शिवशक्ति महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, संत गोविंदजाने एवं धाम सरकार का लिया आशीर्वाद, श्रवण की कथा, यज्ञशाला की परिक्रमा की

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर आज विधानसभा क्षेत्र के खुटालिया बैकुंड धाम बापचा में चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ एवं मालव माटी के लोकप्रिय संत श्री गोविंदजाने के श्रीमुख से 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए एवं कथा में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हो कर कथा श्रवण की । यज्ञ एवं कथा में पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने संतश्री गोविंदजाने एवं धाम सरकार का स्वागत सम्मान किया । आज श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा में भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया एवं फूलों की होली खेली गई ।

कथा श्रवण करने बापचा धाम पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की युवा मोर्चे के जिला महामंत्री महेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में भव्य अगवानी कर स्वागत सम्मान किया गया । श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन व्यास गादी पर बिराजे संतश्री गोविंदजाने ने कहा की भगवान श्रीराम की नजर से कोई नही बच सकता है । जिनके मात्र नाम लिखने से समुद्र में पत्थर तीर गये । संतश्री ने कहा में उन माता पिता को नमन करता हु जिन्होंने अपनी बेटियों का नाम कौशल्या, उर्मिला,राधा,सीता रखा है । उनके घर मे टीवी और फिल्मी दुनिया के नाम नही पहुचे ये सराहनीय बात है ।

आज कथा में भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया कथा में शामिल विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,धाम सरकार सहित पूरा खचाखच भरा कथा का पांडाल “हाथी घोड़ा पालकी जय हो कन्हैयालाल की” के जयकारों से गुंजयमान हो गया । कथा के पश्चात विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,जनपद उपाध्यक्ष गजराजसिंह मेवाडा,महेंद्रसिंह ठाकुर गऊखेड़ी, सुशील संचेती, महेन्द्र ठाकुर,अशोक राठौर सहित सभी ने धाम परिसर में चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ स्थल पर पहुच कर यज्ञ शाला की परिक्रमा की । आज यज्ञ एवं कथा में अनेकों संतश्री,श्रद्धालु,महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top