
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आष्टा नगर की सुप्रसिद्ध ज्वेलर्स दुकान जयश्री ज्वेलर्स पर कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी की 25 हजार की खरीदी पर इनामी कूपन रखे गए थे । समय सीमा के पश्चात आज जयश्री ज्वेलर्स पर ड्रा खोला गया । ग्राहकों की उपस्थिति में खोले गए ड्रा में आज प्रथम पुरस्कार के रूप में रखी गई कार शाजापुर के गायत्री जनरल स्टोर के अनिल पाटीदार को खुली । तथा 25 हजार की खरीदी पर पांच ग्राहकों के लिए स्कूटी भी रखी गई थी ।

जिसमें दो स्कूटी पूर्व में संतोष राठौर आष्टा एवं दिनेश वर्मा रनायल के नाम खुल चुकी थी । आज तीन स्कूटी का भी ड्रॉ खोला गया । जो गोविंद साहू,मोहसिन खान ,एलिजा खान को खुली । जयश्री ज्वेलर्स के संचालक जितेंद्र सोनी दादा, महेश सोनी एवं शुभांश सोनी ने सभी विजेताओं को ड्रा में खुले इनामो की सूचना दी तथा उन्हें बधाई दी । जयश्री ज्वेलर्स के संचालक जितेंद्र महेश सोनी ने उन सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी की 25 हजार की खरीदी पर कूपन की जो स्कीम शुरू की थी उसमें उन्होंने भाग लिया ओर इस इनामी कूपन स्कीम को सफल बनाया ।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- कोतवाली पुलिस सीहोर द्वारा प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए रुपयों से भरे बैग की चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है। इस प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर ₹15,000/- नकद राशि एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई, घटना का विवरण- दिनांक 27/01/2026 को फरियादी शाविर अली, निवासी मंडीदीप, जिला रायसेन ने थाना कोतवाली सीहोर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने व्यवसायिक कार्य से संबंधित भुगतान प्राप्त करने हेतु सीहोर स्थित शैलेन्द्र अग्रवाल की दुकान, नमक चौराहा सीहोर आया था।

फरियादी द्वारा ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) नगद प्राप्त कर उसे एक झोले में रखा गया था। कुछ समय पश्चात उक्त झोला वहाँ नहीं मिला, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली सीहोर में अपराध क्रमांक – 67/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस कार्रवाई- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन तथा श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी गए माल की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

घटनास्थल के आसपास एवं शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही व्यक्तियों एवं उनके द्वारा उपयोग किए गए वाहन की पहचान की गई। जांच के दौरान आरोपी तेरू पिता भवरजी पारदी, निवासी डावला माता, थाना इछावर, जिला सीहोर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी लक्की पारदी के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा चोरी की गई ₹1,00,000/- राशि को आपस में बांटना बताया।
आरोपी के कब्जे से ₹15,000/- नकद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है। शेष चोरी गई राशि एवं फरार आरोपी की तलाश निरंतर जारी है।

घटना करने का तरीका- आरोपीगण भीड़भाड़ वाले बाजार में घूम-घूमकर नगद रुपये-पैसों का लेन-देन करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हैं तथा उचित अवसर पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री रविन्द्र यादव, उपनिरीक्षक विवेक आर्य, प्रधान आरक्षक 33 पंकज यादव, आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक चेतन चौहान, आरक्षक विवेक दांगी आरक्षक कपिल मेवाड़ा, आरक्षक सोमेश जाट, आरक्षक अर्जुन अंगोरिया, महिला आरक्षक सोनम एवं सैनिक कमलेश पारोचे की सराहनीय भूमिका रही।

