रात्रि में हुई ओलावृष्टि के बाद विधायक गोपालसिंह इंजीनियर पहुचे ग्राम गवाली-गुराडिया वर्मा, खेतो में उतरे-प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण, राजस्व-कृषि अमले को दिये निर्देश

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- रात्रि में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के जिन ग्रामों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई,आज आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर उन प्रभावित ग्रामों में पहुंचे तथा खेतों में उतर कर किसान भाईयों, राजस्व एवं कृषि विभाग के अमले के साथ प्रभावित हुई फसलों का निरीक्षण किया तथा राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को नुकसानी का आकलन करने के निर्देश दिये । कल रात्रि में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के कुछ ग्रामों में तेज बारिश हुई वहीं कुछ ग्रामों में ओलावृष्टि भी हुई थी ।

ओलावृष्टि होने से कई खेतों में खड़ी गेहूं,चने,मसूर आदि की फसलों को नुकसान होने की सूचना पर आज आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर अपने तय कार्यक्रमों को छोड़कर सबसे पहले प्रभावित फसलों को देखने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के जावर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम ग्वाली, गुराडिया वर्मा सहित अन्य ग्रामों में किसानों के साथ उनके खेतों पर पहुंचे तथा खेतों में उतरकर रात्रि में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित हुई फसलों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जावर तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा, कृषि विभाग के अधिकारी तथा राजस्व-कृषि विभाग के आरआईं, पटवारी, आदि भी साथ थे।

आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ग्राम ग्वाली में कृषक प्रभुराम मालवीय के खेत पर पहुंचे तथा वहां पर ओलावृष्टि से हुई फसलों का निरीक्षण किया एवं जानकारी ली। वहीं ग्राम गुराडिया वर्मा में कृषक लखन पाटीदार के खेत पर पहुंचकर खेत में खड़ी गेहूं की प्रभावित हुई फसल का खेतो में उतर कर निरीक्षण किया। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कि जहां-जहां भी रात्रि में ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल प्रभावित हुई है उनके नुकसान का आकलन करने के निर्देश आष्टा एसडीएम एवं आष्टा और जावर तहसीलदार एवं कृषि विभाग को दिए हैं। दोनों विभागों का मैदानी अमला खेतों में पहुंचकर नुकसानी का आकलन करेंगे तथा रिपोर्ट आने के पश्चात कलेक्टर सीहोर को अवगत करायेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top