
updatenews247.com धनंजय जाट सीहोर 7746898041- किसी कन्या की शादी करवाना बड़े ही पुण्य का काम है। इस तरह के काम करने से एक परिवार बनता है। समाज के निर्माण में हर एक परिवार की अहम भूमिका होती है। हमारे समाज का हर एक परिवार जो समाज के लिए आवश्यक है और यहां तो 11 नए परिवार बनेंगे। जिस तरह का समाजिक कार्य मानव आधार सेवा संस्था कर रही है। इस तरह के कार्य हम सबको करना चाहिए। जरूरी नहीं की सब लोग शादियां ही करवाएं।

जिसको जो पसंद हो वो उस क्षेत्र में सेवा कार्य करे और काम करते समय किसी तरह की अपेक्षा किसी से न करे। यदि हम अपेक्षा करते है तो पुण्य नहीं मिला। सेवा कार्य करके भूल जाना चाहिए। उक्त विचार समाजसेवी अखिलेय राय ने शहर के गंज क्षेत्र स्थित करोली माता मंदिर पर आयोजित निश्शुल्क विवाह सम्मेलन में वर-वधु को अशीर्वाद देते हुए कहे। मानव आधार सेवा संस्थान द्वारा किया गया कार्य बहुत सराहनीय है इसी प्रकार संस्था द्वारा सीहोर में बहुत सेवा कार्य किए जाते है में आशा करता हूं

के जो 11 कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी संस्था ने ली है वो इसी तरह आगे भी भव्य रूप में ऐसे आयोजन करते रहेंगे में हमेशा संस्था के साथ हूं। में सभी वर वधू को विवाह की बधाई देता हु उक्त वाक्य नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कही आयोजन में 11 जोड़े एक-दूजे के हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इसके साथ ही आयोजन को सफल बनाने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने सहयोग किया और वर-वधु को अशीर्वाद दिया। आयोजकों ने वर-वधु और आयोजन में शामिल होने

पहुंचे सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की थी। साथ ही समिति ने सभी वर-वधु के लिए उपहार के स्वरूप गृहस्थी का सामान भेंट किया। इसके साथ ही आयोजन में पहुंचे समाजसेवी और गणमान्य नागरिकों ने वर-वधु को उपहार दिए। विवाह सम्मेलन का आयोजन मानव आधार सेवा संस्था ने किया। संस्था के सदस्य विपिन राठौर ने बताया कि इस तरह का आयोजन हम हर वर्ष करने का प्रयास करेंगे। लोगों के जीवन में विवाह एक महत्वपूर्ण आयोजन है। साथ ही विवाह हमारे धर्म के महत्वपूर्ण 16 संस्कारों में से एक है।

और किसी परिवार के इस महत्वपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनना सुखद है। लोग सेवा का मौका देकर हम पर उपकार करते हैं और हमारे जीवन को सार्थक बनाते हैं। आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर, राठौर समाज अध्यक्ष रामचंदर जी राठौर, रामप्रसाद राठौर, पार्षद संतोष शाक्य, पार्षद अर्जुन राठौर, अतुल राठौर काका, जितेन्द्र राठौर, प्रमोद राठौर, अंकुर राठौर, सहित शहर के गणमान्य नागरिक और समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- भगवान श्री परसुराम जी के जन्मोत्सव, की भव्य शोभायात्रा, आष्टा अखण्ड ब्राह्मण समाज द्वारा बहुत ही धूमधाम से बघ्घी, घोड़े एवं रथ के साथ पूरे नगर में निकाली, शोभयात्रा का नगर में जगह जगह स्वागत किया गया,एवं ब्राह्मण समाज के बन्धुवरों के साथ सभी को बधाई दी।चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज के स्थानीय समिति के अध्यक्ष एडवोकेट बी.एस. वर्मा ने अपने प्रतिष्ठान साईं कृपा मेडिकल स्टोर एवं एजेंसी पर,कपिल वर्मा, एडवोकेट रवि वर्मा, शैलेन्द्र वर्मा, राजेश वर्मा के साथ,चल समारोह में रथ पर सवार भगवान श्री
परसुराम जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर,पूजा की,तथा चल समारोह के अध्यक्ष पंडित पवन जी पाठक,अखंड ब्राह्मण समाज आष्टा के अध्यक्ष पार्षद श्री रवि शर्मा,पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, बसंत पाठक एवं पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष श्री अतुल शर्मा का साफा बांधकर, पुष्प माला से स्वागत किया।एवं सभी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। चल समारोह श्री मानसभवन में,स्थानीय विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सुराणा पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाडा,एवं अन्य संगठनों के प्रमुख की उपस्थिति में सामूहिक विवाह, एवं प्रतिभा सम्मान के साथ,समपन्न हुवा।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- मां पार्वती धाम गो शाला में जन सहयोग और दान दाताओं के सहयोग से वर्ष भर गो माताओं के आहार के लिए भूसा भरवाया जा रहा है हर वर्ष भूसे में विपिन सिंघवी को सहयोग करने वाली संस्था श्री वर्धमान स्थानक वासी श्रावक संघ के अध्यक्ष श्री लोकेंद्र जी बनवट कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र जी बनवट महा मंत्री श्री भरत जी देशलहरा से मां पार्वती धाम गो शाला के

