रायसेन में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव के समापन में शामिल हुए विधायक इंजीनियरकेंद्रीय मंत्री गडक़री एवं चौहान का किया स्वागत

धंनजय जाट आष्टा 7746898041- रायसेन के दशहरा मैदान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण कृषि मेले “उन्नत कृषि महोत्सव” का आज अत्यंत उत्साह, उमंग, नवाचार और हजारों किसानों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच भव्य समापन हुआ। समापन सत्र में शामिल होने आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर रायसेन पहुचे ओर समापन सत्र में पधारे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी का एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया । इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने सड़क विकास, कृषि तकनीक, जल संरक्षण, वैकल्पिक ऊर्जा और ग्रामीण समृद्धि का व्यापक विजन उपस्तिथ किसान भाईयों के सामने रखा ।

वहीं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बीज से बाजार तक तैयार रोडमैप को जमीन पर उतारने का दृढ़ संकल्प दोहराया। रायसेन में “उन्नत कृषि महोत्सव” के समापन सत्र में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रखी गई क्षेत्रीय मांगों पर महत्वपूर्ण घोषणाएँ करते हुए विकास की नई सौगात दी। तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव में लगे कृषि मेले में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने उन्नत कृषि यंत्र,कृषि की नई तकनीकों से युक्त मशीनों को देखा और किसान भाईयों से अपील की की वे कृषि के क्षेत्र में जो नई तकनीक,आई है,जो नवाचार हुए है उसे अपनाये ओर खेती को लाभ का धंधा बनाये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top