

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आष्टा नगर ने स्वच्छता की राह पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। वार्ड क्रमांक 18, बैंड वाली गली में स्थित बहुचर्चित गार्बेज पॉइंट को नगर पालिका आष्टा की स्वच्छता टीम ने पूरी तरह साफ कर हटाया है। यह स्थल लंबे समय से स्थानीय समस्या बना हुआ था, किंतु अब इसे कचरा-मुक्त घोषित किया गया है। नगर पालिका की सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट द्वारा इस स्थान की सतत निगरानी की जा रही है। संस्था के सदस्य वहां कचरा डालने आए नागरिकों को रोककर कचरा गाड़ी में ही कचरा देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

साथ ही आसपास के क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता के प्रति नागरिक सहभागिता बढ़ाई जा रही है। यह समस्त कार्य नगर पालिका अध्यक्ष श्री हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद कुमार प्रजापति के निर्देशानुसार तथा संबंधित वार्ड पार्षद, लता तेजपाल मुकाती एवं अंजली विशाल चौरसिया की सतत देखरेख में संपादित किए जा रहे हैं। शहर को कचरा-मुक्त बनाने के लिए संस्था और टीम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

गार्बेज पॉइंट के स्वच्छ होने के बाद सम्मानित जनप्रतिनिधि स्थल पर पहुंचे और नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में आष्टा को उत्कृष्ट स्थान प्राप्त हो सके। टीम में मुख्य रूप से स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री विनोद कुमार सांगते, स्वच्छता नोडल अधिकारी श्री आदित्य तलनेकर, सफाई दरोगा पप्पू खरे ,सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि राजकुमार अकेला एवं विनय सिंह उपस्थित रहे। आष्टा का यह कदम शहर के स्वच्छ भविष्य की ओर एक सशक्त संकेत है।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- विश्व दिव्यंका दिवस का अवसर पर जनपद शिक्षण केंद्र आष्टा में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम दिनांक 2 दिसंबर 2025 को आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री जीवन सिंह मंडलोई उपाध्यक्ष जिला पंचायत सीहोर विशेष अतिथि के रूप में श्री गजराज सिंह पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत आष्टा तेज सिंह राठौर पार्षद वार्ड 15 उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अजब सिंह राजपूत विकासखंड स्त्रोत समन्वयक द्वारा की गई कार्यक्रम प्रभारी श्री मती प्रतिभा भावक ने बताया कि दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा क्षमता को

मुख्य धारा में लाने के उद्देश्य से खेलकूद प्रतियोगिताएं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें जिसमें सभी बच्चों ने उत्साह के साथ सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें रंगोली प्रतियोगिता चित्रकला कुर्सी दौड़ दौड़ कविता गायन चम्मच दौड़ वाद विवाद प्रतियोगिता भाषण इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए गए बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पठन-पाठन सामग्री व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इसके अलावा कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम में श्री अनिल

श्रीवास्तव समन्वयक साक्षरता बी ए सी श्री देव जी मेवाड़ा श्री फूलचंद सांकले, श्री मनोज कुमार विश्वकर्मा श्री मनोहर लाल विश्वकर्मा श्री नारायण सिंह मेवाडा श्रीमती शालिनी सरसिया श्री हरेंद्र सिंह ठाकुर लेखापाल, जन शिक्षक श्री गजराज सिंह राजपूत, जगदीश मालवीय, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर अके सिंह ठाकुर ,ज्ञान सिंह मेवाडा, केदार सिंह परमार राकेश परमार, शेषपाल सिंह ठाकुर ,मांगीलाल सिसोदिया, शिवनारायण वर्मा लखन सिंह ठाकुर, गजराज सिंह बागवान ,शिक्षिका श्री मती निर्मला राठौर श्री मती नीलिमा श्रीवास्तव,राजेश कुमार मालवीय डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री मिथुन भावसार एम आई एस रवि मेवाड़ा एवं पालक गण उपस्थित रहे।


