समाज-प्रशासन के समन्वय से धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा नया आयाम- नरेन्द्र कुशवाह सकल हिंदू समाज अध्यक्ष, सकल हिंदू समाज पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारीयों से की सौजन्य भेंट

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- समन्व्यय, संवाद के बिना किसी भी संगठन को दीर्घ समय तक नही चलाया जा सकता हैं। जिस संस्था में आपसी समन्व्यय एवं संवाद हो उस संस्था को समाज में अच्छी पहचान मिलती हैं एवं ऐसी संस्था की समाज में स्वीकार्यता बढती हैं। सकल हिंदू समाज का गठन नगर के गणमान्य एवं विभिन्न जातियों के आपसी समन्व्यय से किया गया हैं। सकल हिंदू समाज नगर के सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देता हैं एवं यह संगठन पिछले कई वर्षाे से नगर में धार्मिक एवं सामाजिक मामलो में अनूठा कार्य करता हैं।

हाल ही में सकल हिंदू समाज का पुर्नगठन किया गया। सकल हिंदू समाज के सभी पदाधिकारीगण एवं समाज के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारीगण प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से सौजन्य भेट करने आऐं। हमारी मुलाकात का उद्देश्य प्रशासन एवं सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के बीच समन्व्यय निर्मित रहें तथा नगर का वातावरण शांतिपूर्ण रहे तथा धार्मिक एवं त्यौहारो को आपसी सद्भाव एवं उत्साह से मनाया जा सके। इसलिए हमने प्रशासन के अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नितिन कुमार टांले, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकाश आमलकर,

थाना प्रभारी आष्टा गिरीश दुबे से मुलाकात कर सकल हिंदू समाज के पुर्नगठन की सूचना देकर प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी आनंद गोस्वामी, पत्रकार राजीव गुप्ता, संजय वर्मा सहित समस्त अध्यक्षगण उपस्थित रहे। भेंट के दौरान सकल हिंदू समाज की नवीन कार्यकारिणी के गठन एवं उसके उद्देश्यों के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सकल हिंदू समाज नगर में सामाजिक समरसता, धार्मिक एवं

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु सदैव प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेगा तथा समाज की ओर से प्रशासन को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित एवं सशक्त बनाना ही कार्यकारिणी का प्रमुख उद्देश्य है। प्रशासनिक अधिकारियों ने समाज की सकारात्मक सोच एवं संगठनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास दिलाया कि समाज एवं प्रशासन एक-दूसरे के सहयोग से नगर हित एवं समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। अधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रदान कीं।

इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के अध्यक्षगणों में वरिष्ठ सुरेश खत्री, पवन सुराणा, प्रेमनारायण जयसवाल, रवि कुशवाहा, राजू जाट, मनोहर भगवान, महेश जाट, श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर, एडवोकेट सुनील कचनेरिया, अरविंद रैकवार, मांगीलाल सिसोदिया, राधेश्याम सोनी, सुधीर महलवार ताम्रकार, नंदकिशोर यादव, रमेश मालवीय, मोंटी कौरी, मुकेश बैरागी, बाबूलाल बिल्लोरे सहित अनेक सकल हिंदू समाज अध्यक्षगण उपस्थित रहे। भेंट के दौरान समाज एवं प्रशासन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में भविष्य की सामाजिक गतिविधियों को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने पर सहमति बनी। जिससे नगर में सकारात्मक एवं समरस वातावरण को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top