

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041– आष्टा के अनुविभागीय अधिकारी श्री आकाश अमलकार और नगर निरीक्षक श्री गिरीश दुबे द्वारा व्यापारियों की सुरक्षा के लिए एक जागरूकता बैठक आयोजित की जिसके अंतर्गत उन्होंने बताया कि देश और मध्य प्रदेश में आए दिन हो रहे चोरी डकैती की घटनाओं को लेकर प्रशासन गंभीर है। मीटिंग में अनुविभागीय अधिकारी श्री आकाश अमलकर ने कहा कि सराफा सभी व्यापारियों को अपनी दुकानों में कैमरे लगवाने और

साथ ही मुख्य मार्ग पर भी कैमरा लगाने के लिए निर्देश दिए ओर कहा कि रात्रि में भी हमे अलर्ट रहने की आवश्यकता है। नगर निरीक्षक श्री गिरीश दुबे ने कहा कि आप की दुकान पर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आता है तो उसकी तुरंत पुलिस को जानकारी दी जाए जिससे कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके और अंत में सर्राफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गणेश सोनी सचिव धर्मेंद्र सोनी कोषाध्यक्ष नरेंद्र सोनी एवं समस्त व्यापारियों ने मिलकर पुलिस के इस जागरूकता बैठक के लिए स्वागत एवं आभार प्रकट किया।



