महाशिवरात्रि पूर्व तैयारियों का सकल हिंदू समाज ने किया निरीक्षण

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर में धार्मिक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाने हेतु सकल हिंदू समाज द्वारा व्यापक निरीक्षण किया गया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में अध्यक्षगण एवं पदाधिकारियों ने नगर के प्रमुख शिवालयों एवं मंदिरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्राचीन अन्नपूर्णा मंदिर, शंकर मंदिर, किला शिवालय मंदिर, पशुपतिनाथ संगम मंदिर, दुर्गा शनि मंदिर (प्राण प्रतिष्ठा स्थल)

सहित अन्य शिवालयों में साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल, प्रकाश एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अन्नपूर्णा मंदिर के महंत महामंडलेश्वर दीपक दास जी, शंकर मंदिर के पं. हेमंत गिरी जी, नवीन शर्मा, संगम मंदिर के पं. गोस्वामी गिरी जी, मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के आचार्य पं. जितेंद्र शर्मा एवं यज्ञकर्ता कन्हैयालाल पहलवान महाराज से भी चर्चा कर पर्व की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने विशेष रूप से कहा कि

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए साफ-सफाई, ट्रैफिक नियंत्रण एवं सुचारू व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, संजय वर्मा, मांगीलाल सिसोदिया, मनोहर विश्वकर्मा, मोंटू कौरी, गोपाल पांचाल सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। सकल हिंदू समाज द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को श्रद्धा, भक्ति एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु विशेष तैयारियां की जा रही हैं। हर हर महादेव।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर कांग्रेस के तत्वावधान में वार्ड क्रमांक 7 की वार्ड प्रभार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर कांग्रेस प्रभारी श्री लोकेन्द्र जी बनवट एवं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एजाज खान ने की। बैठक में वार्ड के सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 7 की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें समाजसेवी,सकल हिन्दू समाज प्रमुख श्री मनीष डोंगरे को वार्ड अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर श्री मानसिंह ठाकुर एवं आतु जी मौलाना को जिम्मेदारी सौंपी गई।महामंत्री पद पर आशुतोष नामदेव को नियुक्त किया गया, वहीं सचिव पद की जिम्मेदारी अक्षय गौतम को दी गई।

सह सचिव के रूप में शोर नफीस एवं अतीक भाई को दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा आशीष गौतम, सद्दाम फरिया, चांद मियां, हरफान पठान, नूर भाई एवं अशरफ भाई (मेकेनिक) को सदस्य पद पर चुना गया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस प्रभारी श्री लोकेन्द्र बनवट ने कहा कि संगठन की मजबूती वार्ड स्तर से ही प्रारंभ होती है और सभी पदाधिकारियों को मिलकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एजाज खान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top