
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए यह चीज करें दान, शनि जयंती पर इन चीजों के दान से रहेंगे निरोग, शनि की साढ़े और ढैय्या वाले लोग करें ये काम, सरसों का तेल दान करने से बनने लगेंगे बिगड़े काम। *27 मई शनि जयंती पर करे विशेष दान-* शनि जयंती ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन शनिदेव का जन्म हुआ था। ऐसे में इस तिथि पर शनि देव की विधि-विधान से पूजा करना और विशेष उपाय करना फलदायी माना जाता है। अगर व्यक्ति शनि जयंती पर कुछ विशेष चीजों का दान करे, तो इससे शनि की साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव कम हो सकते हैं। साथ ही, जीवन की बाधाओं से भी मुक्ति मिलने लगती है।

ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर शनि जयंती मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस बार यह तिथि 27 मई के दिन पड़ रही है। मान्यता है कि इसी दिन शनि देव का जन्म हुआ था। ऐसे में शनि जयंती पर शनि देव की विधि-विधान से पूजा करना बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से भक्तों को शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है और जीवन में खुशहाली आने लगती है।ज्योतिषाचार्य पं डॉ दीपेश पाठक ने बताया कि, ज्योतिषशास्त्र में शनि जयंती के उपायों का वर्णन भी मिलता है, जिन्हें करने से व्यक्ति की कुंडली से शनि दोष दूर हो सकता है और जीवन के संकटों से निजात मिल सकती है।

नगरपुरोहित पं मनीष पाठक के अनुसार शनि जयंती पर कुछ विशेष चीजों का दान करना बहुत फलदायी होता है। इससे व्यक्ति को अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। *शनि देव को प्रसन्न करने के लिए यह चीज करें दान-* ज्योतिषाचार्य पं पाठक के अनुसार शनि जयंती के दिन काली चीजों का दान करने का खास महत्व होता है। ऐसे में आप इस दिन शनि देव की पूजा करने के साथ-साथ जरूरतमंद और गरीब लोगों को सवा किलो काली उड़द की दाल दान कर सकते हैं। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा सदैव व्यक्ति पर बनी रहती है। शनि जयंती पर काली उड़द की दाल दान करने से जातक को जीवन में चल रही पैसों की तंगी से भी निजात मिल सकती है और घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

*शनि जयंती पर इन चीजों के दान से रहेंगे निरोग-* मान्यताओं के अनुसार शनि जयंती पर पूजा के साथ-साथ इस दिन काले कपड़े और जूते का दान करना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य बीमारियों से घिरा हुआ है, तो शनि जयंती के दिन इन दो चीजों का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपको लाभ जरूर प्राप्त होगा और घर में खुशहाली आने लगेगी।

*शनि की साढ़े और ढैय्या वाले लोग करें ये काम-* शनि जयंती पर शनि देव के मंदिर जाकर विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। साथ ही, इस दिन काले तिल और काले चने का दान भी जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों को शनि जयंती पर दान करने से राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभाव को समाप्त करने में सहायता मिलती है। साथ ही, जीवन में आ रही बाधाओं से भी मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो तो उसे काले तिल किसी नदी में प्रवाहित कर देने चाहिए। इस उपाय को शनि जयंती के दिन करना बहुत असरदार माना जाता है।

*शनि दोष के प्रभाव कम करने के लिए ये चीजें करें दान-* माना जाता है कि शनि जयंती पर सात प्रकार के अनाज दान करना बहुत शुभ होता है। ऐसे में आप इस तिथि पर किसी जरूरतमंद या गरीबों को चना, चावल, बाजरा, गेहूं, मक्का, ज्वार और काली उड़द की दाल दान कर सकते हैं। इस सात प्रकार के अनाज को दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और यह शनि दोष के प्रभाव को कम करने में भी सहायक होता है। माना जाता है कि शनि जयंती पर सात प्रकार के अनाज दान करने से व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता दूर होने लगती है और जीवन में पॉजिटिविटी आती है। साथ ही, इससे व्यक्ति को करियर और जीवन में बड़ी तरक्की हासिल हो सकती है।

*सरसों का तेल दान करने से बनने लगेंगे बिगड़े काम-* मान्यताओं के अनुसार शनि जयंती पर सरसों का तेल दान करना भी बहुत फलदायी होता है। ऐसे में इस तिथि पर शनि मंदिर जाकर शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद, किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सरसों का तेल जरूर दान करें। अगर आपके जरूरी कार्यों में बार-बार रुकावटें आती रहती हैं तो शनि जयंती पर इस उपाय को जरूर करें। ऐसा करने से बिगड़े काम बनने लगते हैं और जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं। साथ ही, शनि देव को तेल अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।
