समय प्रबंधन और कठिन परिश्रम सफलता का आधार है- सम्राट ढोके

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- जीवन में मुश्किलों का आना स्वाभाविक है । आप चाहे किसी भी महापुरुष की जीवनगाथा देख ले,उनके जीवन में भी मुश्किलों का दौरा आ चुका है ।लेकिन अगर आप दृढ़ संकल्प ,सकारात्मक सोच और कठिन परिश्रम के साथ आगे बढ़ रहे हैं तो सफलता मिलना निश्चित है। कई बार मुश्किलें ,चुनौतियां हमें मजबूत बनाने के लिए आती है ना कि कमजोर बनाने के लिए । लेकिन इसी मुश्किल दौर में कई बच्चे या लोग हिम्मत हार जाते हैं । अक्सर लोग तब हार मान लेते हैं, जब वे सफलता के बिल्कुल नजदीक पहुंच चुके होते है ।

उक्त बातें करियर काउंसलर और मार्गदर्शन सम्राट ढोके द्वारा टॉपर्स पॉइंट पर आयोजित मोटिवेशनल सेमिनार में कही गई । कक्षा दसवीं और बारहवीं के बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए उन्होंने बताया कि अच्छे अंक लाने के लिए सही रणनीति के साथ सही दिशा में आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है । अपनी जीवन शैली इस प्रकार बनाई जानी चाहिए जिससे कि आपका लक्ष्य आपको साकार रूप में मिल सके। प्राय देखने में आता है कि कई बार बच्चे लक्ष्य तो बड़ा बना लेते हैं लेकिन वे मानसिक रूप से उसके लिए तैयार नहीं होते। केवल बड़ा लक्ष्य उद्देश्य बनाने भर से कुछ नहीं होता उसके लिए

आपके पास उचित और रणनीति और कार्य योजना होनी चाहिए। इसमें समय प्रबंधन की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि जब तक आप समय का प्रबंधन नहीं करेंगे , तब तक आप अपनी मेहनत को रिजल्ट में नहीं बदल सकते। अगर सफल बच्चों को देखा जाए तो एक बड़ी चीज देखी जा सकती है ,वह है समय प्रबंधन। समय का सदुपयोग कैसे कब और कहां किया जाए यह वह उचित तरीके से जानते हैं । वार्षिक परीक्षा 2026 में प्रश्न पत्र को कैसे हल किया जाए इसकी चर्चा भी की गई। प्रश्न पत्र को कैसे लिखना चाहिए, अच्छे उत्तर की क्या-क्या विशेषताएं होती है

अच्छे अंक आने के लिए किस प्रकार उत्तरों का प्रजेंटेशन दिया जाए इन सारी बातों की चर्चा विस्तार रूप से की गई । सम्राट ढोके के द्वारा बताया गया की जीवन में एक लक्ष्य या उद्देश्य का निश्चित होना जरूरी है । बिना लक्ष्य बिना उद्देश्य के चलने से जीवन अनियंत्रित होता है । ऐसी स्थिति में भटकाव की संभावना बहुत ज्यादा होती है ।आज जबकि छात्र-छात्राओं के पास संसाधनों की अधिकता है, टेक्नोलॉजी निजीवन को आसान बना दिया है , फिर भी इस दौर में कुछ बच्चे इस टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग कर रहे हैं ।इससे वे सफलता के मार्ग पर अग्रसर नहीं हो पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सफलता के लिए अपने व्यक्तित्व में भी कुछ परिवर्तन लाना अनिवार्य है ।आपके मन मस्तिष्क में यह बात तय होनी चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं, क्या पाना चाहते हैं । इसके अलावा उन्होंने आर्ट ऑफ सक्सेस के अंतर्गत मन मस्तिष्क के द्वारा जीवन को नियंत्रित कैसे किया जाता है उसकी विस्तार पूर्वक चर्चा की ।करियर के विभिन्न सोपानों पर भी प्रकाश डाला । जिसमें बताया गया की भविष्य में आप किस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं । अंत में उन्होंने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की ।संस्था के डायरेक्टर जगदीश मेवाड़ा द्वारा आभार प्रदर्शन कर बच्चों को मार्गदर्शन देने के लिए सम्राट ढोके को धन्यवाद दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top