वैष्णव बैरागी समाज एक प्रगतिशील समाज है, प्रत्येक क्षेत्र में इस समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है- विधायक गोपालसिंह इंजीनियर

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- समाज धर्मशाला के लिये भूमि की व्यवस्था करे,निर्माण में हरसम्भव सहायता में करूंगा, कार्यक्रम निमित्त विधायक ने 11 हजार की सहायता की घोषणा की कन्याओं को। आज लगभग प्रत्येक प्रगतिशील,जागरूक समाजों की सोच में बदलाव आया है,समाजों में सामूहिक विवाह के आयोजन इस ही अच्छे बदलाव के संकेत है,श्री वैष्णव बैरागी समाज जो एक उन्नतिशील, प्रगतिशील,ओर नई सोच को लेकर आगे बढ़ने वाला समाज है,इस समाज द्वारा सामूहिक विवाह समारोह करने का विचार,ओर आयोजित कार्यक्रम निश्चित समाज का अच्छा निर्णय है

उक्त उदगार विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आज श्री सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज छात्रावास में अखंड श्री वैष्णव बैरागी समाज समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की इस तरह के सामूहिक विवाहों के आयोजन से समय ओर अर्थ की बड़ी बचत होती है,साथ ही समाज मे एकता के भी दर्शन होते है । ऐसे आयोजनों से समाज का संगठन भी मजबूत होता है जो समाज हित मे होता है । निश्चित अखंड श्री वैष्णव बैरागी समाज द्वारा जो ये आयोजन किया जिसमें आज समाज के 6 जोड़े परिणय सूत्र में बंधने जा रहे है,में सभी नवयुगल वर वधुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं ।

अभी मंच से मांग की गई कि वैष्णव बैरागी समाज की अपनी कोई धर्मशाला नही है,समाज को ऐसे छोटे बड़े आयोजनों के लिये धर्मशाला की जरूरत है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने अपने उदबोधन में समाज के सामने घोषणा की, की समाज धर्मशाला के लिये भूमि की व्यवस्था कर ले,उक्त भूमि पर निर्माण कार्य हेतु मुझसे जितना भी ज्यादा से ज्यादा सहयोग होगा में करूंगा । अपने उदबोधन में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज आयोजित कार्यक्रम निमित्त 11 हजार रुपये देने की भी घोषणा की जिसका समाज जनों ने स्वागत किया ।

सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष भुरू मुकाती,दिलीप मालवीय,नगर भाजपा की मंत्री श्रीमति नीलिमा बैरागी सहित मंचासीन सभी अतिथियों का वैष्णव बैरागी समाज समिति की ओर से दिनेश बैरागी,बाबूदास बैरागी सहित समिति के सभी सदस्यो ने स्वागत सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया । सामूहिक विवाह समारोह में आज परिणय सूत्र में बंधे सभी 06 वर वधुओं को आशीर्वाद दे कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने उपहार भेंट किये ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top