विदाई कार्यक्रम का आयोजन- पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुये शासकीय सेवकों को दी विदाई

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- जिले में पुलिस विभाग से शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हे सम्मानित किया जाकर विदाई दी गई । इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा गृह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
➡️एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्त हुये शासकीय सेवकों को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल, उपहार, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं प्रमाण पत्र दिये गये ।

➡️उपस्थित हुए शासकीय सेवकों के अनुभवों को जाना एवं परिवार की जानकारी ली तथा सभी को शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रहने हेतु शुभकामनायें एवं बधाई दी।
✅इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ अभिनंदना शर्मा,रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, सूबेदार अजय भिरे, उनि राहुल श्रीवास्तव सहित सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के परिजन तथा कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहा ।
📍 सेवानिवृत्त हुये शासकीय सेवको का विवरण :-
👉 श्री चैन सिंह रघुवंशी दिनांक 08.07.1982 को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में जिला विदिशा में नियुक्त हुये थे ।

थाना प्रभारी बुधनी के पद पर कार्यरत होकर मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक से सेवानिृवत्त हुये हैं।इनका सेवाकाल 43 वर्ष 04 माह 22 दिवस रहा हैं ।
👉श्री हरिनारायण वर्मा दिनांक 21.12.1984 को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में जिला इंदौर में नियुक्त हुये थे । उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत होकर थाना पार्वती से सेवानिृवत्त हुये हैं। इनका सेवाकाल 40 वर्ष 07 माह रहा हैं ।\
👉श्री भंवर लाल वर्मा दिनांक 21.02.1985 को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में जिला सीहोर में नियुक्त हुये थे । सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत होकर रक्षित केंद्र सीहोर से सेवानिृवत्त हुये हैं। इनका सेवाकाल 40 वर्ष 10 माह 09 दिवस रहा हैं ।

👉श्री अमृतलाल पारोचे दिनांक 10.02.1987 को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में जिला सीहोर में नियुक्त हुये थे । कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत होकर थाना मंडी सीहोर से सेवानिृवत्त हुये हैं।इनका सेवाकाल 38 वर्ष 09 माह 20 दिवस रहा हैं ।
👉श्री तेजराम अहिरवार दिनांक 07.12.1988 को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में जिला सीहोर में नियुक्त हुये थे । कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत होकर थाना बुधनी से सेवानिृवत्त हुये हैं। इनका सेवाकाल 36 वर्ष 08 माह 13 दिवस रहा हैं ।
👉 श्री पुरुषोत्तम पाठक दिनांक 07.02.1987 को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में जिला सीहोर में नियुक्त हुये थे ।

कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय (ओएम शाखा) से सेवानिृवत्त हुये हैं। इनका सेवाकाल 38 वर्ष 08माह 24 दिवस रहा हैं ।
👉श्री हरेंद्र सिंह दिनांक 12.03.1982 को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में जिला बैतूल में नियुक्त हुये थे । कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत होकर एसडीओपी कार्यालय सीहोर से सेवानिृवत्त हुये हैं।इनका सेवाकाल 43 वर्ष 09 माह 19 दिवस रहा हैं । 👉 मोहम्मद फारुख खान दिनांक 20.06.1988 को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में जिला सीहोर में नियुक्त हुये थे । कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत होकर रक्षित केंद्र सीहोर से सेवानिृवत्त हुये हैं।इनका सेवाकाल 37 वर्ष 03 माह 10 दिवस रहा हैं ।

👉 श्री सुरेन्द्र शर्मा दिनांक 18.04.1985 को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में जिला सीहोर में नियुक्त हुये थे । प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत होकर रक्षित केंद्र सीहोर से सेवानिृवत्त हुये हैं। इनका सेवाकाल 40वर्ष 09माह 13 दिवस रहा हैं ।
👉श्री अशोक श्रीवास्तव दिनांक 18.04.1985 को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में जिला सीहोर में नियुक्त हुये थे । कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत होकर थाना जावर से स्वैच्छिक सेवानिृवत्त हुये हैं। इनका सेवाकाल 40 वर्ष 03 माह 13 दिवस रहा हैं ।
👉श्री परशुराम सिंह दिनांक 16.09.1994 को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में जिला सीहोर में नियुक्त हुये थे । कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत होकर थाना बिलकिसगंज से स्वैच्छिक सेवानिृवत्त हुये हैं। इनका सेवाकाल 30 वर्ष 10 माह 16 दिवस रहा हैं ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top