनी समस्या से परेशानी बढ़ेगी।आत्मसम्मान में कमी होगी।नसों में रोग बन सकता है।परिवार के लोगो से मनमुटाव हो सकता है।
उपाय:-पीपल के वृक्ष पर कच्चा सूत अर्पण करें
**कर्क:-** आज आपके ग्रहयोग सही दिशा में है।प्रगति के पूर्ण अवसर बनेंगे आप उसको हाथ से न जाने दे।पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान अनुकूल रहेगा।घर मे आयोजन होने से मन प्रसन्न होगा।
उपाय:-भगवान सूर्य को जल में तिल मिलाकर अर्ध्य दें

*सिंह:-* आज काम काज के विस्तार का समय है।बिना डरे कार्यक्षेत्र में विस्तार की प्रक्रिया पूर्ण करे सफलता प्राप्त होगी।पशुओं की सेवा का अवसर बनेगा जो लाभकारी होगा।उच्च पद प्राप्त की सम्भवना है।
उपाय:-राम मंदिर में लाल ध्वजा अर्पण करें
**कन्या:-* बिजली से आपको शरीर पीड़ा बन सकती है। सम्भाल के कार्य करे।स्वर्ण व चांदी की धातु से हानि होगी। घर मे कुछ नुकसान बन सकत है।बीमा कार्य करने बाले लाभ प्राप्त करेंगे।
उपाय:-शिव मंदिर में सफेद चंदन से त्रिशूल बनाएं

**तुला:-* नवीन वस्त्र,सौंदर्य वस्तु की खरीदी के योग है।घर मे धार्मिक आयोजन सम्पन्न होगा। इंटीरियर डेकोरेशन कार्य,फ़ैशन डिजाइन कार्य मे लगे लोगो की आय में बढ़ोतरी होंगी।मामा पक्ष की चिंता से मन दुखित रहेगा।
उपाय:-तांबे का सर्प बनाकर शिव मंदिर में दान करें
**वृश्चिक* आज आपका सहयोग का दिन है मित्र,व परिवार के लोगों को आप हेल्प करेंगे।पौधे,बाग बगीचे के कार्यो में समय देंगे।पेट में जलन रह सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें।
उपाय:-गुड गौ माता को खिलाएं

*धनु:-* आज सकारात्मक सोच के साथ दिन प्रारम्भ होगा।भवन सम्पत्ति वृद्धि के योग बन रहे है।पुराना धन वापस प्राप्त होगा।अपनी चतुराई बाली बातों से अपना कार्य सिद्ध करोगे।वायदे बाजार में ट्रेड न करे।
उपाय:-भगवान राम को लाल पुष्प अर्पण करें
*मकर:-* मन मे बैचेनी व व्याकुलता रहेगी। बिना किसी कारण के चिंता करेंगे और निर्णय शक्ति दुर्बल रहेगी। विशेषकर प्रफेशनल विषयों में फिलहाल जहां तक संभव हो वहां तक महत्वपूर्ण निर्णय लेना टालें। घर में मन नहीं लगेगा। गिरने-चोट लगने का योग बन रहा है।
उपाय:-श्री हनुमान जी को सिंदूर अर्पण करें
*कुम्भ:-* मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। अचानक धन-प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
उपाय:-माता दुर्गा के मंदिर में सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं
**मीन:-* पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दाम्पत्य सुख बढ़ेगा। स्वभाव चिड़चिड़ा भी हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार-विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।
उपाय:-शमी वृक्ष की पूजा करें
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*