

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सिंधिया फेंस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय सक्सेना की अनुशंसा पर संदीप राजपूत को सिंधिया फेंस क्लब की सीहोर जिला ग्रामीण इकाई में जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।संदीप राजपूत की नियुक्ति पर सीहोर जिले के समस्त पदाधिकारीयो एवं सदस्यों ने को शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री राजपूत की नियुक्ति पर सिंधिया फेंस क्लब के मीडिया प्रभारी एसआर पारिख, संजय पाटीदार, हरीश देवलिया, आशुतोष श्रीवास्तव, विनोद राजपूत, विरेन्द्र मेवाडा, सतीश मेवाडा आदि अनेक लोगो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041– प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में फिटनेस को बढावा देने एवं स्थानीय खेल प्रतभाओं की पहचान करने के उद्देश्य से आष्टा विधानसभा क्षेत्र में दिनांक 17 जनवरी 2026 को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रचलित एवं परम्परागत खेलों को प्रोत्साहित करना तथा फिट इंडिया अभियान को सशक्त बनाना है । उक्त खेल महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए जनपद पंचायत सभाकक्ष-आष्टा में देवास-शाजापुर लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की अध्यक्षता एवं विधानसभा क्षेत्र आष्टा के

विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर की विशेष उपस्थिति में खण्ड स्तरीय विभाग प्रमुखों के साथ बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें आवश्यक तैय्यारियों को ले कर सांसद द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया । आष्टा शहर स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुख़र्जी मैदान में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में कबड्डी ,व्हालीबॉल ,रस्साकसी एवं एथेलेटिक्स 100 से 200 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा,उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए आष्टा विधानसभा के विभिन्न विधाओं के कोच एवं खिलाड़ी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे ।

आयोजन के दौरान नगर पालिका-आष्टा द्वारा खेल मैदान की सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना,स्वास्थय विभाग द्वारा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करना ,पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कराना ,शिक्षा विभाग द्वारा समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के खिलाड़ी छात्र -छात्राओं को प्रतियोगिता में सम्मिलित करवाना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ ,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न खेलों के लिए उपयुक्त सामग्री की व्यवस्था तथा जनसम्पर्क विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगितओं का प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों के माध्यम से प्रतिदिन प्रकाशित करना शामिल है |

“सांसद-विधायक ने शहरी एवं ग्रामीण पेयजल संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिये निर्देश”- बैठक के दौरान सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर एवं एसडीएम नितिन टाले द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को ले कर विस्तृत निर्देश दिए गए ,जिसमें पेयजल जिस भी स्रोत से सप्लाई हो रहा है उसकी आवश्यक टेस्टिंग (जांच) ,पेयजल टंकियों की नियमित सफाई एवं प्रत्येक पेयजल टंकी पर एक कर्मचारी की उपस्थिति हेतु लोक स्वस्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं नगर पालिका/परिषद्-आष्टा,कोठरी एवं जावर को निर्देशित किया गया । बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) -आष्टा नितिन टाले ,एसडीओपी आकाश अमलकर ,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित कुमार व्यास,खंड स्तरीय विभागों के अधिकारी/कर्मचारी तथा भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष,जनप्रतिनिधि, उपस्थित रहे ।

