
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई….. वार्ड एक के नागरिको ने स्थान बदल कर बनाई जा रही आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर जताई आपत्ति,सुझाये स्थान पर बनाने की रखी मांग
विधायक ने सुनी समस्याएं। सभी को तिल गुण के लड्डू खिला कर मकर सक्रांति की दी बधाई । आज विधायक कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में कई ग्राम के ग्रामीण अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु पहुचे । जनसुनवाई में आष्टा नगर के वार्ड क्र एक मे आंगनबाड़ी केंद्र क्र दो का भवन जिस स्थान पर बनाया जा रहा है

उसको लेकर वार्ड के नागरिको ने जनसुनवाई में शिकायत कर आपत्ति दर्ज कराई है । वार्ड क्र एक मे आंगनबाड़ी केंद्र क्र 02 जो कि बिस्तरियापुरा,ईदगाह क्षेत्र,जैन मंदिर मार्ग,दूध डेरी मार्ग,आईबीसीटी कॉलोनी क्षेत्र के 0 से 06 साल के बच्चों को लेकर संचालित होती है । इसका नया भवन बनाना है जिसे डोराबाद क्षेत्र में बनाया जा रहा है जो काफी दूर है ।आज वार्ड के नागरिको ने विधायक कार्यालय पहुच कर डोराबाद में बनाई जा रही उक्त आंगनबाड़ियों के निर्माण का विरोध दर्ज करा करते हुए मांग की की जब दूसरे मोहल्ले में सरकारी जमीन है तो दूसरा भवन वही पर ही बनाया जाये ।

वार्ड के नागरिको ने कुछ स्थान भी सुझाये है । आज मकर सक्रांति का त्यौहार होने पर जनसुनवाई में आये सभी नागरिको को विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने अपने हाथों से तिल गुण के लड्डू खिला कर सभी को मकर सक्रांति की बधाई शुभकामनाएं दी ।
स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 10 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 10 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये ।

आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि

आपकी समस्याओं का जल्द निराकरण होगा,जो मांग शासन स्तर की है उनेह वे शासन तक पहुचायेंगे। विधायक कार्यालय से जानकारी देते हुए बताया की आज जनसुनवाई में आये ग्रामीणों ने विधायक की जनसुनवाई में ग्राम पगारिया हाट के ग्रामीणों ने नवीन विद्युत पोल पर केबलीकरण कराने की मांग,पुराने विद्युत कनेक्शन विच्छेद कराने एवं विद्युत देयक का समायोजन कराने,संबल कार्ड योजना का लाभ दिलाने,
प्रधानमंत्री आवास (कुटी) प्रदाय कराने,रसोई गैस पर सब्सिडी का लाभ प्रदाय कराने,लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रदाय कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी आई शिकायतों एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये ।
