
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के सांदीपनि (सी.एम. राइज़) शासकीय उमावि आष्टा के कनक परमार और अमित मेवाड़ा ने हाई स्कूल परीक्षा 2025 में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए थे। म.प्र. शासन ने सी.एम. राइज़ विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक सप्ताह के शैक्षिक भ्रमण पर गुजरात भेजा था। सी.एम. राइज़ विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि इन विद्यार्थियों ने सोमनाथ मंदिर के दर्शन करें और सोमनाथ के प्रसिद्ध स्थलों को देखा इसके साथ ही गांधी आश्रम, आई.आई.एम. अहमदाबाद, इसरो,

साबरमती रिवर फ्रंट, आई.आई.टी. गांधीनगर, दांडी कुटीर- जो भारत के राष्ट्रपिता के जीवन और शिक्षण पर आधारित सबसे बड़ा म्यूजियम है, सांइस सिटी, अक्षरधार टेंपल, आनंद की अमूल डेयरी एवं एकता नगर स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, सरदार सरोवर बांध, भारत वन (फूलों की घाटी) केक्टस उद्यान, तितली गार्डन आदि का भ्रमण किया और लाइट एंड साउंड शो भी देखा। गुजरात भ्रमण से वापस आने पर दोनों विद्यार्थियों का पुष्पमाला पहनाकर विद्यालय में स्वागत किया गया। कनक परमार ने विद्यार्थियों को बताया कि शिक्षकों की बातों पर ध्यान दें और उनका पालन भी करें। अमित मेवाड़ा ने विद्यार्थियों से कहा कि अनुशासन का विद्यार्थी जीवन में बहुत महत्व है और

सी.एम. राइज़ विद्यालय आष्टा में बहुत मेहनती और प्रतिभाशाली शिक्षक है, जिनके माध्यम से प्रत्येक छात्र लक्ष्य प्राप्ति कर सकता है। प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान मिलता है, और उनमें सामाजिक कौशल का विकास होता है और वो स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने में सक्षम होतें है। नए अनुभव उनमें सृजनात्मकता का विकास करते है, जिससे उनमें अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। विद्यार्थियों को विद्यालय के शिक्षक अंत्येश धारवां, असमा खानम, पदमा परमार, भूपेन्द्र सिंह, डॉ. स्मिता नायर, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. दीक्षा खंडेलवाल, धर्मेन्द्र मेवाड़ा, पवन राया, जितेन्द्र धनवाल, सतीश वर्मा, विजय अडगले, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि ने बधाई दी।


updatenews247.com धनंजय जाट आष्टा 7746898041- नगरपालिका ने पानी की चोरी पूर्ण रूप से रोकने की ठान ली है और इसी के चलते सर्जिंग कार्य की पूरी बागडौर मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने अपने हाथ में ली। इसी का परिणाम रहा कि सर्चिंग दल के साथ आज पूरे दिन नाव के माध्यम से व पैदल पार्वती नदी के किनारे स्वयं के द्वारा निरीक्षण किया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने बताया कि पार्वती नदी में संग्रहित जल आष्टा नगरवासियों के लिए सुरक्षित रह सकें

इसके लिए नगरपालिका की सर्चिंग टीम द्वारा दिन और रात दोनों समय पार्वती नदी किनारों की निगरानी रख रही है। साथ ही अवैध रूप से पानी की चोरी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए विद्युत जल मोटर सहित अर्थदंड से दंडित करने की भी कार्यवाही नगरपालिका द्वारा की जा रही है। जप्त मोटरों को राजसात भी किया जाएगा। सीएमओ श्री प्रजापति ने कहा कि पार्वती नदी में संग्रहित जल को मार्च माह तक सुरक्षित रख सकें इस ओर पूरी मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है, ताकि नगरवासियों को ग्रीष्मकाल में पानी की किल्लत का सामना नही करना पड़े।

पार्वती नदी किनारे बसे ग्रामों में होगी मुनादी – मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रजापति ने यह भी बताया कि पार्वती नदी से सटे व किनारों पर बसे ग्रामों में नगरपालिका द्वारा मुनादी कराई जाएगी और मुनादी के माध्यम से ग्रामीणजनों से अपील की जाएगी कि नदी में अवैध रूप से विद्युत जल मोटर डालकर पानी की चोरी नही करें, अगर पानी की चोरी करते पाए गए तो नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। कुआंे, नलकूपों के समीप चस्पा किए नोटिस – मुख्य नगगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति के

नेतृत्व में आज किए गए सर्चिंग कार्य के दौरान नदी के किनारों पर ग्रामीणजनों के कुआंे, तालाबों के समीप चेतावनी नोटिस भी चस्पा किए है। सीएमओ श्री प्रजापति द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान यह भी संज्ञान में आया कि ग्रामीणजन अपने खेतों में सिंचाई के लिए नदी में संग्रहित जल को जमीन में आड़ा कर अपने कुओं इत्यादि जल स्त्रोतों में समाहित कर खेतों में अवैध रूप से सिंचाई करते है। ऐसे सभी स्थानों को आज चिन्हित किया गया है।

नाला बनाकर की जा रही थी पानी चोरी – ग्रामीणजनों द्वारा अवैध रूप से जल मोटर डालकर पानी चोरी के साथ-साथ पार्वती नदी से सटाकर एक कच्चे नाला बना लिया गया था, जिसके माध्यम से पानी की चोरी की जा रही थी। उक्त नाले को भी सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति द्वारा सर्चिंग दल की सहायता से बंद कराया गया। आज किए गए सर्चिंग कार्य में सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति के साथ दरोगा राजेश घेंघट, पंप अटेंडेंट कैलाश बागवान, रमेश यादव, राकेश बागवान, अजय नाथ, कपिल वर्मा, श्याम यादव आदि शामिल थे।