विशेष सहयोगी विपिन सिंघवी ने मुलाकात करके गो शाला में भूसा भरवाने के लिए जब कहा गया तो संस्था के मेंबरों ने विचार करके विपिन सिंघवी को बतलाया की आप श्री वर्धमान स्थानक वासी श्रावक संघ की ओर से 25000पच्चीस हजार रूपये की राशि ले लीजिए भूसा भरवाने के लिए मां पार्वती धाम गो शाला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह कोषाध्यक्ष संजय सुराणा गो शाला के विशेष सहयोगी विपिन सिंघवी एवं समिति ने दिए गए दान के प्रति श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ* का आभार व्यक्त किया।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- कुमारी याशिका ने कविता के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश, हमारा कर्तव्य है कि हम सभी जल संरक्षण कर आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित कल दें – कुमारी याशिका सरकार। जल गंगा संवर्धन अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कक्षा छठवीं की सीहोर निवासी बालिका कुमारी याशिका सरकार ने जल संरक्षण संबंधी प्रेरणादायी

कविता प्रस्तुत कर सभी को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कुमारी याशिका ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान प्रदेश सरकार की बहुत ही सराहनीय पहल है, जो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। हम सभी को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए क्योंकि इस अभियान की सफलता हम सभी के प्रयासों और भागीदारी पर निर्भर है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम जल को सरंक्षित करें और अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित कल प्रदान करें।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- हर के सीवन तट पर हनुमान मंदिर गोपालधाम में शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में एक माह तक आयोजित होने वाले शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान वैशाख महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को भगवान गणेश की पूजा के साथ ही भगवान शिव का विशेष अभिषेक किया। इस दौरान यज्ञाचार्य पंडित पवन व्यास, पंडित कुणाल व्यास और मनोज दीक्षित मामा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। सुबह समाजसेवी भारत पंकज गुप्ता सहित

अन्य ने यहां पर जारी शिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान के दौरान सप्तशती पाठ के साथ यज्ञ में आहुतियां दी। पंडित श्री व्यास ने बताया कि भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करने का मतलब है उन्हें दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का मिश्रण अर्पित करना। यह एक पूजा विधि है जो शिव की कृपा प्राप्त करने और मनोकामनाएं पूरी होने के लिए की जाती है। काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार, इन पांच मन के विकारों द्वारा मनुष्य दु:ख पाता है। पूजा तभी सफल मानी जाती है जब मन के

विकारों से व्यक्ति मुक्त हो जाए और निर्मल मन से ईश्वर की आराधना करे। मन को निर्मल करने के लिए प्रत्येक पूजा में पंचामृत का प्रयोग बताया गया है। शिवलिंग एवं अन्य देवमूर्तियों के स्नान से लेकर प्रसाद के रूप में पंचामृत ग्रहण करने की परंपरा अनादिकाल से चली आ रही है। सफलता के लिए धर्मशास्त्र में मन का निर्मल एवं बलवान होना आवश्यक बताया गया है। चन्द्रमा का संबंध मानव मन और सफेद वस्तुओं से है, पंचामृत में दूध, दही, शक्कर आदि सफेद वस्तुएं

चन्द्रमा का प्रतिनिधित्व करती हैं। जब चन्द्र प्रधान दूध, दही इत्यादि से शिवलिंग को स्नान कराया जाता है तो व्यक्ति के मन के अन्दर की नकारात्मक ऊर्जा, शुभ ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है। इसलिए वैशाख मास में शिव आराधना में रुद्राभिषेक का सर्वाधिक महत्व है। मन निर्मल हो जाने पर शिव की अपने भक्तों पर उतनी ही प्रीति होती है, जितनी कि भक्त की शिव पर क्योंकि शिव अन्तर्यामी हैं। उनकी उपासना यदि भक्त सच्चे मन से करता है तो शिव नित्य और अनित्य भाव से अपने भक्तों पर निश्चित ही कृपा करते हैं।