

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के आज अंतिम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा श्रवण के लिए दूर–दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने संत श्री गोविंद जाने गुरुदेव के अमृत वचनों का लाभ लिया।कथा के समापन अवसर पर गुरुदेव गोविंद जाने ने कहा कि मनुष्य को अपने भीतर के काम, क्रोध और मोह पर नियंत्रण रखना चाहिए, ताकि धर्म पराजित न हो। उन्होंने कहा कि जीवन में एक नियम और मर्यादा का पालन करें, निश्चित ही एक दिन विजय प्राप्त होगी। जो व्यक्ति धर्म का कार्य करता है,

उसके प्रति हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए, जबकि बुरी नीयत रखने वाले को मात्र प्रणाम करने से कोई लाभ नहीं होता। गुरुदेव ने कहा कि सच्चा सनातनी वही है जो प्रतिदिन माथे पर चंदन लगाए, घर में दीपक जलाए और नियमित रूप से गीता पाठ करे। यही हमारी सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने समाज में एकता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि जिस दिन चुनरी यात्रा या किसी भी बहुसंख्यक धर्म आयोजन में पुलिस व्यवस्था की आवश्यकता न पड़े, उस दिन समझना चाहिए कि हिंदू समाज एकजुट हो गया है। उन्होंने जनेऊ, माथे का तिलक और हाथ में बंधे लाल धागे को सनातन संस्कृति का कवच बताते हुए कहा कि गुरु के शब्द परम निधि होते हैं।

जिस प्रकार हम अपने कीमती आभूषणों की रक्षा करते हैं, उसी प्रकार सद्गुरु के वचनों की रक्षा और पालन करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन रूपी नैया निश्चित ही पार लगती है।गुरुदेव ने कहा कि वास्तविक पूंजी भगवद् गीता और रामायण में निहित है। जब मनुष्य जीवन में भटक जाता है, तब यही आध्यात्मिक पूंजी उसके काम आती है। गुरु, ग्रंथ, संत और मंदिर में विश्वास रखने वाले का कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। उन्होंने कर्म सिद्धांत को समझाते हुए कहा कि जैसे भूमि रूपी शरीर में जैसा बीज बोया जाएगा, वैसा ही फल प्राप्त होगा। कर्ण अर्जुन से कमजोर नहीं था, लेकिन अधर्म का साथ देने के कारण उसे पतन का सामना करना पड़ा। जो व्यक्ति शक्तिशाली होते हुए भी अधर्म का साथ देता है, उसका पतन निश्चित है।

इस अवसर पर लोकेंद्र सिंह मेवाड़ा, सीहोर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा, धारा सिंह पटेल, पूर्व विधायक रघुनाथ मालवीय, जीवन सिंह मंडलोई, ललित नागोरी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, समिति अध्यक्ष रूपेश राठौर, संयोजक मनोज नागर, जगदीश चौहान, मीडिया प्रभारी जुगल पटेल,बंटी मेवाड़ा ,चेतन सिंह ठाकुर ,राजा मेवाड़ा ,जितेंद्र शितोलिया, शैलेंद्र राजपूत, नानूराम मेवाड़ा ,राजेंद्र सिंह ठाकुर ,चेतन वर्मा ,कृपाल सिंह पताड़ा, अवध नारायण सोनी ,मानसिंह लाई ,अनिल पालीवाल ,गजराज सिंह ,मुकेश बढ़जात्यया ,कल्याण सिंह, चंदर ठेकेदार, तेज सिंह राठौर पार्षद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।


