
वर्ल्ड हेल्थ वर्कर वीक पर आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित सीहोर, 09 अप्रैल, 2026 महिला एवं बाल विकास विभाग और नयी दिशा संस्थान द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके मौजूदा ढांचे के माध्यम से सशक्त बनाने और विकास में देरी वाले बच्चों को बेहतर सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से आईसीडीएस के अंतर्गत “सारथी” प्रोजेक्ट संचालित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट के तहत वर्ल्ड हेल्थ वर्कर वीक के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण एवं निष्ठा का सम्मान करना था। साथ ही, उन्हें परिवारों के सशक्त “सारथी” के रूप में और अधिक सक्षम बनाना था, ताकि वे समाज के प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य, पोषण एवं सशक्तिकरण का संदेश प्रभावी रूप से पहुँचा सकें। इस अवसर सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर श्रीमती प्रियंका राय दिवान, श्रीमती सारिका राठौर,सारथी टीम एवं आँगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित थीं।