सेंधव समाज की धर्मशाला निर्माण का विधायक ने किया भूमिपूजन

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- गऊखेड़ी में धर्मशाला निर्माण के लिये जमीन दान करने वाले 13 परिवार क्षेत्र के लिये बनेंगे प्रेरणास्रोत- विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, सेंधव समाज की धर्मशाला निर्माण का विधायक ने किया भूमिपूजन, विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने दिये 11 लाख रुपये, गऊखेड़ी ओर हरनावदा में बनेगा मोक्षधाम। आज एक एक इंच जमीन के लिये लड़ाई झगड़े, मारपीट, खूनखराबा, यहा तक की मर्डर तक हो जाते है, हम रोजाना खबरो में पढ़ते सुनते है लेकिन आज ग्राम गऊखेड़ी के सेंधव समाज के उन 13 परिवारों ने अपने समाज की धर्मशाला के निर्माण के लिये करीब एक एकड़ जमीन दान करके एक संदेश पूरे देश के उन लोगो को दिया है जो एक एक इंच जमीन के लिये लड़ाई झगड़े करते है,

निश्चित भूदान करने वाले ये 13 परिवार सबके लिये प्रेरणास्रोत बनेंगे उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गऊखेड़ी में सेंधव समाज की बनने वाली धर्मशाला निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे । इस धर्मशाला निर्माण हेतु विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भी 11 लाख की राशि देने की घोषणा की है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ,सबका विकास और सबके विश्वास के साथ 2047 तक विकसित भारत और विकसित मप्र का लक्ष्य ले कर आगे बढ़ रही है । विकास की गति में आष्टा कही से पीछे नही है ।

हमने मप्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के सामने जो भी कार्य,योजना प्रस्तुत की उन्होंने स्वीकृति दी । अभी हमने 55 रोड मंजरे टोले के,41 रोड पीडब्ल्यूडी के,29 रोड पीएम ग्राम सड़क योजना फेस 4 के स्वीकृत कराये है । 3 करोड़ का रोड देवबड़ला का बनाया,पुराना आष्टा का रोड का जल्द भूमिपूजन होने वाला है । हमने इंटर विधानसभा के कई रोड बनवाये जिससे पड़ोसी विधानसभा हमसे ओर हम उनसे जुड़े है । मेरा लक्ष्य है हर ग्राम में मांगलिक भवन,धर्मशाला बने इसके लिये ग्रामीणों को भी सहयोग के लिये आगे आना होगा,में भी सहयोगी बनुगा । इसी तरह हर ग्राम में मोक्षधाम बनाये जाएंगे,यहा पहुच मार्गो को अतिक्रमण से मुक्त करायेंगे ।

आज ग्राम गऊखेड़ी के महेन्द्र सिंह ठाकुर एवं सरपंच प्रतिनिधि अजाबसिंह ने पैबर्स ब्लॉक लगाने व अन्य मांगे रखी है,आप चिंता ना करे जब तक ग्राम का पूरा विकास नही होगा सहयोग करूंगा । अब आप सब चिंता करे की ये धर्मशाला जल्दी बन कर तैयार हो जाये ।


कार्यक्रम में पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का ग्रामीणों ने भव्य अगवानी कर स्वागत सम्मान किया । मंचासीन अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया । भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता धारासिंह पटेल, बाबूलाल पटेल, कल्याण सिंह ठाकुर, सोनू गुणवान,विजेंद्र सिंह ठाकुर, नरेंद्र सिंह ठाकुर, जय सिंह ठाकुर, राजेंद्र केशव, धर्मेंद्र ठाकुर, भीम सिंह ठाकुर,महेंद्र सिंह ठाकुर अर्जुन सिंह उमेकसिंह,योगेंद्रसिंह ठाकुर,सुरेंद्रसिंह,सौदानसिंह, मानसिंह ठाकुर, वीरेंद्रसिंह, मनोहर पटेल, जसपालसिंह, तेजसिंह कप्तान सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि ग्रामीण जन उपस्तिथ रहे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top