

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। शासन के निर्देशानुसार प्रातः 9 बजे से 10ः30 बजे तक विद्यालय में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नितिन कुमार टाले, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा, बी.आर.सी.सी. अजब सिंह राजपूत आदि उपस्थित थे।

सर्वप्रथम माँ सरस्वती का पूजन एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। संस्था प्राचार्य सितवत खान द्वारा कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इसके पश्चात दिए गए प्रोटोकॉल अनुसार सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एवं उसी के साथ साथ संस्था में भी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। इस अवसर पर योग शिक्षक अजेन्द्र सिंह यादव, श्रीमती बसंती यादव, गोपाल सिंह राजपूत द्वारा सूर्य नमस्कार के सभी बारह आसनों का अभ्यास करवाया गया।

संस्था प्राचार्य सितवत खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने छोटी आयु में ही उन्होंने माँ भारती का गुणगान दुनिया के सामने प्रस्तुत किया साथ ही साथ उन्होंने बच्चों को अपनी विद्यार्थी जीवन के अनुभवों को बताते हुए मार्गदर्शित किया कि विद्यार्थी जीवन बहुत महत्वपूर्ण होता है, स्वामी विवेकानंद जी ने अपने अल्प जीवनकाल में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की। प्राचार्य ने आगे कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ्य रखता है, बल्कि मन और आत्मा को भी शांति और संतुलन प्रदान करता है। यह जीवन में सकारात्मकता लाता है, और आत्मजागरूकता को बढ़ावा देता है।

योग के नियमित अभ्यास से न केवल तनाव कम होता है, बल्कि ध्यान में वृद्धि होती है, और ऊर्जा स्तर बढ़ता है, जिससे आत्मविश्वास आता है। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के शिक्षक भूपेन्द्र सिंह, सतीश वर्मा द्वारा किया गया। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के पश्चात रन फॉर स्वदेशी का आयोजन भी किया गया। इसमें नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नितिन कुमार टाले, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा, बी.आर.सी.सी, अजब सिंह राजपूत, प्राचार्य सितवत खान और गणमान्य एवं वरिष्ठ नागरिक सहित शिक्षकों और लगभग 2500 विद्यार्थियों ने सहभागिता करी। रन फॉर स्वदेशी के माध्यम से विद्यार्थियों और नागरिकों को प्रेरित किया कि स्वदेशी सामान ही क्रय करें।

विद्यार्थियों ने ‘‘जब बाजार जाएंगें, सामान स्वदेशी लाएंगें’’, ‘‘स्वरोजगार अपनाएं, देश समृद्ध बनाएं’’, ‘‘स्थानीय अपनाओं, भारत को मजबूत बनाओं’’ , ‘‘गांव शहर की एक पुकार, उधमिता और स्वरोजगार’’, ‘‘कौशल विकास, देश का विकास’’, ‘‘स्वदेशी अपनाओं, भारत को सशक्त बनाओं’’, ‘‘भारत की शक्ति, हम सबके हाथ में’’, ‘‘स्वदेशी अपनाएं, भारत बचाएं’’ जैसे नारे लगाएं। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक अंत्येश धारवां द्वारा अपने आभार उद्बोधन में सभी अतिथियों को सादर धन्यवाद प्रेषित किया साथ ही साथ उन्होंने यहा भी बताया कि विद्यालय के अध्ययन अध्यापन एवं विकास से संबंधित सभी प्रकार के कार्यो के लिए सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा एवं अनुविभागीय अधिकारी द्वारा निरंतर एवं सक्रिय सहयोग प्राप्त होता है।

इस अवसर पर संस्था के शिक्षक अंत्येश धारवां, असमा खानम, मनोज कर्मोदिया, भूपेन्द्र सिंह, पदमा परमार, सतीश वर्मा, धीरज शर्मा, जितेन्द्र मेवाड़े, गौतम चौरसिया, राखी पोहाने, पवन राया, नवीन मौर्य, निहायत मंसूरी, रघुवीर सिंह, नेहा अंसारी, मो. इमरान, डॉ. दीक्षा खंडेलवाल, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. स्मिता नायर, राम सिंह, अभिलाषा श्रीवादी, वीरेन्द्र सिंह, हरिनारायण सिंह, संदीप जायसवाल, पवित्रा कुराड़िया, आराधना चन्द्रवंशी, महेश नरगावा, प्रकाश यादव, रवि कुमार सोलंकी, शैलेन्द्र मालवीय, सीमा बघेल, अंतिमबाला हटिला, दीपक डावर, लक्ष्मी परमार, आशा रावत, जसपाल सिंह, राजेन्द्र मौर्य, पल्लवी वर्मा, सपना मेवाड़ा, पूजा असाड़े, कृतिका वर्मा, नीता जैन, नीतू चौरसिया, रामेश्वर दामड़िया, विजय हाटेकर, निर्मलदास बैरागी,

जितेन्द्र वर्मा, हेमंत मेवाड़ा, दिनेश गहरवाल, राजेश मालवीय, राजीव सारसिया, मनोज बड़ोदिया, संतोष कुमार, गौरीशंकर मालवीय, कासिम खान, वंदना सोलंकी, संघमित्रा धांसू, रवि मालवीय, सुनिल देलमिया, नीरज सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह, विजय मंगल बगाना, डी.एस. मांडवा, श्वेता पांडे, रफत जहां, किश्वर जहां, विजय अडगले, कमलेश वर्मा, मुकुंद सिंह, कुमेर सिंह ठाकुर, संध्या पटेल, दीप्ति तोमर, ज्ञान सिंह मेवाड़ा, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर, मनीष सोलंकी, विनोद नागदा, सतीश चक्रवर्ती, नीतू वर्मा, अशोक कुमार, आशीष मालवीय, ममता अटेरिया, बलवान सिंह, राजकुमार, शर्मिला गुर्जर, अखिलेश राकां, दीक्षा सूर्यवंशी, संगीता सिंदल, रितिका तिवारी, संजेश परमार, हरिनारायण सिंह,

हिमांशी झंवर, विनोद मेवाड़ा, रीना जाटव, पूजा विश्वकर्मा, दिनेश प्रजापति, देशराज सरसैया, संध्या शर्मा, सीमा सोलंकी, ममता मालवीय, अरविंद ठाकुर, जितेन्द्र वर्मा, वीरेन्द्र सिंह, कोमल अहिरवार, गोपाल कोली, अंकित मेवाड़ा, अर्चना वर्मा, कमलेश सिसोदिया, नितेश राठौर, आत्माराम सितोलिया, फूलकुंवर, सत्यवंत सिंह परमार, संदीप राठौर, गिरजा वर्मा, पंकज कुमार, जीवन सिंह, स्वाति राठौर, रीना मेवाड़ा, संतोष, ज्योति विश्वकर्मा, सुनंदा वर्मा, काव्या त्रिपाठी, शशिकांत प्रजापति, संगीता सोनी, रोशनी वर्मा, आशीष विश्वकर्मा, प्रिया गोहे, संदीप वर्मा, संगीता राजपूत, ललित कुमार, साधना परमार एवं कार्यालयीन स्टाफ तथा एन.सी.सी., एन.एस.एस. स्काउट गाइड एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
