राजश्री कॉलेज में चयनित विधार्थियों का हुआ सम्मान

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- राजश्री कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के छात्र विशाल वर्मा का चयन भारतीय सेना में तकनीकी (Technical) पद पर हुआ है। वहीं, उनके मित्र ऋतिक वर्मा और राजा वर्मा ने भी अपनी मेहनत के दम पर भारतीय सेना में जीडी (General Duty) के पद पर सफलता प्राप्त की है। एक साथ तीन छात्रों के भारतीय सेना में चयन होने पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर कॉलेज परिसर में एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जहाँ संस्था के गौरव विशाल, ऋतिक और राजा का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया।

महाविद्यालय संचालक श्री बीएस परमार ने कहा आपने अपनी मेहनत और अनुशासन से साबित कर दिया कि लक्ष्य चाहे कितना भी बड़ा हो, दृढ़ निश्चय से उसे पाया जा सकता है। भारतीय सेना में जाना केवल एक नौकरी पाना नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति सर्वोच्च समर्पण का संकल्प है। इन युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत से न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयनित छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और

निरंतर परिश्रम को दिया है। इस अवसर पर महाविद्यालय संचालक श्री बीएस परमार, प्रभारी प्राचार्य अर्जुन परमार, मीडिया प्रभारी मनोज कमलोदिया, सविता बैरागी, राहुल सेन, रामवती मेवाड़ा द्वारकाप्रसाद करमोदिया, प्रहलाद मेवाड़ा, पुष्पा मेवाड़ा, अखिलेश सक्सेना, पूजा परमार, पूजा मेवाड़ा, माया मेवाड़ा, ममता तिवारी, कविता भूतिया, मनोहर लाल, रंजना परमार, विनोद मीणा, बहादुर सिंह, अरविंद यादव, रवि मेवाड़ा, रीना यादव व शिवराम परमार आदि ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सभी सदस्यो ने विधायक का किया आभार व्यक्त, हम सब मिल कर आष्टा क्षेत्र का करेंगे चहुँमुखी विकास-गोपालसिंह इंजीनियर। सीहोर जिला विकास सलाहकार समिति की कल हुई घोषणा के बाद आष्टा में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है । आज विधायक कार्यालय में उक्त जिला विकास सलाहकार समिति में आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर की अनुशंसा पर शामिल किये गये समाजसेवी वर्ग से पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागौरी,

चिकित्सा क्षेत्र से सेवानिवृत्त हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ हीरा दलोद्रिया, उन्नतशील कृषक वर्ग से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कुमेरसिंह भाटी,विधि क्षेत्र से एडवोकेट भूपेन्द्र सिंह राणा,वरिष्ठ व्यवसायी वर्ग से प्रदीप धाड़ीवाल का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की आप सब वरिष्ठ एवं अपने अपने क्षेत्र के अनुभवी सम्मानीय सदस्य है हम सब मिल कर आपके अनुभवों का आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण एवं चहुँमुखी विकास में लाभ लेंगे और नवाचार के साथ क्षेत्र का विकास करेंगे ।

इस अवसर पर सभी नामांकित पांचों सदस्यो ने उक्त समिति में शामिल करने के लिये विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का साफा पहनाकर स्वागत सम्मान कर आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी को अवगत कराया कि इस उक्त समिति में पूरे जिले से 20 सदस्यो को शामिल किया गया है । मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस समिति के अध्यक्ष एवं सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमति कृष्णा गौर को समिति की उपाध्यक्ष होंगी। बैठक में मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में प्रभारी मंत्री बैठकों की अध्यक्षता करेंगी।

समिति में जिले के कलेक्टर समिति के सदस्य सचिव होंगे। इसके साथ ही जिले के सभी संबंधित सांसद, विधायक, जिला मुख्यालय नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष सदस्य रहेंगे ।आष्टा विधानसभा क्षेत्र से शामिल सभी पांचों सदस्यो को उक्त समिति में शामिल किये जाने पर क्षेत्र में अपार उत्साह का माहौल एवं खुशी छाई है एवं सभी ने आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेता सुशील संचेती,विजेन्द्रसिंह ठाकुर,प्रभात धाड़ीवाल,अजबसिंह ठाकुर सरपंच,राहत अली,संजय अग्रवाल,राजेश डोंगरे,राजेश जैन गवाखेड़ा,आदि उपस्तिथ थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top